Adityapur. आदित्यपुर रेलवे यार्ड के समीप नाले से शव मिलने की घटना से आदित्यपुर में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह दीवार से सटे नाले के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.स्थानीय निवासियों के अनुसार मृतक की पहचान सीता बस्ती निवासी मंगल लोहार के रूप में की जा रही है। लोगों ने बताया कि मंगल लोहार दारू का आदी था, शादीशुदा था और पांच बेटियों का पिता था। उसकी उम्र लगभग 50 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। परिजनों का कहना है…
Author: News Desk
Jamshedpur. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कई स्थानों पर प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कर कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस बल और स्वयंसेवकों…
Devghar. देवघर जिले के बाबा बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह से ही श्रद्धालु बाबा मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं. बाबा मंदिर के सभी द्वार पर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए हैं. शिवरात्रि के मौके पर बैद्यनाथ धाम आने की पुरानी परंपरा है. देवघर के बैद्यनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंग में से तो एक है ही, साथ ही इसे मनोकामना लिंग के रूप में भी जाना जाता है. क्योंकि यहां पर पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है. ऐसा भी माना जाता है कि बाबा धाम में…
Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में हाथी नियंत्रण दस्ते के सदस्यों को ले जा रहे एक वाहन की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई जिससे दस्ते के दो सदस्यों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार रात चरही थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर पूर्ण पानी गांव के पास हुई। हाथियों को नियंत्रित करने में प्रशिक्षित 12 कर्मियों का यह दस्ता वाहन से उन पांच हाथियों की तलाश में निकला था, जिन्होंने शुक्रवार को सात लोगों को मार डाला था। इनमें से कई पश्चिम…
New Delhi. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा और उसके बाद मतदान नौ मार्च को होगा। रीजीजू ने कहा कि बजट सत्र का दूसरा चरण नौ मार्च से दो अप्रैल तक निर्धारित है। उन्होंने कहा सत्र ‘‘दिलचस्प’’ होगा क्योंकि कई ‘‘अहम’’ विधेयक को संसद में चर्चा और पारित होने के लिए पेश किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विपक्षी दल सत्र के पहले चरण की तरह विरोध को जारी रखते हैं तो अंततः यह उनके लिए ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘नौ…
Jamshedpur. टाटानगर सहित दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में परिचालन कारणों से कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रविवार को रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ को आंशिक रूप से शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट तथा डायवर्ट किया गया है। टाटानगर से हटिया के बीच चलने वाली 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 17, 18 और 21 फरवरी 2026 को अपने निर्धारित मार्ग सीएनआई-पुरुलिया-केएसएक्स-मुरी के बजाय सीएनआई-गोड्डाबरी-मुरी मार्ग से चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के…
New Delhi. रेल मंत्रालय ने लंबी दूरी की ट्रेन में स्वच्छता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को एक सुधार की शुरुआत की, जिसके तहत प्रौद्योगिकी से लैस पेशेवर टीम की तैनाती की जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सामान्य श्रेणी सहित सभी डिब्बों की सफाई आवश्यकतानुसार की जाएगी। यह कार्य तैनात सेवा प्रदाताओं के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करके तथा ग्राहकों की अपेक्षाओं से बढ़कर प्रदर्शन करने वाली पेशेवर, अनुशासित और सक्रिय टीम को जोड़कर किया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि मौजूदा ‘क्लीन ट्रेन स्टेशन’ योजना के तहत ट्रेन की सफाई उनके मार्ग में…
New Delhi. सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली प्रदान कराने के उद्देश्य से सरकार ने शनिवार को ‘पीएम राहत’ योजना की शुरुआत की। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में मौतें होती हैं, जिनमें से कई मौतें समय पर चिकित्सा मुहैया कराने से रोकी जा सकती हैं। मंत्रालय ने अध्ययनों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि पीड़ितों को सड़क दुर्घटना के पहले घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती कराया जाए तो सड़क दुर्घटना में होने वाली लगभग 50 प्रतिशत मौतों को टाला जा…
Ranchi. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की 20 सदस्यीय दो टीमों ने शनिवार को गुमला के लघु सिंचाई प्रमंडल (एमआइ) में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान प्रमंडल में कार्यरत लेखापाल राहुल प्रताप को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई कार्यालय परिसर स्थित उनके सरकारी आवास पर की, जहां वे एक ठेकेदार से रिश्वत ले रहे थे। जानकारी के अनुसार गुमला शहर के कृष्णा छात्रावास में 25 लाख रुपये की लागत से हुए रंगाई-पुताई कार्य के भुगतान से संबंधित चेक जारी करने के एवज में राहुल प्रताप द्वारा रिश्वत की मांग की…
Ranchi.हाथियों के उत्पात और उससे हो रही जान-माल की क्षति को लेकर झारखंड सरकार गंभीर है. इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बैठक की. जिसमें वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारी शामिल हुए. मौके पर सीएम ने जंगली हाथियों के हमलों को हर हाल में रोकने और आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. राज्य के रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला और दुमका आदि जिलों में हाथियों के हमलों से पिछले कुछ महीनों में लगभग 27 लोगों की मृत्यु हुई है. यह गंभीर विषय…
