Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Breaking: दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह के गुरु विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर हमलावर ने मारीं 3 गोलियां
    Breaking News

    Jamshedpur Breaking: दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह के गुरु विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर हमलावर ने मारीं 3 गोलियां

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की शांत वादियां शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां सिल्वर सिटी मॉल की जिम से लौट रहे स्टोर क्रशन संचालक विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई. विक्रम शर्मा की हत्या ने देश के बड़े अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को बेनकाब कर दिया है. मृतक विक्रम शर्मा कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि जमशेदपुर का नामी बदमाश और कुख्यात अखिलेश सिंह गिरोह का ‘गुरु’ था. 2 नवंबर, 2007 को जमशेदपुर के मशहूर ‘श्री लेदर्स’ के मालिक आशीष डे की हत्या में विक्रम शर्मा का नाम सबसे ऊपर था.
    विक्रम शर्मा दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह का गुरु था। घटना शहर के व्यस्त इलाके स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई, जहां जिम से लौट रहे विक्रम पर दो हमलावरों ने नजदीक से फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की है। विक्रम शर्मा मॉल स्थित जिम से बाहर निकल रहा था, तभी सीढ़ियों के पास घात लगाए दो हमलावर पैदल पहुंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसटीएफ मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। देहरादून पुलिस के एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या सुनियोजित प्रतीत होती है। हमलावरों ने बेहद करीब से गोली मारी, जिससे बचाव का कोई मौका नहीं मिला।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जाता है कि विक्रम शर्मा मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला था और प्रॉपर्टी डीलिंग तथा स्टोन क्रशर संचालन के व्यवसाय से जुड़ा था। सूत्रों के अनुसार उसका नाम दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह से भी जुड़ता रहा है। चर्चा है कि विक्रम शर्मा कभी उसका करीबी और गुरु माना जाता था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच की बात कही है। घटना के बाद मॉल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोग दहशत में हैं।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    खास बात यह है कि देहरादून में पिछले 15 दिनों के भीतर यह पांचवीं हत्या है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या व्यवसायिक विवाद की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसटीएफ की टीम भी मामले की तह तक जाने में जुटी है। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का दावा किया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Breaking: Vikram Sharma Jamshedpur Breaking: दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह के गुरु विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या the mentor of mafia don Akhilesh Singh was shot dead in Dehradun; the attacker fired three bullets outside the gym. who is lodged in Dumka jail जिम के बाहर हमलावर ने मारीं 3 गोलियां
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group