New Delhi. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि रेलवे के विभिन्न जोन मार्च 2023 तक 269 निजी साइडिंग मालिकों से 4087.33 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने में विफल रहे हैं. साइडिंग विस्तारित रेल पटरी होती है जो मुख्य रेलवे लाइन को सीधे कंपनी के परिसर से जोड़ती है और स्टेशनों पर माल ढुलाई की समस्या को खत्म करने में सहायक होती है. रेलवे बोर्ड ने 2017 में सभी जोन को निर्देश दिया था कि वे निजी साइडिंग मालिकों से बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करें. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के अनुसार,…
Author: News Desk
Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में एक खदान का हिस्सा ट्रक पर गिरने से दो मजदूर फंस गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 11 बजे उरीमारी थाना क्षेत्र के ‘सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड’ (सीसीएल) के कमांड क्षेत्र में उस समय हुई, जब खदान का एक हिस्सा कोयला ढोने वाले वाहन पर गिर गया. बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार ने बताया कि ट्रक में फंसे श्रमिकों की पहचान सुनील यादव (30) और राजू पासवान (50) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया, दोनों श्रमिकों को बचाने…
New Delhi. रेल मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के टिकट में प्रति किलोमीटर एक पैसा और मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गैर-वातानुकूलित श्रेणी व सभी ट्रेन की वातानुकूलित श्रेणियों में प्रति किलोमीटर दो पैसे की वृद्धि की जाएगी. नयी दरें 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगी. अधिकारियों ने कहा, उपनगरीय रेलगाड़ियों के मासिक सीजन टिकट और अन्य ट्रेन में 215 किलोमीटर तक की साधारण श्रेणी की यात्रा के किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि किराए में इस बढ़ोतरी से रेलवे को 31 मार्च 2026 तक…
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपने चार माह के बेटे के शव को अस्पताल से घर तक बैग में ले जाने के लिए मजबूर किए जाने के मामले में प्रशासन ने शनिवार को जांच के आदेश दिए. उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा, ‘हम इस मामले की जांच कर रहे हैं.’ उपायुक्त (डीसी) ने कहा कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, उस व्यक्ति ने अस्पताल में किसी से भी एम्बुलेंस के लिए पूछे बिना शव को अपने बैग में डाल दिया. उन्होंने बताया कि अस्पताल में शव को ले जाने के लिए मुफ्त एम्बुलेंस…
Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने कोर्ट परिसर के समीप शनिवार को दिन के करीब 2.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक सामान्य गति से सड़क पर आगे बढ़ रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे स्कूटी में जा घुसी. टक्कर लगते ही युवक…
Ranchi. झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (सतर्क रहें) और अगले तीन दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार, जिन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो शामिल हैं. इसके अनुसार, इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम हो सकती है. इन इलाकों में 22 दिसंबर तक काफी घना…
Jamshedpur. अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम एवं इसमें संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ को लेकर जमशेदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी इस समीक्षा में शामिल हुए. बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थों के बढ़ते कारोबार पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि नशा समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य को अंधकार की…
Jamshedpur.बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास ट्रैफिक जांच के दौरान उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक दंपति पुलिस के कथित अमानवीय व्यवहार का शिकार हो गया. इस घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में पुलिस के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली. जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर निवासी एक दंपति स्कूटी से सोनारी की ओर जा रहा था. जैसे ही वे साईं मंदिर के पास पहुंचे, वहां ट्रैफिक जांच में तैनात पुलिस कर्मियों…
Ranchi. रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हाथियों का एक झुंड घने कोहरे के बीच जंगल से निकलकर नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर आ धमका. एक विशालकाय हाथी को सड़क के बीचों-बीच देख वाहनों के पहिए अचानक थम गए और देखते ही देखते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच सड़क पर फंसे वाहन चालकों और यात्रियों की जान घंटों हलक में अटकी रही. पिछले एक सप्ताह से हाथियों का यह झुंड अपने कॉरिडोर में लगातार विचरण कर…
RANCHI। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (PVNL) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार सहगल, ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह एवं डीजीएम जे. महापात्र ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 5 नवंबर 2025 से पीवीएनएल के 800 मेगावाट की क्षमता वाली एक यूनिट से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है। उन्होंने इस यूनिट के चालू होने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा हर स्तर पर मिले सहयोग का परिणाम है कि इस यूनिट से बिजली का व्यवसायिक…
