Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Election: मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया, मांगा समर्थन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी की ये अपील
    Breaking News

    Jamshedpur Election: मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया, मांगा समर्थन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी की ये अपील

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से मानगो क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पारडीह चौक, कुली रोड, वाटिका ग्रीन सिटी, चूनाशाह कॉलोनी, मानगो क्रॉस रोड नंबर-1 और जाकिर नगर सहित कई इलाकों में लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान सुधा गुप्ता ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो मानगो को विकास की नई गति दी जाएगी और इसे झारखंड का सबसे बेहतरीन नगर निगम क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने कार्यकाल में मानगो के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं और उन्हीं कार्यों की मजबूत नींव पर आगे की विकास योजनाओं के साथ वे चुनाव मैदान में हैं।

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, नाली, जलापूर्ति, सफाई और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि मानगो के हर वर्ग को विकास का लाभ मिल सके। सुधा गुप्ता ने कहा, हमने विकास किया है और आगे भी विकास करेंगे। मानगो को झारखंड का बेस्ट नगर निगम बनाकर दम लेंगे।

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी जनता से अपील की कि वे विकास के इस संकल्प में साथ दें और नगर निगम चुनाव में सुधा गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाएं। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उत्साह के साथ समर्थन जताया और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की मांग रखी। सुधा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उन्हें मानगो की सेवा करने की सबसे बड़ी प्रेरणा देगा।

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Election: Mango Municipal Corporation mayoral candidate Sudha Gupta launched a door-to-door outreach campaign Jamshedpur Election: मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया seeking support; former minister Banna Gupta also made this appeal. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी की ये अपील मांगा समर्थन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    June 25, 2026

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

    June 25, 2026

    Railway IRCTC: राजधानी एक्सप्रेस के यात्री को बिरयानी में मक्खी मिली, केटरिंग फर्म पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

    June 25, 2026
    Recent Post

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    June 25, 2026

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

    June 25, 2026

    Railway IRCTC: राजधानी एक्सप्रेस के यात्री को बिरयानी में मक्खी मिली, केटरिंग फर्म पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

    June 25, 2026

    Share Bazar: तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, Sensex सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा

    June 25, 2026

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group