


Jamshedpur. होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेल ने 1410 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की योजना बनायी है. टाटानगर से कटिहार और बक्सर के लिए टाटानगर-कटिहार-टाटानगर और टाटानगर-बक्सर-टाटानगर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गयी है. रेल प्रशासन ने बताया कि पीक सीजन में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या आगे भी बढ़ायी जा सकती है.
रांची रेल मंडल से रांची-गोरखपुर-रांची, रांची-अजमेर-रांची और रांची-जयनगर-रांची स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. वहीं हालांकि इन ट्रेनों की समय-सारिणी अभी जारी नहीं की गयी है.रेल प्रशासन ने बताया कि जल्द ही इन ट्रेनों की समय-सारिणी जारी कर दी जाएगी।

