Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :शहीद धुसा–जुगल की स्मृति में 75 युवाओं ने किया रक्तदान, पोटका विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :शहीद धुसा–जुगल की स्मृति में 75 युवाओं ने किया रक्तदान, पोटका विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। पोटका प्रखंड के रसुनचोपा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारसे में शहीद धुसा–जुगल मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर नौवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। इस शिविर के आयोजन में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं ब्लड बैंक जमशेदपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ शिविर का उद्घाटन

    रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीर शहीद धुसा–जुगल की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर समाज में सेवा और बलिदान की भावना को मजबूत करने का प्रतीक बना।

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में किया ‘इंडस्ट्री 4.0’ का अनुभव, एआई और रोबोटिक्स की समझीं बारीकियां

    रक्तदान मानवता का सबसे बड़ा दान : संजीव सरदार

    इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वीर शहीद धुसा–जुगल की शहादत दिवस पर लगातार नौ वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि रक्तदान संसार का सबसे अमूल्य दान है, जिससे एक मनुष्य दूसरे मनुष्य के जीवन की रक्षा करता है। युवाओं को आगे आकर ऐसे पुनीत कार्यों से जुड़ना चाहिए, ताकि समाज में सेवा और सहयोग की भावना बनी रहे।

    Nagpur NEWS: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, 15 करोड़ से अधिक का किया भुगतान

    आयोजन में समिति सदस्यों की रही अहम भूमिका

    शिविर को सफल बनाने में शहीद धुसा–जुगल मेमोरियल क्लब एवं आयोजन समिति के हिमांशु सरदार, हरीश सरदार, विजन सरदार, अभिजीत सरकार, लक्ष्मी राम सरदार, चंद्र मोहन सरदार, भुवनेश्वर सरदार, सुनील सरदार, जय सिंह सरदार, सशोधर सरदार, सूरज सरदार, सशधर सरदार, रॉकी सरदार, राजेश सरदार सहित अन्य सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news mla sanjeev sardar POTKA NEWS sanjeev sardar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में किया ‘इंडस्ट्री 4.0’ का अनुभव, एआई और रोबोटिक्स की समझीं बारीकियां

    April 30, 2026

    Nagpur NEWS: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, 15 करोड़ से अधिक का किया भुगतान

    April 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: अस्मिता सिटी लीग 2026 का शानदार समापन, कबड्डी प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक और गुरु जाट संघ ने मारी बाजी

    April 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में किया ‘इंडस्ट्री 4.0’ का अनुभव, एआई और रोबोटिक्स की समझीं बारीकियां

    April 30, 2026

    Nagpur NEWS: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, 15 करोड़ से अधिक का किया भुगतान

    April 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: अस्मिता सिटी लीग 2026 का शानदार समापन, कबड्डी प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक और गुरु जाट संघ ने मारी बाजी

    April 30, 2026

    Summer Special Train 2026: सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाटानगर-बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत; जानें पूरा शेड्यूल और ठहराव

    April 30, 2026

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group