Jamshedpur. टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए सुनहरे भविष्य की योजना 4.0 (एसबीकेवाई-4.0) को संशोधित कर लॉन्च किया है। यह योजना 16 फरवरी से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी और जमशेदपुर लोकेशन (ट्यूब्स डिवीजन सहित) के यूनियन कृत कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगी। योजना का उद्देश्य कर्मचारियों को जल्द सेवानिवृत्ति का विकल्प प्रदान करना है, जिसमें मासिक पेंशन, मेडिकल सुविधाएं, आवास किराया अनुदान और अन्य लाभ शामिल हैं। कंपनी के चीफ पीपल ऑफिसर अत्रयी सान्याल ने इसकी घोषणा की। यह योजना 40 वर्ष से अधिक उम्र के उन कर्मचारियों के लिए है, जिन्होंने कंपनी में कम से कम 10…
Author: News Desk
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में खनिज संपदा के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें उन्होंने अधिकारियों को माफियाओं के खिलाफ सख्ती पूर्वक कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्वर्णरेखा और खरकई नदी से हो रहे अवैध बालू खनन को रोकने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। बागूनहातु और बारीडीह क्षेत्रों में नाव के जरिए नदी के बीच से बालू निकालने वालों पर तत्काल FIR दर्ज…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह के समर्थन में आज व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शंकोसाई रोड नंबर 1, 2, 3 एवं 4 में पदयात्रा करते हुए स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों से सीधा संवाद किया और श्रीमती संध्या सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम को विकास, पारदर्शिता और सुशासन की सख्त आवश्यकता है, जिसे केवल एनडीए ही सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर (राजस्थान) तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग की है। उन्होंने इस मांग को जनभावनाओं से जुड़ा बताते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने उल्लेख किया कि जमशेदपुर एक प्रमुख औद्योगिक नगरी है, जहां राजस्थान मूल के परिवारों एवं व्यापारियों की बड़ी आबादी निवास करती है। इस पत्र के साथ विधायक पूर्णिमा साहू ने ‘मारवाड़ी सम्मेलन’ साकची शाखा, जमशेदपुर के पत्र को भी संलग्न किया है जिसमे अनुरोध…
जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। तीन कारा परिसरों की समीक्षा बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची एवं उपकारा घाटशिला की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया। उपायुक्त ने बंदी कक्षों, कारा अस्पताल, वॉच टावर, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट कराने…
जमशेदपुर। एक ओर झारखंड भाजपा के सभी नेता नगर निकाय चुनावों की तैयारियों में व्यस्त हैं, तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड टाइगर के नाम से विख्यात चम्पाई सोरेन खामोशी से बंगाल चुनावों से संबंधित बैठकों में व्यस्त हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे लगातार झारखंड की सीमावर्ती एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के अगुआ लोगों के साथ बैठक कर, उन्हें चुनावों के लिए एकजुट कर रहे हैं। इसी क्रम में आज झाड़ग्राम से बबलू मुर्मू के नेतृत्व में आये भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से उन्होंने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम…
JAMSHEDPUR : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में पशु विविधता में एक शानदार और नया आकर्षण जुड़ गया है। हैदराबाद से अफ्रीकी शेरों की एक जोड़ी — मनोहर (नर) और श्रीदेवी (मादा) — यहां लाई गई है। यह जोड़ी स्वीकृत पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत नेहरू जूलॉजिकल पार्क से लाई गई है। इसके बदले दो नर मैनड्रिल बंदरों को हैदराबाद भेजा गया है। मनोहर और श्रीदेवी लगभग नौ वर्ष के हैं और अपनी प्रजनन आयु के सर्वोत्तम चरण में हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन को आशा है कि आने वाले वर्षों में यह जोड़ी सफलतापूर्वक प्रजनन करेगी, जिससे पार्क में शेरों की आबादी…
हाजीपुर: महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा आज मुख्यालय, हाजीपुर में सोनपुर मंडल के दो दिवंगत रेलवे कर्मचारियों के परिवारों को ‘‘रेलवे वेतन पैकेज‘‘ के तहत एक-एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के निर्देश एवं सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित शरण के मार्गदर्शन में सोनपुर मंडल द्वारा दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को समस्त देयको का त्वरित एवं पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एस.सी. श्रीवास्तव तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सोनपुर मंडल में कार्यरत 02 कर्मचारियों के असामयकि निधन के उपरांत…
Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह ने मंगलवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन रोड, वीर कुंंवर सिंह चौक, दूबे मुहल्ला, नया बाजार समेत आसपास के इलाकों का दौरा किया। वहीं, उनके समर्थन में जिला भाजयुमो की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शामिल जुगसलाई के युवाओं ने रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित कर नगर परिषद अध्यक्ष बनाने का संकल्प लिया। वहीं जुगसलाई के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने भी रिंकू सिंह के समर्थन में क्षेत्र का दौरा किया। युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष…
Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र मानगो सिख संगत की ओर से भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, बरकट्टा के विधायक अमित यादव, मानगो नगर निगम के मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान सिख समाज के सैकड़ों गणमान्य एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर एक स्वर में संध्या सिंह को समर्थन देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगत से अपील की कि सभी लोग अपने परिचितों से…
