जमशेदपुर। गोलमुरी मनिंदर टावर में चल रहे आठ दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को वृन्दावन धाम से आये आचार्य पंडित सुरेश चन्द्र शास़्त्री जी महाराज ने व्यासपीठ से सृष्टि के निर्माण, भगवान विष्णु के वराह अवतार, प्रजापति दक्ष के धर्म परिवार का वर्णन और शिव-पार्वती विवाह (सती विवाह) की दिव्य कथाएं सुनाई, जो ईश्वर की रचना और जीव के कल्याण के प्रसंगों को दर्शाता है। कथा वाचक ने कहा कि शिव-पार्वती विवाह एक अलौकिक प्रसंग है, जो पार्वती जी की कठोर तपस्या, कामदेव के दहन, और भूतों-प्रेतों के साथ शिव की विचित्र बारात के बाद हिमालय में विधि-विधान…
Author: News Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा के पांचवें सत्र के तीसरे दिन सदन में बीएड की पढ़ाई कर रहे छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि प्रथम सेमेस्टर पूर्ण होने के बावजूद विद्यार्थियों को ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि छात्रवृत्ति लंबित रहने के कारण छात्र आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अब तो स्थिति यह हो गयी है कि एक तरफ…
Jamshedpue. टाटा स्टील ने झारखंड के युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम (2026) की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से डिप्लोमा, बीई/बीटेक और नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं को एक साल की ‘ऑन-द-जॉब’ ट्रेनिंग दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित जानकारी आवेदकों के पंजीकृत ईमेल पर भेजी जाएगी। सफल उम्मीदवारों का पंजीकरण केंद्र सरकार के NATS 2.0 पोर्टल पर किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान नियमानुसार मासिक वजीफा भी दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एक…
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम पुलिस 13 साल पहले गलत ट्रेन में चढ़ने के कारण अपने पिता से अलग हो गए युवक को वापस लाने के लिए एक टीम केरल भेजेगी। एक मानवीय पहल के तहत झारखंड में पुलिस अपने परिवार के साथ युवक का पुनर्मिलन कराने में मदद करेगी। चाईबासा एसपी अमित रेणु ने बताया कि पुलिस को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा राजा गोपे के मामले की जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि वह बचपन में लापता हो गया था और अब उसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। रेणु ने कहा, “हमने लड़के के परिवार का पता लगा…
New Delhi. निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को झारखंड समेत 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है, क्योंकि इस प्रक्रिया के अप्रैल से शुरू किये जाने के आसार हैं। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने पर सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) इसके दायरे में आ जाएंगे। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड…
Ranchi. झारखंड का का मौसम अब गर्म हो रहा है। धूप तीखी होने के कारण राज्य में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। राजधानी समेत विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है। राज्य के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के पश्चिमोत्तर भाग से आनेवाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो रहा है। इससे यहां आनेवाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है। चाईबासा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंच गया…
New Delhi. टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि समूह कृत्रिम मेधा (एआई) के समूचे प्रौद्योगिकी ढांचे के विकास पर काम कर रहा है और उद्योग-विशिष्ट एआई चिप विकसित करने की दिशा में भी पहल शुरू कर दी गई है। चंद्रशेखरन ने यहां आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान कहा कि विभिन्न क्षेत्रों पर एआई के व्यापक प्रभाव को देखते हुए टाटा समूह औद्योगिक समाधानों से लेकर डेटा सेंटर और क्षेत्र-विशिष्ट एआई समाधानों तक कई स्तरों पर अपनी क्षमता विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा, हम समय के साथ उद्योग के हिसाब से अलग-अलग…
Chaibasa. चाईबासा में एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी की चपेट में आने से दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से मोहनिया का निवासी था और बीते कुछ दिनों से चाईबासा के खपपरसाई इलाके में रह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दिनेश कुमार शौच के लिए जा रहा था और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक मालगाड़ी आ गई। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण युवक संभल नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो…
Hazaribag.हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत कर्बला गेट के समीप आंदोलन पर बैठे पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक निर्मला देवी, रामकुमार दुबे, कीर्तन राम समेत तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे यह कार्रवाई की. पुलिस ने सभी सात लोगों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत 24 घंटे के लिए हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में की गयी. पुलिस ने हिरासत में लिये गये लोगों को केरेडारी थाना में रखा है. इसके बाद पूर्व मंत्री की पुत्री और…
Jamshedpur. कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर के मरीजों के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई है। गुरुवार को अस्पताल परिसर में नई कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया गया। अब गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यहां आयुष्मान कार्ड पर निश्शुल्क इलाज होगा। एमजीएम की इस नई कैंसर यूनिट में फिलहाल 12 बेड की व्यवस्था की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को पूरी तरह…
