Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Mob Linching: बच्चा चुराने के शक में बेरहमी से पीटे गए व्यक्ति की रांची के रिम्स में मौत, पुलिस ने शुरु की जांच 
    Breaking News

    Jharkhand Mob Linching: बच्चा चुराने के शक में बेरहमी से पीटे गए व्यक्ति की रांची के रिम्स में मौत, पुलिस ने शुरु की जांच 

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chatra.चतरा जिले में बच्चा चुराने के संदेह में 45 वर्षीय जिस व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया था उसकी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार रात पिपरवार थाना क्षेत्र में हुई, जहां चिरैयाटांड़ और किचटो गांवों के कुछ निवासियों ने व्यक्ति की बच्चा चुराने के संदेह में बेरहमी से पिटाई कर दी। मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बरवाटोली निवासी रामबली राजवार के रूप में हुई है।

    पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया, “घायल व्यक्ति की सोमवार को रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह भीड़ द्वारा पीट-पीट कर जान लेने (मॉब लिंचिंग) का स्पष्ट मामला है। पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।” उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक रविवार रात उस इलाके में गया था, जिसके बाद कुछ लोगों के समूह ने उसे बच्चा चोर समझकर पीट दिया। सूचना मिलते ही पिपरवार थाने की टीम मौके पर पहुंची और उसे बचाकर बछरा क्षेत्रीय अस्पताल ले गई। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Mob Linching: बच्चा चुराने के शक में बेरहमी से पीटे गए व्यक्ति की रांची के रिम्स में मौत Jharkhand Mob Lynching: Man brutally beaten on suspicion of child abduction dies at RIMS Ranchi; police launch investigation पुलिस ने शुरु की जांच
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group