Kolkata. पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के ताहिरपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे चार लोगों की घने कोहरे के बीच ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना पूर्वी रेलवे के सियालदह-कृष्णानगर खंड के अंतर्गत ताहिरपुर और बढ़कुल्ला रेलवे स्टेशन के बीच हुई. घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मोदी का हेलीकॉप्टर ताहिरपुर में नहीं उतर सका. उन्होंने कोलकाता हवाई अड्डे से अपने वर्चुअल संबोधन में ‘भाजपा कार्यकर्ताओं’ की मौत…
Author: News Desk
Kolkata. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर हमला बोला और राज्य की मौजूदा स्थिति को ‘‘महाजंगलराज’’ करार देते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण राज्य के विकास में बाधा बन चुके हैं. कोलकाता से फोन के जरिये नदिया जिले के ताहिरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक मौका देकर ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार बनाएं. रैली स्थल पर घने कोहरे के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर वहां बने अस्थायी हेलीपैड पर नहीं उतर सका,…
Chaibasa. चाईबासा के तांतनगर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की है. मृतकों की पहचान ओपी क्षेत्र के कुंबराम गांव निवासी जांडुका हेंब्रम व मुड़दा गांव निवासी मुकरु लोहार के रूप में हुई. ग्रामीणों की सूचना पर तांतनगर ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दोनों युवकों को उठाकर सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर दोनों युवकों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर साप्ताहिक बाजार भरभरिया जा रहे थे.…
Koderma.कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के जरगा पंचायत में वृंदाहा वाटरफॉल घूमने गए एक नाबालिग लड़के और लड़की के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है. मनचलों ने हथियार के बल पर दोनों नाबालिगों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. इसके बाद उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठे. पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित नाबालिग ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपनी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा के…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता बुरी तरह प्रभावित होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. इसमें कहा गया है कि जिन जिलों के प्रभावित होने की संभावना है उनमें पलामू, देवघर, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद शामिल हैं. इसमें कहा गया है कि इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता में काफी कमी आ सकती है और यह 50 से 200 मीटर के बीच रहेगी. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, झारखंड के…
Guwahati. असम के होजाई जिले में शुक्रवार देर रात हाथियों का एक झुंड सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे आठ हाथियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए, हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई. प्रवक्ता ने बताया कि नयी दिल्ली जाने वाली ट्रेन देर रात दो बजकर 17 मिनट पर दुर्घटना का शिकार हो गई. नगांव के संभागीय वन अधिकारी सुहाश…
Ranchi. रांची के टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्मी के जवान अजीत सिंह के रूप में हुई है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पंजाब पटियाला-42 मेडियम रेजिमेंट में था.पीड़िता द्वारा दिये गये बयान के अनुसार 17 दिसंबर को पीड़िता अपने घर से निकली थी. 18 दिसंबर शाम लगभग 5:30 बजे पीड़िता रांची जाने के लिए टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार…
Jamshedpur. टाटा स्टील ने वर्कर्स, सुपरवाइजर्स और ऑफिसर्स के पुत्र/पुत्रियों/पत्नी से टाटा स्टील मिलेनियम स्कॉलरशिप्स के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.. इसे लेकर आवेदन आमंत्रित किया गया है. टाटा स्टील में कार्यरत या इएसएस ले चुके कर्मचारी या अधिकारी के बच्चे या पत्नी या पति इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. टाटा स्टील से जुस्को में भेजे गये कर्मचारियों के बच्चे या पति या पत्नी के नाम पर आवेदन जमा किया जा सकता है. वार्षिक 2025-2026 का एडमिशन लेने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. एससी व एसटी छात्रों के लिए 10 फीसदी सीट आरक्षित रहेगा, जबकि सुनहरे…
Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने 318 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागबेड़ा रामनगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सुनील पात्रो उर्फ टकला के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 31 वर्ष बताई जा रही है. बागबेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर निवासी सुनील पात्रो अपने ही घर के आसपास अवैध रूप से नशे का कारोबार चला रहा…
Ranchi. लोयला ग्राउंड में आयोजित क्रिसमस आगमन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, आर्चबिशप विंसेंट आइंद तथा जीईएल चर्च के मोडरेटर मार्सल केरकेट्टा भी मौजूद रहे.आगमन महोत्सव में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आर्चबिशप हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद महोत्सव स्थल पर सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से क्रिसमस केक काटकर पर्व की खुशियां साझा कीं. सीएम ने कहा कि आज शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग एकजुट होकर उत्सव मना…
