Author: News Desk

Ranchi, 10 फरवरी (भाषा) रांची से लापता हुई तीन नाबालिग लड़कियों (जिनमें दो बहनें शामिल हैं) को मंगलवार को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि आठ फरवरी से लापता दो नाबालिग बहनों को 24 घंटे के भीतर रांची रेलवे स्टेशन से बचा लिया गया। रातु थाने के प्रभारी अधिकारी रामनारायण सिंह ने कहा, हमने दोनों लापता लड़कियों को बचा लिया है। पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान और तकनीकी सहायता की मदद से उनका पता लगाया। लड़कियों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है। खबरों के मुताबिक, लड़कियां आठ फरवरी को एक दुकान पर जाने…

Read More

Patna. बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को 31 साल पुराने जालसाजी मामले में मंगलवार को एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी हालांकि एक अन्य मामले में सुनवाई लंबित होने के कारण वह न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे। पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती ने बताया कि 1995 के मामले में उनके मुवक्किल को जमानत मिल गई है लेकिन गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज दूसरे मामले के कारण वह हिरासत में रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले (संख्या 72/2026) की सुनवाई बुधवार, 11…

Read More

Dhanbad.झारखंड के गोड्डा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेली मां ने अपने ही मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। बच्चे का शव गांव के एक कुएं से बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के वक्त मृतक का पिता अपनी बेटी को CTET परीक्षा दिलाने के लिए धनबाद गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, पिता परीक्षा को लेकर बेटी के साथ धनबाद रवाना हुआ था और घर पर अपने छोटे बेटे को पत्नी (सौतेली मां) के पास छोड़ गया था। इसी दौरान आरोपी महिला ने…

Read More

Ranchi. झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले 41 वार्ड के पार्षदों का निर्विरोध चुना जाना तय है, जबकि नामांकन दाखिल न होने के कारण तीन वार्ड रिक्त रह गए। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए मतदान 23 फरवरी को होने हैं जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी।झारखंड में नौ नगर निगमों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के 1,087 वार्ड में 48 महापौरों या अध्यक्षों और पार्षदों के पदों के लिए चुनाव निर्धारित हैं। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के सचिव राधे श्याम…

Read More

Mumbai. वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों ने बुधवार को सकारात्मक शुरुआत की। हालांकि बाद में इनमें अस्थिरता देखने को मिली क्योंकि निवेशकों ने उच्च स्तर पर मुनाफावसूली की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 213.42 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 84,487.34 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 74.25 अंक की बढ़त के साथ 26,009.40 अंक पर पहुंच गया। रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.62 पर आ गया। भू-राजनीतिक तनाव और आयातकों की ओर से डॉलर की मांग के कारण निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुई। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों…

Read More

Adityapur. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा मंगलवार को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने आदित्यपुर स्टेशन से लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करना, सुरक्षा एवं संरक्षा मानकों का आकलन करना तथा चल रही और प्रस्तावित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है,…

Read More

New Delhi, 10 फरवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से यह पता लगाने को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में बच्चों के लापता होने की घटनाओं के पीछे किसी देशव्यापी गिरोह या राज्य-विशिष्ट समूह का हाथ तो नहीं है। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि यह पता लगाना जरूरी है कि क्या इन घटनाओं के पीछे कोई निश्चित पैटर्न है या ये आकस्मिक घटनाएं हैं। उसने केंद्र को सभी राज्यों से आंकड़े संकलित कर उनका विश्लेषण करने का निर्देश दिया। केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी…

Read More

Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र के टिल्लू भट्ठा में अवैध गन फैक्ट्री चलाने के मामले में फरार चल रहा मुख्य अभियुक्त समीर सरदार ने मंगलवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस के अनुसार, समीर सरदार और उसके सहयोगी सुशील केराई के खिलाफ पहले ही इश्तिहार जारी कर उनके घरों पर चस्पा किया जा चुका था। लगातार दबिश, निगरानी और बढ़ते पुलिस दबाव के कारण आखिरकार आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर करने का फैसला लिया। बताया जाता है कि यह मामला पिछले वर्ष उस समय…

Read More

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में मंगलवार शाम हुए एक आईईडी विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी गांव के पास हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने  बताया, ग्रामीण जलावन इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे और गलती से आईईडी पर पैर रख दिया। संदेह है कि इसे माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। उन्होंने कहा, “हम चोटों की गंभीरता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद यह तय किया जाएगा कि उनका…

Read More

Jamshedpur. प्रमुख प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई ने मंगलवार को बताया कि उसने अपने 2024-26 बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस वर्ष संस्थान में अधिकतम सालाना पैकेज 1.1 करोड़ रुपये रहा। संस्थान द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एक्सएलआरआई के जमशेदपुर और दिल्ली-एनसीआर परिसरों के छात्रों को 145 कंपनियों द्वारा कुल 576 घरेलू और दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रस्ताव दिए गए। दोनों परिसरों के छात्रों को दिया गया औसत वेतन 31.40 लाख रुपये सालाना रहा। संस्थान ने बताया कि उच्चतम अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव 1.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि उच्चतम घरेलू प्रस्ताव 59 लाख रुपये का था। बयान के मुताबिक,…

Read More