Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Airport Announcement: जमशेदपुर में एयरपोर्ट के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद, केंद्रीय बजट से झारखंड के विकास में तेजी आएगी, रांची में बोले राजीव प्रताप रूडी
    Breaking News

    Jamshedpur Airport Announcement: जमशेदपुर में एयरपोर्ट के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद, केंद्रीय बजट से झारखंड के विकास में तेजी आएगी, रांची में बोले राजीव प्रताप रूडी

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनती पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने रविवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट के प्रावधान झारखंड के विकास में तेजी लाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड को वित्त वर्ष 2026-27 में कर हस्तांतरण के माध्यम से 51,236 करोड़ रुपये और अनुदान सहायता के रूप में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त होंगे। रूडी ने रांची में भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘2014 से 2026 तक झारखंड को कर राजस्व के रूप में 3.14 लाख करोड़ रुपये और अनुदान के रूप में 1.04 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। वित्त वर्ष 2020-21 से जनवरी 2026 तक विभिन्न परियोजनाओं के लिए राज्य को 11,567 करोड़ रुपये की विशेष सहायता भी दी गई।’

    उन्होंने कहा कि 2014 से राज्य के लिए रेलवे बजट दोगुना कर दिया गया है और 2014 से 2023 के बीच हर साल 121 किलोमीटर रेल पटरी का निर्माण किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2026-27 में झारखंड के लिए रेलवे का बजट 7,302 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। 2009 से 2014 के बीच राज्य के लिए बजट मात्र 457 करोड़ रुपये था।’ रूडी ने कहा कि देवघर हवाई अड्डा चालू है, जबकि जमशेदपुर में हवाई अड्डे के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 3,600 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण, और 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाएं झारखंड के आर्थिक परिदृश्य को बदल रही हैं।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    रूडी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट झारखंड को न केवल संसाधन प्रदान करता है, बल्कि दीर्घकालिक विकास के लिए दिशा और अवसर भी देता है, जिससे राज्य भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में एक मजबूत साझेदार बन रहा है। उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगा और राज्यों के विकास को तेज करेगा।’

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Airport Announcement: The airport in Jamshedpur is expected to open soon. The Union Budget will accelerate Jharkhand's development Jamshedpur Airport Announcement: जमशेदपुर में एयरपोर्ट के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद Rajiv Pratap Rudy said in Ranchi. केंद्रीय बजट से झारखंड के विकास में तेजी आएगी रांची में बोले राजीव प्रताप रूडी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group