Ranchi. नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मार्च 2026 की समयसीमा के बीच चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान चार शीर्ष कमांडर सहित लगभग 300 नक्सली सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की शीर्ष चार केंद्रीय समिति (सीसी) के सदस्यों में मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, देवजी उर्फ कुंभा दादा उर्फ चेतन, राममन्ना उर्फ गणपति उर्फ लक्ष्मण राव और मल्लाह राजा रेड्डी उर्फ सागर शामिल हैं। देवजी और उसके सहयोगी केसा सोढ़ी के इलाके में मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को…
Author: News Desk
Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह संदिग्ध अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि मस्जिद के पास स्थित एक क्वार्टर में कुछ लोग इकट्ठा होकर किसी गंभीर आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की.दबिश के दौरान पुलिस ने जिशान उर्फ जिशू, नुमान, फैज, चांद तथा दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से तीन पिस्तौल और भारी…
Jamshedpur.जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-33 स्थित बजरंग पार्किंग के समीप गैरेज पर छापेमारी कर संगठित वाहन चोरी रैकेट का भंडाफोड़ किया. दो संदिग्ध हाईवा जब्त किए गए. प्राथमिक जांच में वाहनों के इंजन व चेचिस नंबरों के साथ छेड़छाड़ सामने आई. एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास के अनुसार, गुड्डन नामक व्यक्ति गैरेज में चोरी की हाईवा का रंग-रूप बदलकर नई पहचान देता था. वाहनों का रंग-रोगन कर नया रूप दिया जाता, इंजन व चेचिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार होते, फिर बाजार में बेचने की तैयारी की जाती.गुप्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित दबिश दी. पहुंचते…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की लेकिन सेवा एवं उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयर में बिकवाली के दबाव से जल्द ही इनमें गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 245.11 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 83,979.36 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 65.95 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,885.30 अंक पर पहुंच गया। दोनों बाजारों ने हालांकि जल्द ही शुरुआती बढ़त को गंवा दी। सेंसेक्स 131.07 अंक टूटकर 83,603.18 अंक पर और निफ्टी 30.70 अंक फिसलकर 25,788.65 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों…
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कलाईया गांव में डायन के संदेह में एक महिला और उसके महज छह महीने के मासूम बच्चे को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। इस भीषण वारदात में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतका का पति झुलसी हुई हालत में भागकर जान बचाने में सफल रहा। घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे रात की है। जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मु के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रासिका बिरुवा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।…
Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही समर्थक दल भाजपा-एनडीए के बड़े नेता भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जुगसलाई पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम में आदित्य साहू ने रिंंकू सिंह का संकल्प पत्र जारी किया। दूसरी और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने लोकनाथ अपार्टमेंट में एक सभा की, जिसकी अध्यक्षता एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। इसमें उन्होंने जुगसलाई…
Jamshedpur. पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने अंतरराष्ट्रीय साइबर दास्ता के लिए मानव तस्करी में कथित तौर पर संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नौकरी के इच्छुक लोगों को गैरकानूनी तरीके से झारखंड से थाईलैंड में बैंकॉक ले जाता था और वहां उन्हें कथित तौर पर संगठित धोखाधड़ी वाली ऑनलाइन गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। सीआईडी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जांच के दौरान खुलासा…
Ranchi. होली को लेकर स्पेशल ट्रेनों को विस्तार दिया जा रहा है. धनबाद-भुवनेश्वर के मध्य स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया गया है. यह ट्रेन एक अप्रैल तक चलेगी. एक मार्च के बाद से ट्रेनों में सीटों की बुकिंग बंद है. आगे की टिकट बुकिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है जबकि ट्रेन को अवधि विस्तार मिले दो दिन हो चुके हैं. एक मार्च से एक अप्रैल तक 02831 धनबाद- भुवनेश्वर स्पेशल व 28 फरवरी से 31 मार्च तक 02832 भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल चलेगी. विस्तारित ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026’ का बृहस्पतिवार को उद्घाटन करेंगे। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत को कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में एक अग्रणी देश के रूप में स्थापित करने के साथ एक ऐसे भविष्य की कल्पना करना है जहां प्रौद्योगिकी मानवता को आगे बढ़ाए एवं समावेशी विकास को बढ़ावा दे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह शिखर सम्मेलन में शामिल कई विश्व…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने पंकज कुमार यादव की एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर दिया है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त समय मांगा गया, जिस पर कोर्ट ने अंतिम मौका देते हुए 24 फरवरी 2026 तक शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह जनहित याचिका झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पिछले 10 वर्षों से निर्मित पुलों के टूटने से संबंधित है। जिसमें ग्रामीण विकास विभाग को जवाब दाखिल करना था। कोर्ट ने कहा कि यदि ग्रामीण विकास विभाग के…
