Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा षष्ठ्म विधानसभा के बजट सत्र-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रीगणों एवं विधायकों को टैबलेट वितरित किए। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन के माध्यम से विधायी कार्यों में सरलता, समयबद्ध संपादन, कागजी प्रक्रियाओं से मुक्ति मिलेगी। विधायकगण कहीं से भी सदन के कार्यों से जुड़ सकेंगे। चाहे प्रश्न काल में सवाल पूछना हो, शून्य काल की सूचना देनी हो या अपने प्रश्नों की स्थिति जाननी हो। सभी एप्लीकेशन के माध्यम से संभव हो सकेगा।
Author: News Desk
Ranchi. केंद्रीय श्रमिक संगठनों के एक संयुक्त मंच से जुड़े कर्मचारी एवं श्रमिक केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी कॉरपोरेट समर्थक नीतियों को लेकर अपना प्रतिरोध’’ दिखाने के लिए बृहस्पतिवार को एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। संयुक्त मंच ने दावा किया कि अन्य मुद्दों के साथ-साथ नए श्रम कानूनों के विरोध में 30 करोड़ श्रमिकों को ‘‘आम हड़ताल’’ के लिए लामबंद किया जा रहा है। ‘ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस’ की महासचिव अमरजीत कौर ने बताया कि देशभर में आम हड़ताल बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हो गई। उन्हें असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, ओडिशा और बिहार सहित…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पर टाटा स्टील के शेयर में तेजी दिखी। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 38 पैसे चढ़कर 90.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी निवेश प्रवाह और केंद्रीय बैंक के संभावित हस्तक्षेप से इसे समर्थन मिला है। बाजारों में पिछले सत्र की गिरावट जारी रही और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 421.66 अंक या 0.50 प्रतिशत टूटकर 83,811.98 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 121.10 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 25,832.75 अंक पर आ गया।विश्लेषकों का कहना है कि कच्चे तेल…
Ranchi. राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से दो को अपने मूल विभाग के अलावा अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक राजस्व पर्षद का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में बुधवार देर रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है।जारी अधिसूचना के अनुसार आपदा प्रबंधन के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य , सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले का सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार पर्यटन विभाग के…
Ranchi. झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधी इकाई (एटीएस) ने राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को एक विशेष इंटेलिजेंस अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभर रहे खतरनाक सिंथेटिक ड्रग ‘साइक्लोर्फिन’ को लेकर जारी किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड ने इस ओपिओइड के बढ़ते प्रचलन पर गंभीर चिंता जताई है। एटीएस मुख्यालय के अनुसार 20 जनवरी को आईएनसीबी द्वारा जारी विशेष चेतावनी के बाद झारखंड एटीएस के एसपी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और रेंज डीआईजी को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस इकाइयों…
New Delhi. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) अधिसूचित किया है। यह कदम इस संबंध में कानून के पारित होने के बाद उठाया गया है। डीपीआईआईटी ने एक अधिसूचना में कहा कि भारत सरकार ने बीमा क्षेत्र पर मौजूदा एफडीओ नीति की समीक्षा की है और समय-समय पर संशोधित समेकित एफडीआई नीति 2020 के तहत संशोधन किए हैं। बीमा कंपनियों में स्वचालित मार्ग के तहत 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है। वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम के मामले में, स्वचालित मार्ग के माध्यम…
New Delhi. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 4,000 रुपये बढ़कर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि मजबूत वैश्विक रुख को देखते हुए सोना 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी बंद स्तर 2,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 4,000 रुपये या 1.5 प्रतिशत बढ़कर 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में भी व्यापारियों की लिवाली देखी गई, जिससे कीमतें 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गईं। पिछले सत्र में…
Jamshedpur. टाटानगर समेत चक्रधरपुर-खड़गपुर मंडल में बंद छह जोड़ी मेमू ट्रेनों का परिचालन 12 फरवरी से शुरू होगा। यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने अपडाउन में 12 मेमू ट्रेनों को चलाने का आदेश दिया है। इसमें पुरुलिया-झारग्राम मेमू, खड़गपुर-झारग्राम मेमू, चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू, राउरकेला-झारसुगोड़ा मेमू, झारसुगोड़ा-संबलपुर मेमू और झारसुगोड़ा-राउरकेला मेमू ट्रेनें शामिल हैं। मेमू ट्रेनों के परिचालन से कोल्हान के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। रेलवे ने परिचालन कारणों से ट्रेनों को पहले रद्द किया था, जिसे स्थानीय निवासियों ने हर स्टेशन से शुरू करने की मांग…
Ranchi. झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को हल्के बादल छा सकते हैं। इससे मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि बारिश की आशंका नहीं है। बादल छंटने के बाद तापमान में कमी आएगी। शुक्रवार के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। वहीं, तीखी धूप सर्द हवा के असर से थोड़ी राहत दिलाएगी। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिमी भाग पर आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह परिवर्तन आया है।
Jamshedpur. कदमा मरीन ड्राइव में जिस जमीन पर जगन्नाथ ट्रस्ट की ओर से जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया जाना है, उस जमीन को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और लिखित शिकायत दी। मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने कहा कि मंदिर की भूमि, जहां 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्वारा भूमि पूजन प्रस्तावित है, वह 1908 के मूल खतियान में हेम महतो के नाम दर्ज है। गलत सर्वे के माध्यम से इस रैयती जमीन को सरकारी घोषित कर दिया गया, जो…
