Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Highcourt: सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के रिजल्ट किस्तों में जारी करने पर हाइकोर्ट ने जतायी नाराजगी, जानें क्या कहा?
    Breaking News

    Jharkhand Highcourt: सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के रिजल्ट किस्तों में जारी करने पर हाइकोर्ट ने जतायी नाराजगी, जानें क्या कहा?

    News DeskBy News DeskFebruary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड में सहायक आचार्य (प्राइमरी टीचर) नियुक्ति परीक्षा के परिणामों में हो रही देरी और टुकड़ों में रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया पर झारखंड हाइकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति आनंदा सेन की अदालत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के सचिव को व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से पूछा है कि सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा (विज्ञापन संख्या 13/2023) का पूर्ण परिणाम आखिर कब तक जारी किया जाएगा? सुनवाई के दौरान अदालत ने जेएसएससी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आयोग थोड़ी-थोड़ी संख्या में रिजल्ट क्यों निकाल रहा है?

    कोर्ट ने जानना चाहा कि सभी सफल परीक्षार्थियों का परिणाम एक साथ जारी करने में क्या बाधा आ रही है। दरअसल, यह मामला रामेश्वर महतो एवं अन्य द्वारा दायर याचिका के बाद चर्चा में आया। अब हाइ कोर्ट ने जेएसएससी सचिव को जवाबदेह ठहराते हुए समय सीमा स्पष्ट करने को कहा है।

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    इस आदेश के बाद अब आयोग को यह बताना होगा कि शेष सीटों पर नियुक्ति की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी। यदि आयोग संतोषजनक जवाब नहीं देता है, तो आने वाले दिनों में कोर्ट इस पर कड़ा संज्ञान ले सकता है। इस खबर के बाद उन हजारों अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है जो महीनों से अपने नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand High Court: High Court expressed displeasure over releasing the results of Assistant Professor Recruitment Examination in installments Jharkhand Highcourt: सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के रिजल्ट किस्तों में जारी करने पर हाइकोर्ट ने जतायी नाराजगी know what it said जानें क्या कहा?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group