Ranchi.झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट) परीक्षा की फाइनल डेट को लेकर हाइकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने जेपीएससी सचिव को शपथ पत्र दाखिल कर बताने को कहा है कि जेट परीक्षा 24 आयोजित करने की फाइनल तिथि क्या है और इसकी तैयारी के लिए क्या-क्या कदम उठाये गये हैं। जेपीएससी अंडर सेक्रेटरी की ओर से मार्च माह में संभावित तिथि जेट परीक्षा आयोजित कराने को बताये जाने को कोर्ट ने गंभीरता से लिया और इसे वेग बताया। खंडपीठ ने मौखिक कहा कि जब उक्त परीक्षा के लिए 175000…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े चेन छिनतई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर कचरा फेंककर लौट रही एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना में महिला के गले में गंभीर खरोंच आ गई, जिससे वह काफी सहम गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने घर से कूड़ा फेंककर वापस लौट रही थी, तभी सामने से बाइक पर सवार दो युवक आए। पहले वे महिला के पास से गुजर गए, लेकिन कुछ ही सेकेंड…
Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की बाधा न हो, इसके लिए सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 13 फरवरी से विशेष अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के लिए डॉ. समरजीत मंडल की अध्यक्षता में 19 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम में प्रशासन, नगर निकाय और संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं, जो…
Chaibasa. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत चाईबासा–डांगोवापोसी रेल खंड पर तालाबुरु स्टेशन के समीप रेल पटरी के पास आधा दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड विचरण करता देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 8 हाथी रेलवे ट्रैक के आसपास घूमते नजर आए, जिससे रेलकर्मियों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही ट्रैक मेंटेनर सतर्क हो गए और संभावित हादसे को टालने के लिए एहतियातन इस खंड पर चल रही ट्रेनों को रोक दिया गया। इसके कारण कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना वन…
Ranchi. दुबई में काम करने गए झारखंड के 14 मजदूर वेतन बकाया और पासपोर्ट जब्त होने के कारण गंभीर मुश्किल में फंस गए थे। महीनों तक वे न तो अपने परिवार से ठीक से संपर्क कर पा रहे थे और न ही स्वदेश लौटने का कोई रास्ता दिख रहा था। लगातार मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेल रहे इन मजदूरों की स्थिति तब सुधरी, जब मामले की जानकारी झारखंड सरकार तक पहुंची। जानकारी मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया। उनके निर्देश पर संबंधित विभाग सक्रिय हुआ और भारतीय दूतावास, दुबई…
Ranchi. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से झारखंड के मतदाताओं के सत्यापन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हो रहे हैं, जिनका त्वरित जांच कर समय पर संबंधित राज्यों को प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जायें। पैतृक मैपिंग के साथ अनुपस्थित, स्थानांतरित, विलोपित और डुप्लीकेट मतदाताओं की सघन जांच कर सूची अद्यतन करें। मतदाता सूची में धुंधली तस्वीर का…
Jamshedpur/ Ranchi. झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को ‘भारत बंद’ के दौरान विभिन्न मजदूर संगठनों के सदस्य चार श्रम संहिताओं के विरोध में सड़कों पर उतर आए। दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मंच ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न कोयला कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के गेट पर प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) कर्मचारी संघ के राज्य उप महासचिव उमेश दास ने कहा कि हड़ताल से बैंकिंग, बीमा और कोयला क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। वामपंथी दलों और कांग्रेस ने भी ‘भारत बंद’ को अपना समर्थन दिया है। राज्य कांग्रेस के महासचिव राकेश…
Ranchi. राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सिविल कोर्ट के बाद अब रांची समाहरणालय DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन समाहरणालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ता जांच के लिए पहुंच गया है। परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और धमकी देने वाले की पहचान…
Chaibasa. झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले की एक अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) की अदालत ने बुधवार को इस व्यक्ति को पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के तहत दोषी ठहराते हुए फैसला सुनाया। यह घटना जुलाई 2020 में जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र में हुई थी। अदालत ने अभियुक्त पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का खुलासा किया. सिटी एसपी एसके चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांड संख्या 17/26, दिनांक 10.02.26, धारा 15(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर 10 फरवरी को दोपहर करीब 12:40 बजे मानगो नंबर 75, गणेश पूजा मैदान के पास स्थित “न्यू अपना शॉप” नामक किराना दुकान में छापेमारी की गई. यह दुकान बलराम महतो (56 वर्ष), पिता स्व. ओज महतो, निवासी लाइन…
