Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»CTET परीक्षा दिलाने के लिए बेटी को लेकर धनबाद गये थे पिता, सौतेली मां ने मासूम बेटे की बेरहमी से कर दी हत्या
Breaking News

CTET परीक्षा दिलाने के लिए बेटी को लेकर धनबाद गये थे पिता, सौतेली मां ने मासूम बेटे की बेरहमी से कर दी हत्या

News DeskBy News DeskFebruary 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Dhanbad.झारखंड के गोड्डा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेली मां ने अपने ही मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। बच्चे का शव गांव के एक कुएं से बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के वक्त मृतक का पिता अपनी बेटी को CTET परीक्षा दिलाने के लिए धनबाद गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, पिता परीक्षा को लेकर बेटी के साथ धनबाद रवाना हुआ था और घर पर अपने छोटे बेटे को पत्नी (सौतेली मां) के पास छोड़ गया था।

इसी दौरान आरोपी महिला ने किसी विवाद या घरेलू कारणों से मासूम की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को कुएं में फेंक दिया। जब काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया, तो गांव वालों को शक हुआ। खोजबीन के दौरान कुएं से बच्चे का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। पूछताछ के दौरान सौतेली मां की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होगा। इधर, धनबाद से लौटते ही पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की हत्या की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मात*म पसरा हुआ है और लोग इस अमानवीय घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel ने एपीएल अपोलो में 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया समझौता, जानें MD नरेंद्रन ने क्या कहा?

November 23, 2026

CM हेमंत सोरेन, रघुबर दास, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर जताया शोक, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा अंतिम संस्कार

November 23, 2026

Share Bazar: मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लुढ़के, सेंसेक्स 244 अंक टूटा

November 23, 2026
Recent Post

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026

Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group