Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची स्थित कालीमाटी रोड पर शुक्रवार सुबह एक रेस्तरां में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जंक्शन एक्सप्रेस रेस्तरां में सुबह लगभग 9.30 बजे आग लग गई। राहगीरों ने रेस्तरां की चिमनी से धुआं उठता देखा और तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इनमें टाटा स्टील की दमकल की एक गाड़ी तथा झारखंड अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी शामिल थी। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया। दमकल कर्मियों के अनुसार, सूचना मिलने पर जब वे घटनास्थल…

Read More

Jamshedpur: महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एक दिन के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक, डीसी और ट्रैफिक एसपी की ओर से संयुक्त रूप से जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध 15 फरवरी 2026 को प्रभावी रहेगा. जारी आदेश के तहत रविवार, 15 फरवरी को सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक जमशेदपुर शहर के भीतर सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा.

Read More

Devghar. देवघर में महाशिवरात्रि से पहले बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती मंदिरों के शिखर से पंचशूलों को उतारा गया। शुक्रवार को यह प्राचीन परंपरा निभाई गई, जिसके तहत शनिवार को इन पंचशूलों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यह अनुष्ठान हर वर्ष महाशिवरात्रि से एक या दो दिन पहले होता है। दोपहर में भंडारी परिवार की देखरेख में भंडारियों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचशूलों को नीचे उतारा। इसके बाद दोनों पंचशूलों का पारंपरिक मिलन कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। भक्तों ने पंचशूलों को स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और जयकारे लगाए।…

Read More

Jamshedpur.उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की शांत वादियां शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां सिल्वर सिटी मॉल की जिम से लौट रहे स्टोर क्रशन संचालक विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई. विक्रम शर्मा की हत्या ने देश के बड़े अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को बेनकाब कर दिया है. मृतक विक्रम शर्मा कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि जमशेदपुर का नामी बदमाश और कुख्यात अखिलेश सिंह गिरोह का ‘गुरु’ था. 2 नवंबर, 2007 को जमशेदपुर के मशहूर ‘श्री लेदर्स’ के मालिक आशीष डे की हत्या में विक्रम शर्मा का नाम सबसे ऊपर था. विक्रम शर्मा दुमका जेल में बंद माफिया डॉन…

Read More

Ranchi. झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को जंगली हाथियों के झुंड के हमले में एक परिवार के चार सदस्यों सहित छह लोगों की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। जंगली हाथियों के झुंड ने 6 लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों में एक साल बच्चे से ले कर 50 साल के ऊपर तक के लोग शामिल है। घटना अंगो थाना एवं चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव की है। मरने वालों में सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25) एवं दो छोटे बच्चे अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3…

Read More

Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन और एकीकरण के लिए बृहस्पतिवार को मसौदा जारी किया जिसका उद्देश्य कवरेज का विस्तार, परिचालन प्रक्रियाओं का सरलीकरण और कृषि क्षेत्र की उभरती जरूरतों का ध्यान रखना है। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि विनियमित संस्थाएं, आम लोग और अन्य हितधारक छह मार्च, 2026 तक मसौदे पर टिप्पणियां और सुझाव दे सकते हैं। आरबीआई ने केसीसी ऋण की स्वीकृति और पुनर्भुगतान कार्यक्रम में एकरूपता लाने के लिए फसल सत्रों की अवधि को मानकीकृत करने का प्रस्ताव भी रखा है। इसके तहत कम अवधि में…

Read More

New Delhi. जिंदल स्टेनलेस ने विशेष इस्पात के लिए नई पेश की गई उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) 1.2 योजना के तहत इस्पात मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। सोमवार को केंद्रीय इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य उन्नत मिश्रधातु इस्पात की 87 लाख टन अतिरिक्त क्षमता जोड़ना है। कंपनी ने बयान में कहा कि जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) ने इस्पात मंत्रालय के साथ क्षमता विस्तार के साथ-साथ विशेष मिश्र धातुओं और फोर्ज्ड उत्पादों (वाहन और विमान के इंजन के पुर्जे, गियर, शाफ्ट,…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान की ‘‘निर्णायक जीत’’ पर शुक्रवार को उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह विकास के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रहमान की जीत ने उनके नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दर्शाया है। मोदी ने कहा, ‘भारत…

Read More

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आईटी कंपनियों के शेयर में भारी नुकसान से बाजार में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 883.4 अंक या 1.05 प्रतिशत टूटकर 82,791.52 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 262.60 अंक या 1.02 प्रतिशत फिसलकर 25,544.60 अंक पर रहा। प्रौद्योगिकी शेयर पर पिछले सत्र से जारी बिकवाली का दबाव बरकरार रहा। सेंसेक्स में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट देखी गई।इटर्नल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज,…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट ग्राउंड में फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को बस्तीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने टिनप्लेट-गोलमुरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वे हत्या में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या की इस घटना से पूरे इलाके…

Read More