जमशेदपुर: 48वां जुबली गोल्फ टूर्नामेंट 21 और 22 फरवरी 2026 को शहर के ऐतिहासिक गोलमुरी गोल्फ कोर्स में आयोजित होने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई है, जिसके साथ ही तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आयोजकों के अनुसार, इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में लगभग 230 गोल्फरों के भाग लेने की संभावना है। रांची, भुवनेश्वर, पुणे, पारादीप और जमशेदपुर सहित विभिन्न शहरों से खिलाड़ियों की भागीदारी इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्रदान करेगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों की मजबूत उपस्थिति से प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा और…
Author: News Desk
हाजीपुर: होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में निम्नलिखित 09 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी संख्या 08439/08440 पुरी-पटना-पुरी स्पेशल (खड़गपुर-आसनसोल-झाझा के रास्ते) – गाड़ी संख्या 08439 पुरी-पटना स्पेशल 28 फरवरी से 28 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को पुरी से 14.55 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे पटना पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 08440 पटना-पुरी स्पेशल 01 से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को पटना से 13.30 बजे खुलकर अगले…
Ranchi. झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र के सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को रांची स्थित उनके कार्यालय में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। झारखंड विधासभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि सदन की कार्यवाही बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और इसकी गरिमा, अनुशासन तथा पारदर्शिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी…
Chakardharpur. चक्रधरपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में अनुप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिससे अनुप सिंह को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनुप सिंह को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कई स्थानीय नेता और समाजसेवी अस्पताल पहुंचे और घायल के इलाज में…
Chakulia. चाकुलिया वन क्षेत्र के दिघी स्थित मोहनडुंगरी और बूढ़ीसोल जंगल में मंगलवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसने देखते ही देखते आग ने फूलों से लदे काजू के दर्जनों पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया।घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी वनपाल कल्याण महतो के निर्देश पर क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने एयर ब्लोअर की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से साल के जंगल तक फैल गई जिससे पूरा इलाका…
Bahragoda. आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जबकि पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में होली और बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और आपसी एकता पर विस्तार से चर्चा की गई।वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बहरागोड़ा क्षेत्र हमेशा से आपसी एकता के लिए जाना जाता है और इस परंपरा को बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को…
Jamshedpur. टाटा स्टील द्वारा बिजली दर में वृद्धि का दिए गए प्रस्ताव पर मंगलवार को जनसुनवाई हुई। जिसमें कई लोगों ने दर में वृद्धि का विरोध जताया तो कई लोगों ने समर्थन भी किया। कई लोगों ने यह भी बताया कि महीनों से पैसा लिया गया है लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं मिला है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि सभी शिकायतों का जवाब टाटा स्टील के सीनियर जनरल मैनेजर ने दिया और बताया कि दर में वृद्धि नियम अनुकूल किया जा रहा है। इधर, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (यूएसआइएल) ने अपनी बिजली की वर्तमान…
Jamshedpur. टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चांडिल-मुरी होकर चलेगी। वहीं, आद्रा मंडल में विकासात्मक कार्यों के कारण रांची-हटिया एवं आसपास के क्षेत्रों में रेल सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी। 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 17, 18 और 21 फरवरी 2026 को परिवर्तित मार्ग चांडिल-मुरी होकर चलेगी, जिससे रांची और हटिया आने-जाने वाले यात्रियों को समय में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। 13503/13504 वर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस 16 और 17 फरवरी को एनएससीबी गोमो स्टेशन तक ही संचालित होगी। रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक ट्रेन नंबर 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस 16 व 17 फरवरी को बोकारो स्टील सिटी में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन…
Ranchi.बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर आमिलान-निद्रा के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी देर रात मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों का झुंड आक्रोशित होकर रेल पटरी पर डट गया। चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरी टोला गांव के पास हुई इस घटना ने बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया। शाम करीब 7:30 बजे से शुरू हुआ यह गतिरोध आधी रात तक बना रहा। वन विभाग की टीम ने मशाल जलाकर हाथियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे लंबे समय तक पटरी से नहीं हटे।…
Chatra.चतरा जिले में बच्चा चुराने के संदेह में 45 वर्षीय जिस व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया था उसकी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार रात पिपरवार थाना क्षेत्र में हुई, जहां चिरैयाटांड़ और किचटो गांवों के कुछ निवासियों ने व्यक्ति की बच्चा चुराने के संदेह में बेरहमी से पिटाई कर दी। मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बरवाटोली निवासी रामबली राजवार के रूप में हुई है। पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया, “घायल व्यक्ति की सोमवार को रांची…
