New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि वंदे भारत एसी चेयर कार का 300 से 400 किलोमीटर की यात्रा का किराया लगभग 2.19 रुपये प्रति किलोमीटर है, जो चीन, जापान और फ्रांस जैसे देशों से काफी कम है। वैष्णव के अनुसार, इन देशों में किराया 7 रुपये से लेकर 20 रुपये प्रति किलोमीटर तक होता है। वंदे भारत ट्रेनों के किराये के संबंध में पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में वैष्णव ने कहा, ‘‘रेल मंत्रालय विभिन्न प्रकार की यात्री सेवाओं के किराये का निर्धारण करते समय सेवा की लागत, सेवा का स्तर, दी…
Author: News Desk
New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि एआई शिखर सम्मेलन भारत के नेतृत्व को दिखाने का मौका होना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय भारतीय डेटा एक विदेशी ताकत को सौंप दिया गया। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का हवाला देते हुए यह आरोप फिर लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समर्पण कर दिया है। भारत 16 से 20 फरवरी के बीच ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ की मेजबानी करेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एआई क्रांति आ चुकी है, जो अपने साथ खतरे भी ला रही है और…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह की पत्नी मधु सिंह को चिकित्सा उपचार के लिए विदेश यात्रा करने की अनुमति दे दी है।अदालत ने यह माना कि देश के बाहर चिकित्सा उपचार कराना एक मौलिक अधिकार है। न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने उन्हें इलाज के लिए अमेरिका और ब्रिटेन जाने की अनुमति दी। उच्च न्यायालय ने 13 मई, 2014 को मधु सिंह को दी गई जमानत की शर्तों में संशोधन किया, जिसके तहत उनका पासपोर्ट निचली अदालत में जमा कराया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज की गई…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जमशेदपुर यात्रा के मद्देनजर वन विभाग को सोनारी हवाई अड्डे के आस-पास घूम रहे सियारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वन विभाग ने आदेश का पालन कराने के लिए स्थानीय चिड़ियाघर अधिकारियों की मदद लेने का फैसला किया है। राष्ट्रपति का जमशेदपुर दौरा 26 फरवरी को प्रस्तावित है। मुर्मू का यहां कदमा क्षेत्र में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के लिए भूमि पूजन समारोह में शामिल होने और आधारशिला रखने का…
Chaibasa. झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में एक आईईडी विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में मंगलवार रात दो लोग घायल हो गए और जब सुरक्षाबल बुधवार शाम उनके पास पहुंचे तो वे मृत मिले। जेराइकेला थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान ने कहा, ‘‘मंगलवार रात अंधेरा होने और जंगल में अन्य आईईडी होने की संभावना के कारण पुलिस तलाशी अभियान नहीं चला सकी। हमने बुधवार सुबह तलाशी शुरू की और शाम तक हमें दोनों शव मिल गए।’’ उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान सलाई चेरुवा और उनके चचेरे भाई…
Patna. बिहार के पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि नेपाल के पशुपतिनाथ से बिहार होते हुए झारखंड के बैद्यनाथधाम तक ‘पशुपतिनाथ–बैद्यनाथधाम हाई-स्पीड कॉरिडोर’ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने पथ निर्माण विभाग के बजट पर सरकार का पक्ष रखते हुए सदन को बताया कि लगभग 250 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे काठमांडू से भीमनगर और बीरपुर होते हुए बिहार के सुपौल जिला में भारतीय सीमा में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर और बांका जिलों से गुजरते हुए झारखंड के देवघर जिले स्थित बैद्यनाथधाम तक पहुंचेगा। जायसवाल ने कहा…
Jamshedpur. लोकल ट्रेलर ऑनर्स यूनियन बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की थी लेकिन जब यूनियन अध्यक्ष जयकिशोर सिंह अपने समर्थकों के साथ बर्मामाइंस पार्किंग पहुंचे तो उनके ऊपर टाटा स्टील वेंडर कंपनियों के लोगों ने अमानवीय तरीके से डंडे बरसाए। लोकल ट्रेलर आनर्स यूनियन अपने 7000 ड्राइवरों को न्यूनतम मजदूरी देने और माल ढुलाई का उचित भाड़ा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा उनसे पार्किंग का अनुचित पैसा देने और मेडिकल के नाम पर पैसे जमा करने को कहा जा रहा है लेकिन यूनियन नेतृत्व इसका विरोध किया और जबरन वसूली बंद करने की मांग…
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब थाना परिसर से महज 50 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस हमले में फल विक्रेता कन्हैया यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय जब कन्हैया यादव अपने दैनिक कार्य में व्यस्त थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी अचानक वहां पहुंचे। बिना किसी बहस या चेतावनी के उन्होंने कन्हैया पर…
Ranchi. राज्य में होने वाले निकाय चुनाव का असर अब शैक्षणिक कैलेंडर पर भी दिखने लगा है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने चुनावी प्रक्रिया को देखते हुए इंटरमीडिएट समेत कई कक्षाओं की परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है. 23 फरवरी को निर्धारित इंटर की परीक्षा अब 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी.परिषद की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, हिंदी बी और मातृभाषा विषय की इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. पहले यह परीक्षा 23 फरवरी को होना थी, लेकिन उसी दिन निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है. परीक्षा…
New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को आईआरसीटीसी ‘घोटाला’ मामले में आरोप तय किए जाने को चुनौती देने वाली राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की याचिकाओं का दिल्ली उच्च न्यायालय में विरोध किया। एजेंसी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल डी पी सिंह ने कहा कि यह भ्रष्टाचार का मामला है, जिससे राजकोष को नुकसान हुआ। सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार, रेलमंत्री रहने के दौरान लालू यादव ने अपने करीबी सहयोगी और राज्यसभा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी एवं सुजाता होटल्स की…
