Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CBSE Board Exam: कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों से प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा
    Breaking News

    CBSE Board Exam: कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों से प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों और सभी संबंधित हितधारकों से मंगलवार से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाहों से गुमराह न होने का आग्रह किया है. अधिकारियों के अनुसार भारत और विदेश से 46 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च को समाप्त होंगी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल को समाप्त होंगी. कक्षा 10वीं के छात्र मंगलवार को गणित की परीक्षा देंगे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा चार विषयों जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, हिंदी आशुलिपि (शॉर्टहैंड) और अंग्रेजी आशुलिपि के लिए निर्धारित है.

    सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जैसा कि पहले भी देखा गया है, कुछ अनैतिक तत्व परीक्षाओं के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी खबरें फैलाकर छात्रों और अभिभावकों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं. इस तरह की गलत सूचनाओं में अक्सर प्रश्नपत्र लीक होने और बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के कथित प्रश्नपत्रों के प्रसार के झूठे दावे शामिल होते हैं.’ अधिकारी ने कहा, ‘इसलिए, सीबीएसई अभिभावकों, विद्यार्थियों, विद्यालयों और सभी संबंधित हितधारकों से आग्रह करता है कि वे सतर्क रहें और अपुष्ट समाचारों, अफवाहों या फर्जी खबरों से गुमराह न हों. इस तरह की निराधार सामग्री पर भरोसा करना, उससे जुड़ना या उसे आगे बढ़ाना अनावश्यक चिंता और भ्रम पैदा कर सकता है और तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है.

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    बोर्ड ने विद्यार्थियों को स्थानीय परिस्थितियों, यातायात, मौसम की स्थिति और दूरी को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे तक अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया है. अधिकारी ने कहा, ‘परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगी, इसलिए सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे या उससे पहले पहुंच जाएं. परीक्षा के दिनों में होने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों, उच्च स्तरीय बैठकों और अन्य कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए,

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    संभावित यातायात नियमों के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में भीड़भाड़, मार्ग परिवर्तन और देरी हो सकती है.’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए, सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने घरों से जल्दी निकलें ताकि वे सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंच सकें.’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    12th exams begin today; CBSE Board asks students not to pay heed to rumours of question paper leaks 12वीं की परीक्षा आज से शुरू CBSE Board Exam: Class 10th CBSE Board Exam: कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों से प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    June 25, 2026

    Jharkhand JOB: सीएम हेमंत सोरेन ने 262 खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, बोले-विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है झारखंड सरकार

    June 25, 2026
    Recent Post

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    June 25, 2026

    Jharkhand JOB: सीएम हेमंत सोरेन ने 262 खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, बोले-विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है झारखंड सरकार

    June 25, 2026

    Tata Steel Grade Riviaion: टाटा स्टील कर्मचारियों का 7 साल के लिए हुआ ग्रेड रिवीजन समझौता, 30,793 रुपए तक बढ़ा वेतन

    June 25, 2026

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group