Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, सोनारी से कदमा तक मरीन ड्राइव रहेगा बंद, यहां भी रोकी जाएगी आवाजाही
    Breaking News

    Jamshedpur: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, सोनारी से कदमा तक मरीन ड्राइव रहेगा बंद, यहां भी रोकी जाएगी आवाजाही

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर में 26 फरवरी को द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति के शहर आगमन से पहले और कार्यक्रम के समापन तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति के आगमन से एक घंटे पहले और उनके उड़ान भरने के 15 मिनट बाद तक सोनारी से कदमा टोल ब्रिज तक मरीन ड्राइव पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही कदमा टोल ब्रिज और सोनारी दोमुहानी (डोबो) पुल पर भी आवाजाही रोकी जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सोनारी एयरपोर्ट–कागलनगर–दोमुहानी मार्ग को वैकल्पिक रूट के रूप में चिन्हित किया गया है।

    100 करोड़ के श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल सेंटर का भूमि पूजन
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर में एक अहम धार्मिक-सांस्कृतिक परियोजना का भूमि पूजन करेंगी। शिक्षा, सामाजिक कार्यों और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय ओडिया समाज की पहल पर मरीन ड्राइव के पास 2.8 एकड़ भूमि पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस भव्य परियोजना का भूमि पूजन स्वयं राष्ट्रपति के हाथों संपन्न होगा।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    रूट चार्ट और सुरक्षा व्यवस्था
    राष्ट्रपति का प्रस्तावित रूट चार्ट रांची से जमशेदपुर तक तय किया गया है। भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से उनकी लैंडिंग सोनारी एयरपोर्ट पर होगी। इसके बाद कारकेड रूट एयरपोर्ट से सर्किट हाउस गोलचक्कर, साईं मंदिर, मरीन ड्राइव होते हुए कदमा ग्रीन पार्क के समीप मुख्य आयोजन स्थल तक रहेगा। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। रूट और आयोजन स्थल पर दीवारों का रंग-रोगन, सड़कों की मरम्मत, पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम तेजी से चल रहा है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन स्थल पर निर्बाध बिजली, पेयजल और स्वच्छता की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी तय की गई है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    मंच पर बैठने को लेकर सख्ती
    कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठने वालों को लेकर राष्ट्रपति भवन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मंच पर राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और आयोजन समिति के कुल 9 प्रतिनिधि ही मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा प्रस्तावित नाम प्रशासन के माध्यम से मुख्य सचिव अविनाश कुमार के जरिए राष्ट्रपति भवन भेजे गए हैं। अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही मंच पर बैठने की अनुमति दी जाएगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे जमशेदपुर में उत्साह के साथ-साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का माहौल है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और सहयोग बनाए रखें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Major traffic changes due to the President's arrival; Marine Drive will remain closed from Sonari to Kadma Jamshedpur: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ट्रैफिक रूट बदलेगा with traffic restricted here as well यहां भी रोकी जाएगी आवाजाही सोनारी से कदमा तक मरीन ड्राइव रहेगा बंद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group