Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatanagar Railway: होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए टाटानगर सहित विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला
    Breaking News

    Tatanagar Railway: होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए टाटानगर सहित विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर सहित विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली टीओडी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और रेक संरचना के अनुसार ही किया जाएगा। इससे टाटानगर और आसपास के यात्रियों को त्योहार में घर आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

    रेलवे अधिकारियों की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार होली के दौरान झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है। टाटानगर जंक्शन दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रमुख स्टेशन होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में यात्री इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाते हैं। ट्रेनों की अवधि बढ़ने से वेटिंग लिस्ट कम होने और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारिणी की पुष्टि कर लें और अधिकृत माध्यमों से ही टिकट आरक्षित कराएं।

    होली के अवसर पर यह विस्तार टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। टाटानगर के यात्रियों के लिए सबसे अहम ट्रेन 08185/08186 हटिया–दुर्ग–हटिया स्पेशल है, जिसकी सेवा 03 मार्च से 31 मार्च 2026 (वापसी 01 अप्रैल 2026 तक) के बीच 9 अतिरिक्त ट्रिप के साथ जारी रहेगी। यह ट्रेन टाटानगर होकर गुजरती है और छत्तीसगढ़, झारखंड तथा ओडिशा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    इसके अलावा 08007/08008 शालीमार–विजयनगरम–शालीमार स्पेशल तथा 08011/08012 विजयनगरम–पुरी–विजयनगरम स्पेशल की अवधि भी मार्च अंत तक बढ़ा दी गई है। पुरी रूट पर चलने वाली 02839/02840 शालीमार–पुरी–शालीमार स्पेशल को भी 01 मार्च से 30 मार्च 2026 तक 5 अतिरिक्त फेरे के लिए विस्तारित किया गया है, जिससे ओडिशा जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

    समुद्री पर्यटन स्थल दीघा जाने वाले यात्रियों के लिए 02847/02848 और 02897/02898 संतरागाछी–दीघा–संतरागाछी स्पेशल ट्रेनों का भी विस्तार किया गया है। वहीं 02863/02864 संतरागाछी–यशवंतपुर–संतरागाछी स्पेशल तथा 02841/02842 शालीमार–चेन्नई सेंट्रल–शालीमार स्पेशल की सेवाएं भी मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेंगी। इसके साथ ही 08611/08612 संतरागाछी–अजमेर–संतरागाछी स्पेशल को भी 5 अतिरिक्त ट्रिप के साथ बढ़ाया गया है।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    it has been decided to extend the duration of special trains running from various stations including Tatanagar. Tatanagar Railway: In view of the extra rush of passengers during the Holi festival Tatanagar Railway: होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए टाटानगर सहित विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group