Author: News Desk

Jamshedpur. वासेपुर इलाके के कुख्यात डॉन फहीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गयी है। खबर है कि घाघीडीह सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे फहीम खान को शुक्रवार को गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते तुरंत बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। फहीम खान को जमशेदपुर से रांची तक भारी पुलिस सुरक्षा में लाया गया। इस दौरान जेल प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के हर इंतजाम को चाक-चौबंद रखा। जानकारी के अनुसार रांची के रिम्स अस्पताल के कैदी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया। फहीम खान झारखंड के सबसे खतरनाक और रसूखदार कैदियों में गिना जाता है। इसे…

Read More

Jamshedpur. इस सीजन में इंडियन सॉकर लीग (आईएसएल) के तहत जमशेदपुर में पहला मुकाबला रविवार को होने जा रहा है। जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) और मोहम्मडन स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के बीच होने वाला या मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। इस मैच में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने करीब 25 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति किए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मैच शाम 5:00 बजे से जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुरू होगा। इस मुकाबले को लेकर जमशेदपुर वासियों में काफी उत्साह बताया जा रहा है। मोहन बागान ने केरला ब्लास्टर्स को…

Read More

Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किये जानेवाले झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा सीधी भर्ती प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि अब 20 फरवरी शाम पांच बजे तक बढ़ा दी गई है. इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित थी. आयोग ने आवेदन की समय सीमा बढ़ाने की सूचना शनिवार को प्रकाशित कर दी है. इसके तहत ऑनलाइन आवेदन के बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान 21 फरवरी शाम पांच बजे तक किया जा सकता है.इधर आयोग ने झारखंड हाईकोर्ट द्वारा 12 फरवरी को पारित आदेश के आलोक में याचिकाकर्ताओं को आवेदन भरने के…

Read More

Jamshedpur. शहर के बारीगोड़ा और गोविंदपुर क्षेत्र में लंबे समय से अटके रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। अब इस ओवरब्रिज का निर्माण भारतीय रेलवे स्वयं करेगा और इसकी 100 प्रतिशत लागत भी रेलवे ही वहन करेगा। यह महत्वपूर्ण फैसला बिद्युत बरण महतो के सतत प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय द्वारा लिया गया है। बताया गया है कि यह परियोजना काफी समय से लंबित थी, लेकिन राज्य सरकार की ओर से इसमें अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई जा रही थी। ऐसे में सांसद बिद्युत बरण महतो ने इस मुद्दे को लगातार रेल मंत्रालय के समक्ष उठाया,…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर में 26 फरवरी को द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति के शहर आगमन से पहले और कार्यक्रम के समापन तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति के आगमन से एक घंटे पहले और उनके उड़ान भरने के 15 मिनट बाद तक सोनारी से कदमा टोल ब्रिज तक मरीन ड्राइव पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही कदमा टोल ब्रिज और सोनारी दोमुहानी (डोबो) पुल पर भी आवाजाही रोकी जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सोनारी एयरपोर्ट–कागलनगर–दोमुहानी मार्ग…

Read More

Chaibasa. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र महुलडीया गाँव के उलीहातु टोला में 12 फरवरी को एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने महुलडीया गाँव के उलीहातु टोला निवासी सुरेश सिंकु को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर रफाएल मुर्मु ने बताया कि 12 फरवरी को महुलडीहा में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी । सूचना पर अविलंब आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्थल पर पहुंच कर शव को अपना कब्जा में लिया। मृतक का नाम जोगना हेम्ब्रम का उम्र 27 था । वह टोटो थाना क्षेत्र के ग्राम- सान…

Read More

Medninagar. पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमाड़ गांव में मैट्रिक के एक छात्र का फंदे पर लटका शव बरामद किया गया। किशोर ने शुक्रवार को मैट्रिक के अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी थी। घर आकर खाना खाकर सो गया था। शनिवार सुबह उसे फंदे पर लटका देखा गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के समय घर पर अभय और उसकी छोटी बहन थे। बड़ी बहन कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ाई करती है। माता-पिता एक बच्चे को लेकर मजदूरी करने के लिए कई महीने से बाहर हैं । युवक की पहचान 16 वर्षीय अभय कुमार, पिता…

Read More

Jamshedpur. होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर सहित विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली टीओडी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और रेक संरचना के अनुसार ही किया जाएगा। इससे टाटानगर और आसपास के यात्रियों को त्योहार में घर आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार होली के दौरान झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है। टाटानगर…

Read More

Jamshedpur.एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी केंद्र गोलमुरी के 16 प्रशिक्षुओं ने प्लेसमेंट ड्राइव में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और आरकेएफएल (आर के एफ एल) कंपनी में चयनित हो गए. कंपनी ने इन युवाओं को उनके तकनीकी कौशल और क्षमता के आधार पर चेन्नई तथा जमशेदपुर प्लांटों में नियुक्ति दी है. चयनित उम्मीदवारों में चेन्नई प्लांट के लिए चार प्रशिक्षु -कृष्णा, आदित्य जंघेल, सौरव मंडल और सुमित रजक -को 3.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है. वहीं, जमशेदपुर प्लांट में 12 प्रशिक्षुओं -प्रथम, करण सिंह, अभिजीत, कौशल, सूरज बोइपाई, शुभम भागुली, विकास, सिमरप्रीत, माधव, अमन, आदित्य राज और…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को संगठन के जिला सचिव मुकेश रजक के नेतृत्व में एक छात्र प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालयों में चल रहे विलंबित सत्र की समस्या को लेकर उन्हें एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा और इस मुद्दे को आगामी झारखंड विधानसभा सत्र में मजबूती से उठाने का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद से शैक्षणिक सत्र 2022-26 और 2023-27…

Read More