Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कांड्रा थाना क्षेत्र के लहाकोठी गांव में एक 27 वर्षीय मेडिकल छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. गंगाधर महतो के इकलौते पुत्र प्रकाश महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, प्रकाश पांच दिन पहले ही देहरादून से अपने घर लौटा था। परिवार का कहना है कि उसने किसी तरह की मानसिक परेशानी, तनाव या व्यक्तिगत समस्या का जिक्र नहीं किया था। वह सामान्य…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संतोष गोप को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी संतोष गोप की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हो चुकी थी। इसी दौरान उसका नाबालिग लड़की से संपर्क हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण किया। इस पूरे घटनाक्रम से आरोपी की पत्नी अनजान थी। आरोपी की पत्नी ने संतोष गोप और नाबालिग लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद घर में हंगामा शुरू हो…
Jamshedpur. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनसुनिया गेट के पास रविवार शाम एक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। स्टेशन से साकची की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार पैसेंजर ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पार कर रहे एक मालवाहक टेलर से जोरदार टक्कर मार बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त ऑटो में कुल तीन यात्री सवार थे। टक्कर के बाद एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से…
Jamshedpur. झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष संतोष सिंह का रविवार देर शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। देवनगरी में आयोजित संघ के पिकनिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी महसूस हुई। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और समर्थकों में आक्रोश फैल गया। परिजनों…
Jamshedpur. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) क्षेत्र में अवैध निर्माण और नक्शा विचलन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से चार याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ ने गंगा रिजेंसी, पटियाला विंस बिल्डिंग सहित अन्य दो निर्माणों के संबंध में फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। यह आदेश गंगा रिजेंसी एलएलपी बनाम राकेश कुमार झा एवं अन्य मामले की सुनवाई के दौरान पारित किया गया। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विनीत सिन्हा और अधिवक्ता देवेश अजनानी ने सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा। सुनवाई के बाद सुप्रीम…
रांची। पूर्वी भारत के औद्योगिक परिदृश्य में आज एक ऐतिहासिक परिवर्तन दर्ज हुआ, जब बहुप्रतीक्षित आसनसोल–बोकारो स्टील सिटी मेमू सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस सेवा को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष (पश्चिम बंगाल) की गरिमामयी उपस्थिति रही। डिजिटल माध्यम और जमीनी उत्साह के संगम ने इस उद्घाटन को विशेष बना दिया। इस समर्पित मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) सेवा के शुभारंभ के साथ ही उन हजारों कामगारों, विद्यार्थियों और छोटे व्यापारियों की वर्षों पुरानी कठिनाइयों का अंत हो…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम का चुनाव बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए। अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में श्री राय ने कहा कि मानगो की बसावट ऐसी है जिसमें एक तरफ हिंदू और दूसरी तरफ मुस्लिम आबादी रहती है। चुनाव दोनों के लिए अहम है। चुनाव में शहर में आपसी भाईचारे का माहौल रहे। सरयू राय ने कहा कि इस चुनाव का असर झारखंड सरकार की सेहत पर नहीं पड़ेगा। महत्वपूर्ण यह है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र को…
मुंबई / जमशेदपुर : महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा के संदेश दुनियाभर के सबसे प्रभावी सिद्धांतों में से एक है, वही भारतीय जनजीवन में गांधीजी इतने रचे बसे है, कि राष्ट्रपिता गांधी जी की तस्वीर हर भारतीय करेंसी पर छपी होती है। आर्थिक जरूरतें जहां इंसानों को क्या कुछ करने को मजबूर नहीं करती, वही अंत में सत्य की राह पर चलने वाले व्यक्ति और परिवार की ही जीत होती है। डायरेक्टर किशोर पांडुरंग बेलेकर निर्देशित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” शहीद दिवस को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो हमें अपने जीवन से जुड़े मानवीय मूल्यों के प्रति गहराई से…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल सीतारामडेरा थाना प्रभारी के माध्यम से दमकल विभाग को सूचना दी और स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर आग लगने के कारणों की जानकारी प्राप्त की और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। समय पर दमकल वाहन के पहुंचने से आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के…
JAMSHEDPUR। पोटका प्रखंड के देवली चौक में रविवार को भूमिज (चुहाड़) विद्रोह के अमर वीर शहीद धुसा–युगल का शहीद दिवस आदिम भूमिज ल लश्कर एवं धुसा–युगल संरक्षण कमिटी के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार के हाथों देवली चौक में शहीद धुसा–युगल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। पारंपरिक पूजा और सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिमा अनावरण से पूर्व भूमिज समाज के लोगों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की गई। साथ ही सांस्कृतिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भावनात्मक स्वरूप प्रदान…
