★ श्रीमती शेरिन एन जॉन एवं श्री अरुण अब्राहम के अद्भुत साहस, त्याग और करुणा को नमन..। RANCHI मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक्स हैंडल (X handle) पर ट्वीट कर कहा है कि हमारे देश, केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम… यह नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे समय में, जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय श्रीमती शेरिन एन जॉन और श्री अरुण अब्राहम के लिए साधारण…
Author: News Desk
हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर -समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-कटिहार के रास्ते पनवेल और अलीपुरद्वार के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है जिममें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित कई उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध हैं । गाडी सं. 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन पनवेल से 23.02.2026 से तथा अलीपुरद्वार से 26.02.2026 से प्रारंभ किया जा रहा है । यह…
जमशेदपुर | देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में शुमार एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मेनेजमेंट ने एआई के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है. संस्थान ने ग्लोबल टेक कंपनी सेंटिफिक ग्लोबल टेक्नोलॉजीज के साथ एक एमओयू किया है. दोनों संस्थानों के बीच यह करार 4 फरवरी 2026 को हुई. यह साझेदारी एक्सएलआरआई के छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि असली दुनिया की एआई चुनौतियों और समाधानों से रूबरू कराएगी. भारत जैसे देश में जहां एआई जॉब्स और बिजनेस को बदल रहा है, ऐसे में यह करार युवा मैनेजर्स को फ्यूचर-रेडी बनाने में गेम-चेंजर साबित हो सकता है. मालूम हो…
जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ने गुरुवार को मानगो स्थित चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मानगो नगर निगम चुनाव के लिए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह की ओर से जारी संकल्प पत्र की प्रमुख बातों को विस्तारपूर्वक रखा और भाजपा-एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के पक्ष में जनसमर्थन की अपील की। प्रेस वार्ता में मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह, संचालन समिति के संयोजक गंगा साहू, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल एवं युवा मोर्चा के रामगढ़…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय, कार्यभार और सुविधाओं को लेकर सरकार से महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए। सरकार की ओर से दिए गए जवाब पर उन्होंने गहरी असंतुष्टि जताई है। विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा पूछे गए सवाल में सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में 38,027 आंगनबाड़ी सेविकाएँ एवं 37,384 आंगनबाड़ी सहायिकाएँ, अर्थात कुल 75,411 कर्मी मानदेय पर कार्यरत हैं। साथ ही यह भी स्वीकार किया गया कि इनसे बीएलओ, जनगणना तथा मईया सम्मान योजना के सत्यापन जैसे अतिरिक्त कार्य भी कराए जाते हैं। मानदेय के…
Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी पहुंचे। यहां प्रत्याशी रिंकू सिंह के साथ उन्होंने वीर कुंवर सिंह चौक से चौक बाजार तक पदयात्रा की। पदयात्रा में रिंकू सिंह और अमरप्रीत सिंह काले के साथ काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इनमें हर वर्ग, विशेषकर सिख समुदाय के लोग भी शामिल थे। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने जगह-जगह अपनी लोकप्रिय प्रत्याशी रिंकू सिंह और अमरप्रीत सिंह काले का भव्य स्वागत किया।…
New Delhi. टाटा समूह और ओपनएआई ने भारत में 100 मेगावाट (एमडब्ल्यू) एआई अवसंरचना विकसित करने की योजना पर आधारित एक रणनीतिक साझेदारी की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इसे आगे एक गीगावाट (जीडब्ल्यू) तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही उद्यम स्तर पर एआई की स्वीकार्यता में तेजी लाने, उद्योग-विशिष्ट समाधान विकसित करने और भारतीय युवाओं के लिए एआई कौशल विस्तार के संयुक्त प्रयास भी किए जाएंगे । बहुवर्षीय समझौते के तहत टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ‘हाइपरवॉल्ट’ इकाई एआई-सक्षम, हरित ऊर्जा आधारित अवसंरचना विकसित करेगी जिसे अगली पीढ़ी के एआई कार्यभार को समर्थन देने के लिए तैयार किया…
Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) की तिथि में संशोधन किया है। पहले यह परीक्षा 8 मार्च को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। आयोग ने प्रशासनिक कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए अभ्यर्थियों को नई तिथि के अनुरूप अपनी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से…
Jamshedpur. जमशेदपुर में मानगो फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है, स्वर्णरेखा नदी पुल पर काफी प्रगति हुई है। निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूरा होने वाला है। फ्लाईओवर का निर्माण उन्नत चरण में पहुंच गया है। फ्लाईओवर के पिलरों में अब रंगाई-पुताई का काम शुरू हो चुका है। इससे न सिर्फ फ्लाईओवर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि पूरा इलाका भी पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आएगा। रंगाई का यह कार्य शहर के सौंदर्यीकरण अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। आने वाले दिनों में फ्लाईओवर का नजारा और भी बेहतर दिखेगा। इस फ्लाईओवर परियोजना की कुल अनुमानित लागत…
Ranchi. झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही 11.05 बजे शुरू हुई। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। प्रश्न काल सुचारू रूप से चला। इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो ने चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापितों के पुनर्वास का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापितों का अब तक पुनर्वास नहीं किया गया है। दो साल से कोई बैठक नहीं हुई है। इस पर जल संसाधन मंत्री हफीजुल अंसारी ने जवाब दिया कि विस्थापितों को पैसा दिया जा रहा है। 13 जगहों पर विस्थापितों को पैसा दिया गया है।…
