Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शादी की सालगिरह के अवसर पर शनिवार को मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री दंपति ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार और झारखंड की जनता की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान मां को चुनरी अर्पित की गई और शिव स्थल पर नारियल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया गया। यह मंदिर मुख्यमंत्री के गृह जिला रामगढ़ से जुड़ा होने के कारण उनकी आस्था का विशेष केंद्र माना जाता है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि यह पूरी तरह पारिवारिक और धार्मिक अवसर है, इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं…
Author: News Desk
Ranchi . झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मंईयां सम्मान योजना के तहत अब लाभार्थी महिलाओं को सिर्फ हर महीने आर्थिक मदद ही नहीं, बल्कि बैंक से 20 हजार रुपये तक का ऋण भी मिल सकेगा। यह फैसला राज्य स्तरीय बैंकर समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें सभी बैंकों ने सहमति जताई। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि योजना को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा, ताकि इसे पूरी व्यवस्थित तरीके से लागू किया जा सके। गौरतलब है कि 2024 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का वादा किया गया…
Ranchi. गिरिडीह जिले में शनिवार को नक्सल-रोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने खुखरा पुलिस थानाक्षेत्र के भालकी हिल इलाके में संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार ने बताया कि जब्त की गई वस्तुओं में 20 राइफलें, छह ग्रेनेड और गोला-बारूद का एक डिब्बा शामिल है। उन्होंने बताया कि बरामद की गई सभी राइफलों को पहाड़ी क्षेत्र में फेंक दिया गया था।
Jamshedpur.मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में चुनावी बिगुल बजते ही प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि निकाय चुनाव में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को सभी कोषांगों की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने का अल्टीमेटम दिया। प्रशासन ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बड़ी पहल की है। अब चुनाव प्रचार, लाउडस्पीकर या जनसभा की अनुमति के लिए प्रत्याशियों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए सिंगल…
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह को चुनाव चिह्न ईंटें मिली हैं। इसे उन्होंने अपना सौभाग्य और अपने इरादे के अनुकूल बताया। चुनाव चिह्न आवंटित होने के पश्चात और अपने चुनाव क्षेत्र जुगसलाई स्थित गौशाला नाला रोड, छपरहिया मोहल्ला, पांडेय मोहल्ला, दूबे मोहल्ला समेत आसपास के मोहल्लों व बस्तियों का तूफानी दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने लोगों से आशीर्वाद लेकर जोड़ा ईंट छाप पर मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की आग्रह किया। शनिवार को भी जनसंपर्क के क्रम में रिंकू सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से जनसमस्याओं की जानकारी…
जमशेदपुर | नगर निगम निर्वाचन के तहत मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में महापौर एवं अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को उनके-उनके निर्वाचन प्रतीक (चुनाव चिन्ह) आवंटित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कुछ वार्डों में निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पार्षदों की सूची भी जारी की गई है। मानगो नगर निगम महापौर- प्रतीक चिन्ह 1. इंदिरा सुन्डी- एअरकंडीस्नर 2. कुमकुम श्रीवास्तव- छड़ी 3. जेवा कादरी- चूड़ियॉ 4. पार्वती देवी- बैटरी टार्च 5. प्रतिभा रानी- बेन्च 6. बनिता सहाय- बिस्कुट 7. राईमुनी सुण्डी- बक्सा 8. लक्की सिंह- ईटें 9. शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान- बाल्टी 10. संध्या…
जमशेदपुर। शनिवार को श्री श्याम सेवा संघ, सोनारी द्धारा 23 वां श्य्ााम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष अशोक दीवान के नेतृत्व में दो चरणों में संपन्न हुआ। प्रथम चरण में दोपहर 01.30 बजे से सोनारी रांम मंदिर से विभिन्न मार्ग होते हुए लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर (महोत्सव स्थल) तक लगभग चार किलोमिटर निशान शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें 251 श्याम प्रेमी निशान लिये बाबा श्याम का जयकारा लगाते और भजन गाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में सबसे आगे दो ब़ड़े ध्वजा एक बाबा श्याम और दूसरा हनुमान जी का लिये भक्त चल…
जमशेदपुर। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय 25 वीं राज्य स्तरीय पर एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 और छठवीं राज्य स्तरीय पारा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आज दूसरा व अंतिम दिन रहा। दूसरे दिन एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ट्रैक इवेंट के रूप में 200 मीटर की दौड़ 400 मीटर की दौड़ का आयोजन विभिन्न वर्गों में हुआ , वहीं दूसरी ओर मैदानी स्पर्धाओं के अंतर्गत गोला फेक, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो के इवेंट विभिन्न वर्गों में आयोजित किए गए। दूसरे दिन के सभी स्पर्धाओं के विजेताओं को समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं पैरालंपिक कमेटी ऑफ़ झारखंड के…
जमशेदपुर। स्व. शान्ती देवी-मदन लाल जी सावा के पुण्य स्मृति में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 805वें नेत्र शिविर का शुभांभ नेत्र रोगियों के जांच के साथ हुआ, जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 168 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया तथा 54 हायपर मैच्योर मोतियाबिन्द प्रभावित नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया। इस दौरान शिविर संयोजक सावा परिवार के सदस्यों द्वारा…
जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में आज “सॉफ्टवेयर-आधारित टनलिंग एवं ढलान स्थिरता विश्लेषण (GeoSTS 2026)” विषय पर एक उच्च-स्तरीय, एकदिवसीय, व्यावहारिक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। आईजीएस–धनबाद चैप्टर तथा मिडास रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंडिया प्रा. लि. के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में उद्योग विशेषज्ञों और अकादमिक शोधकर्ताओं ने भू-तकनीकी अभियांत्रिकी में आधुनिक संगणकीय (कम्प्यूटेशनल) तरीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार, उप निदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा तथा मुख्य अतिथि श्री सिद्धार्थ पाठक (हेड, मिडास इंडिया) द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईजीएस धनबाद चैप्टर तथा सिविल इंजीनियरिंग विभाग…
