Author: News Desk

Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। अपहरण कांड का सरगना पंजाब के लुधियाना जिले के कोटमाना, थाना टेह जगराओं निवासी तेजिंदर पाल सिंह उर्फ सरदार जी को बताया गया है। उसी के निर्देश पर पूरे अपहरण की साजिश रची गई थी। गौरतलब है कि उद्यमी का अपहरण 13 जनवरी को सीएच एरिया से खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए अपराधियों ने कर लिया था। पुलिस के दबाव पर अपहृत कैरव गांधाी को 26 जनवरी की रात को अपहरणकर्ताओं ने हजारीबाग जिले के चौपारण-बरही…

Read More

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह को विगत गुरुवार को जहां प्रतिष्ठित समाजसेवी पप्पू सिंह एवं नूतन सिंह का आशीर्वाद व समर्थन मिला, वहीं शुक्रवार को क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी बड़े लाल दुबे व उनकी पत्नी अर्चना दुबे का भी आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त हुआ। बता दें कि रिंकू सिंह के समर्थन में नूतन सिंंह ने पूर्व घोषणा के अनुसार आज अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने भी इस पद के लिए पर्चा दाखिल किया था। लेकिन, अपनों के लिए त्याग की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नाम वापसी की घोषणा की थी। दोनों प्रतिष्ठित परिवारों…

Read More

जमशेदपुर।   जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। इन समस्याओं को लेकर पहुंचे नागरिक जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, दुकान आवंटन, राशन कार्ड, रोजगार, पेंशन भुगतान, सड़क निर्माण, पारिवारिक विवाद, स्कूल फीस तथा लंबित विपत्र भुगतान जैसी विभिन्न समस्याओं…

Read More

हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे के अनारा स्टेशन पर गाड़ी सं. 18183/18184 टाटा-बक्सर-टाटा एक्सप्रेस का दिनांक 10.02.2026 से प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है । दिनांक 10.02.2026 से गाड़ी सं. 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस 10.09 बजे अनारा स्टेशन पहुंचेगी और 10.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस 14.37 बजे अनारा स्टेशन पहुंचेगी और 14.38 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । गाड़ी सं. 63389/63390 पटना-नवादा-पटना मेमू का कुसुम्भा हाल्ट पर ठहराव यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के कुसुम्भा हाल्ट पर गाड़ी सं. 63389/63390 पटना-नवादा-पटना…

Read More

jamshedpur। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस के अवसर पर झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को शंकरदा पंचायत अंतर्गत पहाड़भांगा में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो नेता सुनील महतो, पूर्व पार्षद हीरामनी मुर्मू, चंद्रावती महतो सहित अन्य नेता उपस्थित थे। शहीदों को नमन के साथ शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा दिशोम गुरु शिबु सोरेन एवं शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में…

Read More

मानगो : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और अमित यादव जुगसलाई : जीतू चरण राम, दिनेश कुमार और मेनका सरदार। जमशेदपुर। आगामी निकाय चुनाव को लेकर जुगसलाई नगर परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह के पक्ष में संगठनात्मक समन्वय हेतु प्रदेश भाजपा ने तीन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक जीतू चरण राम और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार ये सभी नेता अपने अनुभव के आधार पर चुनावी प्रक्रिया में समन्वय, मार्गदर्शन और संगठनात्मक सहयोग करेंगे। वहीं, मानगो नगर निगम क्षेत्र में भाजपा समर्थित…

Read More

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में आज व्यावसायिक प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने की। इस बैठक का उद्देश्य विश्वविद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं रोजगारोन्मुख बनाना रहा। व्यावसायिक शिक्षा को रोजगार से जोड़ने पर जोर बैठक के दौरान व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता, संरचना और भविष्य की योजनाओं पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा की गई। कुलपति ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा विद्यार्थियों को सीधे रोजगार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है और इसे और मजबूत किया जाना आवश्यक है। सत्र 2025–26 के बजट को…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में दिनांक 6 फरवरी को ए टी सी टार्यस योकोहामा का आगमन कैम्पस ड्राइव के लिए हुआ । अन्तिम वर्ष की 246 छात्राओं का प्लेसमेन्ट ड्राइव में रजिस्ट्रेशन हुई। कुल 121 छात्राओं का प्लेसमेन्ट हुआ । माननीय कुलपति महोदया ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षो में छात्राओं को विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे कई अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। I प्लेसमेन्ट को – ऑडिनेटर डॉ रत्ना मित्रा ने भी प्लेसमेन्ट के लिए चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दी । प्लेसमेन्ट के संदर्भ में डॉ कामिनी कुमारी, डॉ मनीषा…

Read More

बिलासपुर – आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है, जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा । इसी कड़ी में रेलवे द्वारा होली के अवसर पर मार्ग गोंदिया-छपरा जंक्शन की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन गोंदिया एवं छपरा के मध्य एक फेरे के लिये की जा रही है । यह ट्रेन…

Read More

Ranchi. भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पलामू जिले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में छापेमारी कर रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रोजगार सेवक ने एक ग्रामीण से कूप (कुआं) निर्माण की राशि आवंटित करने के नाम पर कमीशन की मांग की थी। लाभार्थी पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, ऊपर से सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत के दबाव ने…

Read More