New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि संप्रग सरकार के “आर्थिक कुप्रबंधन” के कारण भारत व्यापार वार्ताओं में मजबूती से अपना पक्ष नहीं रख सका और एक भी बातचीत निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी। मोदी ने कहा कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका के साथ जो व्यापार समझौते किए हैं, उनसे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए, खास तौर पर श्रम-प्रधान क्षेत्रों में, इन देशों में लगभग शून्य शुल्क या अन्य देशों की तुलना में काफी कम शुल्क पर वस्तुओं…
Author: News Desk
Ranchi. राजधानी रांची में एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से हथियार तथा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रविवार को सूचना मिली कि राहुल सिंह गिरोह के कुछ गुर्गे बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के पास जगन्नाथपुर क्षेत्र में हथियार-गोला-बारूद का सौदा करना के लिए इकट्ठा हुए हैं।नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने कहा, राहुल सिंह गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनसे मिली जानकारी के आधार पर एक अन्य बदमाश को भी पकड़ लिया गया। उनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो…
Mumbai. वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को कमजोर शुरुआत की हालांकि जल्द ही निवेशकों की मामूली खरीदारी से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 349.81 अंक या 0.42 प्रतिशत टूटकर 82,276.95 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 98.4 अंक फिसलकर 25,372.70 अंक पर रहा। बाद में, दोनों प्रमुख में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 30 शेयर वाला सेंसेक्स 136.04 अंक चढ़कर 82,762.80 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 51.15 अंक की बढ़त के साथ 25,522.25 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी,…
Ranchi. खूंटी–सिमडेगा मुख्य पथ पर सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में रांची के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय छत्तीसगढ़ निवासी स्टेनिस लास कुजूर और 56 वर्षीय ओडिशा के संलग बहार निवासी ग्रेगोरी बिलुंग के रूप में हुई है. दोनों मिशनरी धर्म समाज से जुड़े पादरी थे. ग्रेगोरी बिलुंग ‘आपूचिन सोसाइटी’ के चेयरमैन थे, जबकि स्टेनिस लास कुजूर सामलोंग स्थित रांची विद्या सदन से जुड़े थे. अनगड़ा, गेतलसूद और सामलोंग से करीब 60 सदस्यों की एक टीम तोरपा के चंचला घाघ पिकनिक मनाने गई थी. लौटते समय स्टेनिस लास कुजूर…
Jamshedpur. जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल के मौजूदा सत्र के अपने पहले मैच में रविवार को यहां जेआरडी टाटा खेल परिसर में मोहम्मडन एससी पर कड़े मुकाबले में 1-0 की जीत दर्ज की. घरेलू दर्शकों की जबरदस्त मौजूदगी के बीच मदीह तलाल का पहले हाफ में किया गया गोल निर्णायक साबित हुआ जिससे टीम ने अपने अभियान की शुरुआत तीन अहम अंकों के साथ की. जमशेदपुर ने खेल शुरू होते ही मैच पर दबदबा बनाना शुरू कर दिया. तलाल मिडफील्ड में बेहद सक्रिय नजर आए. उन्होंने शानदार पासिंग के जरिए खेल को नियंत्रित किया और अपनी रचनात्मकता…
Kolambo.ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी के बाद जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आइसीसी टी-20 विश्व कप के महामुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. इस जीत से भारत ने सुपर-8 में भी जगह बना ली है. पाकिस्तान की टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 114 रन ही बना सकी. टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट पर 175 रन बनाये थे. ईशान ने स्पिनरों की मददगार पिच पर 40 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77…
Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां रविवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भुइयां का पार्टी में स्वागत किया। भुइयां ने कहा कि उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़ दी क्योंकि यह पार्टी अब वैसी नहीं रही जैसी दो दशक पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के समय हुआ करती थी। उन्होंने कहा, “हम दिवंगत शिबू सोरेन के सिपाही थे और झारखंड आंदोलनों में भाग लिया…
Adityapur. आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने खुद के ‘प्रेमी संग फरार’ होने की बात को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है. शुक्रवार को आरआईटी थाने पहुंचकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कहीं फरार नहीं हुई थीं, बल्कि चुनावी कार्यों और व्यय कोषांग में हिसाब देने में व्यस्त थीं. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को विरोधियों द्वारा रची गई चुनावी साजिश करार दिया है. वार्ड नंबर 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने अपने पति राकेश मार्डी पर आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर उनकी छवि…
Ranchi. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। निगम ने बिजली दरों में लगभग 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत विनियामक आयोग (JSERC) को भेजा है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा। प्रस्ताव के मुताबिक शहरी घरेलू बिजली दर ₹6.85 प्रति यूनिट से बढ़ाकर ₹10.30 प्रति यूनिट करने की योजना है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दर ₹6.70 से बढ़ाकर ₹10.20 प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव रखा गया है। सिर्फ यूनिट…
Ranchi. महाशिवरात्रि के मौके पर पहाड़ी मंदिर स्थित बाबा भोलेनाथ का मंदिर पहुंच कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूजा-अर्चना की. उन्होंने राज्य के लोगों व राज्य की उन्नति की लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की. हर-हर महादेव के नारे लगाये. उन्होंने राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि पर हर वर्ष पहाड़ी मंदिर पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. आज भी हजारों लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनके खुशहाल जीवन की कामना की. इससे…
