Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के संदेह में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर इचक, लोहसिंघना और बरकागांव थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई और गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कुल 129.72 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने कहा, ‘‘जब्त की गई ब्राउन शुगर का अनुमानित मूल्य 18 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान दो एसयूवी समेत कुल 12 वाहन जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों…
Author: News Desk
New Delhi. दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को होंगे। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। ये सीट महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार में अप्रैल में अलग-अलग तिथियों में रिक्त हो रहीं हैं।
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 247.92 अंक या 0.30 प्रतिशत टूटकर 83,203.04 अंक पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी 70.25 अंक या 0.27 प्रतिशत फिसलकर 25,655.15 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इटर्नल, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। वहीं आईटीसी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मास्युटिकल और बजाज…
Mumbai. भारत और फ्रांस ने मंगलवार को अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के मुकाम तक पहुंचाया और दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व ने रक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बढ़ते भू-राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर द्विपक्षीय संबंधों को ‘वैश्विक स्थिरता के लिए एक ताकत’ बताया। दोनों नेताओं ने मुंबई में अपनी वार्ता के बाद, कर्नाटक के वेमागल में एयरबस एच125 हेलीकॉप्टरों के उत्पादन के लिए कलपुर्जों को जोड़ने संबंधी इकाई (असेंबली लाइन) का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। इससे भारत…
Ranchi. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने आगामी बजट सत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। विधानसभा सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसके दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट 24 फरवरी को पेश किया जाएगा। महतो ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘बजट सत्र के दौरान तैयारियों की समीक्षा करने और निर्बाध कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई। सभी अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने और…
Dhaka. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को बीएनपी नेता तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से रहमान को भारत की यात्रा करने का निमंत्रण सौंपा। बिरला विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अन्य अधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, बिरला ने रहमान से मुलाकात की और प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने रहमान को भारत की यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी का निमंत्रण सौंपा। बिरला ने कहा,‘भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र के निर्माण के लिए…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि बन्ना गुप्ता उनसे आमने-सामने बैठ कर बहस करें और बताएं कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्या किया था और सरयू राय ने एक साल में क्या किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह यह भी बताएंगे कि इसके पहले जब वह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक थे, तब उन्होंने कौन-कौन से कार्य किये। अगर बन्ना गुप्ता में हिम्मत है तो मीडिया में आएं और बहस करें। सरयू राय ने यह भी आरोप लगाया कि बन्ना गुप्ता ने न्यू पुरुलिया रोड…
Jamshedpur. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में सोमवार देर रात एक युवक पर चापड़ से हमला कर दिया गया। इस घटना में टिंकू सिंह और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु…
Jamshedpur.मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 33 से वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी शीतल कुमार रजक (36 वर्ष) का मंगलवार सुबह हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उलीडीह थाना अंतर्गत राम कृष्ण कॉलोनी (हाउस नंबर 3) निवासी मंगल रजक के पुत्र शीतल अपने पीछे पत्नी विजया भारती रजक और पुत्री शिवांगी रजक को छोड़ गए हैं। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद एक रिपोर्ट बनाकर राज्य चुनाव आयोग को भेजकर मार्ग दर्शन मांगा गया है। वार्ड का…
Jamshedpur. जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का लेखा-जोखा जमा कराने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा मेयर, अध्यक्ष और अन्य प्रत्याशियों को निर्धारित तिथि पर खर्च का विवरण प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया था। निर्धारित समय पर मेयर और अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनावी खर्च का पूरा हिसाब लेकर उपस्थित हुए और नियमों के तहत उसे जमा किया। अधिकारियों ने दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच भी की। हालांकि, मानगो क्षेत्र के वार्ड सदस्यों में से 7 प्रत्याशी इस दौरान अनुपस्थित पाए गए। प्रशासन ने इस पर सख्त रुख अपनाते…
