Ranchi. दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने सोमवार को कहा कि 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान जारी है. उम्मीद है कि देश भर में कम-से-कम 30 करोड़ मजदूर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. यूनियनों के समूह ने केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दिखाने के लिए नौ जनवरी, 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था.
Author: News Desk
New Delhi. केंद्र सरकार होली 2026 से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीए में 2% की वृद्धि हो सकती है, जिससे यह 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी फरवरी की सैलरी से लागू होकर जनवरी का एरियर भी मिल सकता है। यह 7वें वेतन आयोग के तहत होगा, जिसकी मंजूरी केंद्रीय कैबिनेट से मिलने की उम्मीद है।
Ranchi. रांची से दो नाबालिग बहनें आठ फरवरी से लापता हैं और उन्हें ढूंढने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लापता लड़कियों में से एक की उम्र लगभग 12 साल और दूसरी की उम्र लगभग 16 साल है। रातू थाने के प्रभारी अधिकारी रामनारायण सिंह ने कहा, “नौ फरवरी को उसके लापता होने की सूचना मिली थी। हमने एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है और कई स्थानों की जांच कर रहे हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों के बयानों…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोकेरा इलाके में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने के उद्देश्य से बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने निर्माण स्थल पर खड़े एक हाईवा वाहन में आग लगा दी, जिससे वाहन का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जानकारी के अनुसार, भालडुंगी चौक से साड़ीबा तक लगभग 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य रांची स्थित…
New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने सोमवार को अपनी कार ऋण पर ब्याज दरों में 0.30 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की। नयी दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। बैंक ने एक बयान में कहा कि उसकी परिवर्तनशील (फ्लोटिंग) ब्याज दर अब 7.6 प्रतिशत वार्षिक से शुरू होगी। इसके अलावा, बैंक ‘बड़ौदा कार लोन’ पर आकर्षक निश्चित ब्याज दर की भी पेशकश कर रहा है, जो 8.5 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है। बयान के अनुसार, 7.6 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर नयी कार की खरीद पर उपलब्ध होगी और यह कर्ज…
Kharsawan.कई वर्षों तक शांत रहने के बाद खरसावां क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। सोमवार को जंगली हाथियों का एक झुंड भटकते हुए खरसावां के आकषिणी पहाड़ी क्षेत्र में पहुंच गया, जिससे आसपास के गांवों के लोग सतर्क हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय के बाद क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी देखी गई है। हाथियों के पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के कारण फसलों और संपत्ति को नुकसान…
Jamshedpur. राजधानी रांची से सटे दशम फॉल थाना क्षेत्र में एनएच-33 यानी रांची-टाटा मार्ग पर सोमवार को तैमारा घाटी के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया. घटना के दौरान हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालकों के बीच भी दहशत का माहौल बन गया. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ट्रक का केबिन और बॉडी पूरी तरह आग की चपेट में आ गए. आसपास के…
New Delhi. आयकर नियम के मसौदे में बैंकों में नकद जमा/निकासी, गाड़ी और संपत्ति खरीदने और होटल बिल भुगतान के लिए पैन का उल्लेख करने को लेकर लेन-देन सीमा को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने का प्रस्ताव है। मसौदे में नियोक्ताओं द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का मूल्य बढ़ाने और क्रिप्टो एक्सचेंज के लिए कर विभाग के साथ जानकारी साझा करना अनिवार्य करने का भी प्रस्ताव है। इसमें केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) को इलेक्ट्रॉनिक भुगतान के स्वीकृत तरीके के तौर पर भी शामिल किया गया है। मसौदा नियम में आवास किराया भत्ते (एचआरए) का दावा करने के मकसद से बेंगलुरु,…
Mumbai. एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझानों और विदेशी निवेशकों के निरंतर निवेश से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 247.01 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 84,312.76 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 80.25 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,947.55 अंक पर रहा। रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.77 पर पहुंच गया। भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति के बाद से मुद्रा बाजार में उत्साह की बजाय सतर्कता का माहौल बना हुआ है। सेंसेक्स में शामिल 30…
Lahore. पाकिस्तान सरकार ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार का अपना फैसला वापस ले लिया है। सरकार के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को यह जानकारी दी । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका और बांग्लादेश ने इसके लिये तैयार किया। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो में 15 फरवरी को होना है। सूत्र ने बताया ,‘प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका और बांग्लादेश से फोन आया था और उन्होंने बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का उनका अनुरोध मान लिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने इससे पहले एक…
