Jamshedpur. देहरादून में हुए बहुचर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड का अभी तक पुलिस आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं कर पाई है, लेकिन जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से कई अहम और चौंकाने वाले संकेत सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस अब इस मामले की साजिश के करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, हत्या की साजिश स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि बाहरी नेटवर्क के जरिए तैयार की गई थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले जमशेदपुर के एक कुख्यात गैंगस्टर के साथ बैठक…
Author: News Desk
Mumbai. घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इन्फोसिस और आईटीसी जैसे शेयर की खरीदारी से बाजारों को नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 289.72 अंक टूटकर 82,987.43 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 112.45 अंक फिसलकर 25,570.30 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बाद में दोनों में तेजी आई और वे सकारात्मक दायरे में कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 116.08 अंक चढ़कर 83,393.23 अंक पर और निफ्टी 12.90 अंक की बढ़त के साथ 25,695.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इन्फोसिस, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज,…
Jamshedpur. टाटा स्टील लिमिटेड ने अपने एस्पायरिंग इंजीनियर प्रोग्राम (एईपी) 2026 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह कार्यक्रम ऑपरेशंस, माइनिंग, मेंटेनेंस और इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स में इंजीनियर ट्रेनी के पदों के लिए है, जो पूरे भारत में उपलब्ध होगा. कंपनी का लक्ष्य युवा इंजीनियरों को प्रशिक्षण देकर उन्हें कंपनी में स्थायी भूमिका प्रदान करना है. जानें क्या है पात्रता मानदंड शैक्षणिक योग्यता: पूर्णकालिक बी.ई./बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग) 2025 पासआउट या 2026 में अंतिम वर्ष के छात्र. योग्य ब्रांचे: सिरेमिक, केमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/आईईएम, मैकेनिकल, मेटलर्जी, मिनरल, माइनिंग.डिप्लोमा धारक जो सीधे इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में प्रवेश लेकर डिग्री पूरी कर रहे…
Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह के समर्थन में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों से रिंकू सिंह के पक्ष में क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी रिंकू सिंह भी शामिल थीं, जिनके साथ भारी संख्या में उपस्थित समर्थक व कार्यकर्ता “रिंकू सिंह जिंदाबाद”, “अर्जुन मुंडा जिंदाबाद” “सरयू राय…
Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामचंद्रपुर पेट्रोल पंप के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब व्यवसायी सह जमीन कारोबारी अजय प्रताप सिंह की लाश उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर मिली। घटना गम्हरिया की है, जहां सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में उन्हें अचेत अवस्था में देखा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो का एक टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी से अजय प्रताप सिंह को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों…
Adityapur. आदित्यपुर से मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा के खिलाफ भाजपा राज्य निर्वाचन आयोग पहुंची. भाजपा का आरोप है कि मेयर प्रत्याशी के पति बोरजो राम हांसदा अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा का झंडा प्रयोग कर रहे हैं. यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं है, बावजूद इसके वह ऐसा कर रहे हैं. भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा है कि भाजपा के झंडे के दुरुपयोग से आदित्यपुर के वोटर दुविधा की स्थिति में होंगे. वोटरों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है. पार्टी की ओर से संबंधित दस्तावेज और वीडियो सौंपे गये हैं. प्रतिनिधिमंडल में आरती कुजूर भी…
Ramgarh.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को गांव के ‘पाहन’ (संथाल पुजारी) के पारंपरिक चयन में भाग लेने के लिए रामगढ़ जिले में अपने पैतृक गांव नेमरा का दौरा किया। सोरेन ने नेमरा में संवाददाताओं से कहा कि वह गांव की परंपरा का पालन करने आए हैं और उन्होंने ‘पाहन’ के चयन के लिए बैठक में हिस्सा लिया। रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि मुख्यमंत्री हेलीपैड पर उतरे और फिर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए। मौके पर सीएम ने कहा कि संताली समाज के सभी लोग एकजुट होकर रहें. समाज संगठित होगा, तो…
Ranchi केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों और सभी संबंधित हितधारकों से मंगलवार से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाहों से गुमराह न होने का आग्रह किया है. अधिकारियों के अनुसार भारत और विदेश से 46 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च को समाप्त होंगी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल को समाप्त होंगी. कक्षा 10वीं के छात्र मंगलवार को गणित की परीक्षा देंगे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा चार विषयों जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, हिंदी आशुलिपि…
Jamshedpur. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मुख्य 2026 में 12 अभ्यर्थियों ने ‘परफेक्ट 100’ अंक प्राप्त किए हैं, जिनमें से अधिकांश राजस्थान से हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को यह घोषणा की। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले संस्करण में 13.04 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिन प्रतिभागियों ने एनटीए में ‘परफेक्ट 100’ अंक प्राप्त किए हैं, उनमें से तीन राजस्थान से, दो आंध्र प्रदेश से और एक-एक दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से हैं। ये सभी 12 अभ्यर्थी लड़के हैं। जेईई मेन परिणामों में जमशेदपुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुकुल महतो ने…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी, अब इसे बढ़ाकर 24 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इन विद्यालयों में अंग्रेजी में सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई होती है। जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में सीटों के विवरण की बात करें तो डिस्ट्रिक्ट…
