Ranchi.झारखंड में कुहासे के साथ ठंड काफी बढ़ गई है. कनकनी और कोहरे से जनजीवन बेहाल है. रविवार को लोहरदगा का न्यूनतम तापमान तीन पर पहुंच गया. जबकि राज्य के अन्य जिलों के तापमान में कमी आई है. लोहरदगा का पारा राज्य में सबसे नीचे 3 डिग्री, मैकलुस्कीगंज का 5, जबकि कांके का 7.3 डिग्री रहा. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. सोमवार सुबह 8:30 बजे तक पांच जिलों…
Author: News Desk
Jamshedpur. झारखंड के सिंहभूम और ओडिशा के झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच रेल पटरियों के पास हाथियों की आवाजाही देखे जाने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्वी रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, चक्रधरपुर डिवीजन में हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण 22 दिसंबर से 3 दिनों के लिए आधे दर्जन से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण-पूर्वी रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मेमू ट्रेन सेवाएं 22 से 24 दिसंबर के बीच रद्द रहेंगी. बताया गया कि बंडामुंडा में रात के…
Mumbai. विदेशी पूंजी के प्रवाह और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की भावना सकारात्मक बनी रहने से सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को आशावादी रुख के साथ कारोबार शुरू किया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 482.7 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 85,412.06 अंक पर और एनएसई निफ्टी 160.2 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,126.60 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे. केवल अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की…
Chaibasa. चाईबासा में पिता द्वारा अपने चार माह के बेटे के शव को झोले में ले जाने के दो दिन बाद, भाजपा नेता गीता कोड़ा ने यहां सदर अस्पताल में व्याप्त ‘घोर कुप्रबंधन’ के खिलाफ रविवार को धरना दिया और परिवार के लिए न्याय की मांग की. कोड़ा ने डिम्बा चतोम्बा नाम के व्यक्ति के गांव का दौरा किया, जिन्हें शुक्रवार को अस्पताल से गांव तक शव ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध न होने के कारण अपने चार माह के बेटे का शव थैले में ले जाना पड़ा. पूर्व सांसद ने कहा कि सदर अस्पताल में 20 एम्बुलेंस हैं,…
Chandil.चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जयदा मंदिर के समीप रविवार शाम करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. यह हादसा मुख्य सड़क पर हुआ, जहां मैरून रंग की हुंडई वेन्यू कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर पलट गई. कार में दो युवक सवार थे, जो गनीमत रही कि इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी. जयदा मंदिर के पास सड़क पर मोड़ के दौरान चालक वाहन को संभाल नहीं सका, जिससे कार पलट गई. हादसे की आवाज सुनते ही…
Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा कृष्ण मंदिर इलाके में दुर्गा सिन्हा (17) ने अपने ही कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. परिजनों के अनुसार, दुर्गा के भाई काम से बाहर गए हुए थे. शाम को जब वे घर लौटे तो बहन को आवाज दी और फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें संदेह हुआ. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का दृश्य…
New Delhi. वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि लाभांश देना उनकी प्राथमिकता में शामिल है और प्रस्तावित विभाजन के बाद भी समूह की कंपनियां नियमित रूप से शेयरधारकों को लाभांश देती रहेंगी. अग्रवाल ने बताया कि समूह अपने विभिन्न कारोबारों में 20 अरब डॉलर के विस्तार कार्यक्रम को जारी रखेगा. धातु से तेल तक के कारोबार वाले वेदांता लिमिटेड का विभाजन प्रत्येक कारोबार को स्वतंत्र पहचान देने, मूल्य उजागर करने और पूंजी निवेश की प्रक्रिया को प्रभावित किए बिना नकद लाभांश जारी रखने के लिए किया जा रहा है. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को…
Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेएमटी कंपनी के समीप झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.जब कुछ स्थानीय लोगों की नजर झाड़ियों के बीच पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया. शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक का शव झाड़ियों के भीतर संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं…
Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स की ज़मीन पर अतिक्रमण मामले में ACB से जांच कराने का आदेश दिया है. साथ ही इस मामले में दोषी अधिकारियों, संस्थाओं और बिल्डरों को चिह्नित कर जालसाजी के शिकार हुए लोगों के नुक़सान की भरपाई का आदेश दिया है. न्यायालय ने रिम्स से जुड़े मामले की सुनवाई की अगली तिथि छह जनवरी निर्धारित की है.झारखंड के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह और न्यायाधीश सुजीत नारायण की पीठ ने ज्योति शर्मा द्वारा दायर जनहित याचिका और स्वत: संज्ञान से शुरू की गयी जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद 20 दिसंबर को अपना फैसला सुनाया. न्यायालय ने…
जमशेदपुर. कला और साहित्य के संगम जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन पंचायत वेब सीरीज फेम पंकज झा उर्फ विधायक जी और पद्म श्री गुलाबो सपेरा ने समां बांध दिया. ‘उड़ता पंजाब’ फेम फिल्म निर्देशक अभिषेक चौबे और अभिनेता पंकज झा से बेबाक संवाद में जहां अभिषेक चौबे ने फिल्म जगत की तल्ख सच्चाइयों व चुनौतियों पर चर्चा की, वहीं पंकज झा ने बेबाक तरीके से बात रखते हुए कहा कि सिनेमा को बंद कर देना चाहिए, इसने नुकसान ही किया है. ‘लकीरों में छुपा सच–हिन्दी कार्टून की ताकत’ परिचर्चा में मशहूर कार्टूनिस्ट आबिद सुरती (ढब्बू जी कार्टून के जनक)…
