Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बढ़त दर्ज की। बैंकिंग और पूंजीगत वस्तु के शेयर में खरीदारी से बाजार में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 291.93 अंक या 0.35 प्रतिशत टूटकर 82,206.21 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 74.6 अंक या 0.29 प्रतिशत फिसलकर 25,379.75 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, दोनों बाजारों ने जल्द ही शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सकारात्मक स्तर पर कारोबार किया। सेंसेक्स 161.43 अंक चढ़कर 82,659.57 अंक पर और निफ्टी 65.55 अंक की बढ़त के साथ 25,519.90 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से…
Author: News Desk
Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को भारी गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति करीब सात लाख करोड़ रुपये घट गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच बीएसई सेंसेक्स 1,236 अंक या 1.5 प्रतिशत लुढ़क गया। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,236.11 अंक या 1.48 प्रतिशत लुढ़ककर 82,498.14 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के समय, मानक सूचकांक 1,470.05 अंक या 1.75 प्रतिशत टूटकर 82,264.20 अंक के दिन के निम्नतम स्तर पर आ गया था। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6.79 लाख करोड़ रुपये (6,79,210.1 करोड़ रुपये) घटकर 465 लाख करोड़ रुपये (4,65,22,014.57…
Jamshedpue. टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और विस्तारीकरण की दिशा में रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। स्टेशन से सटे कीताडीह और गोलपहाड़ी क्षेत्रों में रेलवे भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 22 से अधिक दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य स्टेशन के विकास कार्यों को गति देना, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाना है। रेलवे द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर बागबेड़ा थाना की पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल…
Ranchi. झारखंड विधानसभा में बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासी विस्थापन का सामना कर रहे हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के तहत औद्योगिक और खनन परियोजनाओं के नाम पर उनकी जमीनें ‘लूटी’ जा रही हैं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मरांडी ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और किसानों और आदिवासी समुदायों की दुर्दशा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि संथाल परगना में औद्योगिक परियोजनाओं के लिए आदिवासियों को विस्थापित किया जा…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में आगामी नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। चुनाव को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी बूथों और क्लस्टर की विधि व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये। बैठक के बाद उपायुक्त ने स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न बूथों और क्लस्टर का निरीक्षण…
Ghatsila. गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालिजुड़ी पंचायत के बेनागड़िया गांव के टोला मारेडी में शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे जंगली हाथी के हमले से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में इलाज के क्रम में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार 72 वर्षीय चांपा हेम्ब्रम, जो स्वर्गीय चांद हेम्ब्रम की पत्नी हैं, पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें पैरों से कुचल दिया, जिससे उनकी कमर और पैर बुरी तरह टूट गयी। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें निजी वाहन से इलाज के लिए बहारागोड़ा अस्पताल पहुंचाया. यहां से…
Jamshedpur. साकची में रामलीला मैदान के पास सड़क हादसा सामने आया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसा होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रुप से कोई घायल नहीं हुआ है. हादसे के बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। मामले की जांच की जा रही है।
जमशेदपुर। 26 फरवरी को भारत की माननीय राष्ट्रपति Droupadi Murmu के प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम में राष्ट्रपति की उपस्थिति को देखते हुए विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल श्री रविरंजन कुमार विक्रम ने परिसदन में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा…
जमशेदपुर। योगासन भारत के राष्ट्रव्यापी सूर्य नमस्कार अभियान के तहत कुलपति महोदया प्रोफेसर डॉक्टर अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के योग विभाग की ओर से सूर्य नमस्कार के विशेष सत्र का आयोजन विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम, बिस्टुपुर में किया गया l रथ सप्तमी से 19 फ़रवरी तक चल रहे इस सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के योग विभाग के पी जी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, योग सर्टिफिकेट कोर्स, बी.पी. एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एन. सी. सी., एन. एस. एस. एवं हॉस्टल की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप…
जमशेदपुर। श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर के 26 सदस्यों का दल गुरूवार 19 फरवरी की सुबह रेलमार्ग से टाटानगर रेलवे स्टेशन से खाटूधाम के लिए रवाना हुए। 20 फरवरी शुक्रवार की सुबह दिल्ली से सड़क मोर्ग से महासर माता का दर्शन, झुंझुनूं वाली राणी सती दादी का दर्शन, घुड़ीधाम में बाबा श्याम का दर्शन, मिश्री का पेड़ का दर्शन, सालासर बालाजी का दर्शन करेंगें। रात्री विश्राम सालासर चमेली देवी अग्रवाल सेवा सदन में होगा। इसी प्राकर 21 फरवरी शनिवार की सुबह शकम्बरी माताजी का दर्शन एवं माँ जीण भवानी का दर्शन करते हुए खाटूधाम जाएंगे। रात्री विश्राम खाटूधाम में श्री…
