JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। क्षेत्र के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती और नानक नगर की वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी सड़कों के कायाकल्प का कार्य अब शुरू हो गया है। टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) द्वारा सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से मांग थी कि नामदा बस्ती और नानक नगर की सड़कों को दुरुस्त किया जाए, क्योंकि खराब सड़कों के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। बरसात…
Author: News Desk
जमशेदपुर। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर लगातार हो रहे जुल्म, हमले और मानवाधिकार हनन के खिलाफ देशभर में उबाल है। इसी कड़ी में रविवार को जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने सख्त तेवर दिखाते हुए साकची स्थित जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय के समीप बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर…
रांची। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने कहा है कि फरवरी 2026 में दामोदर नद का फिर से अध्ययन किया जाएगा। इस अध्ययन में जर्मनी के पर्यावरणविद हस्को भी साथ में होंगे। उन्होंने दोहराया कि हमें नदी को गंदा करने से बचना चाहिए क्योंकि हर मानसून में नदी स्वयं को साफ कर लेती है। यहां युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन और आईआईटी (आईएसएम) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झारखंड के जंगल और उद्योगः संभावनाएं, संतुलन और सतत विकास पर एक दिवसीय संगोष्ठी और युगांतर भारती की वार्षिक आमसभा को बतौर अध्यक्ष संबोधित करते हुए…
Jamshedpur: आर.बी. सिंह मेमोरियल ट्रस्ट जुगसलाई, जमशेदपुर के द्वारा आयोजित चतुर्थ नि:शुल्क कंबल वितरण एवं रक्तदान शिविर में 5000 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया. ज्ञात हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर.बी.सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित राजस्थान शिव मंदिर में नि:शुल्क कंबल वितरण और नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जमशेदपुर के प्रतिष्ठित उद्यमी शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह एवं उनके अनुज श्याम सिंह के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय आर.बी. सिंह एवं माता स्वर्गीय विमला देवी सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया था.…
जमशेदपुर: जिले में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने परिसदन, जमशेदपुर में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता माननीय विधायक उदय शंकर सिंह ने की। इस अवसर पर माननीय विधायक श्वेता सिंह तथा पोटका विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित रहे। खनन और राजस्व संकलन की समीक्षा बैठक के दौरान समिति ने जिला खनन पदाधिकारी से जिले में संचालित खदानों की वर्तमान स्थिति और राजस्व संकलन की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य…
सरायकेला: झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा रविवार को परिषदन सभागार, सरायकेला में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं विधायक उदय शंकर सिंह ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं और पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी बैठक में माननीया विधायक श्वेता सिंह, विधायक जीग्गा सुसारण होरो तथा पोटका विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी पर्यावरण, प्रदूषण और विकास से संबंधित मुद्दों को समिति के समक्ष रखा। खनन एवं…
सरायकेला: सरायकेला से भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को महूलडीह स्थित अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने संथाल परगना क्षेत्र, खासकर भोगनाडीह में आदिवासी आयोजनों को जानबूझकर दबाने का आरोप लगाया। हूल विद्रोह की भूमि फिर गुलामी की ओर? चंपई सोरेन ने कहा कि आज से करीब 170 साल पहले वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो ने अंग्रेजों के खिलाफ हूल विद्रोह किया था। उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि आजादी के बाद भी उनकी पवित्र भूमि भोगनाडीह में उनके वंशजों को लोकतांत्रिक…
JAMSHEDPUR। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनज़र जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने राष्ट्रपति आगमन से संबंधित सुरक्षा, यातायात, कार्यक्रम स्थल, साउंड सिस्टम, स्वागत व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एवं अन्य लॉजिस्टिक तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएँ। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक बैरिकेडिंग, ओवरहेड सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्लान, वाहन पास निर्गत…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट राज्य के उद्योग विभाग में बेहद कम औद्योगिक इकाइयों के निबंधन को लेकर नाराजगी जतायी है. अदालत के समक्ष पेश आंकड़ों के अनुसार, पूरे राज्य में सिर्फ 1324 औद्योगिक इकाइयां ही उद्योग विभाग में निबंधित हैं. इस स्थिति को गंभीर मानते हुए मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य की सभी औद्योगिक इकाइयों को जून 2026 तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराने का आदेश दिया है. न्यायालय ने यह भी पाया कि निबंधित 1324 इकाइयों में से केवल 231 इकाइयों के कर्मचारियों को ही कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952…
Ramgarh. झारखंड में एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है. यहां के रामगढ़ के भुरकुंडा ट्रेकर स्टैंड स्थित विजय ज्वेलर्स में शनिवार रात भीषण डकैती की वारदात हुई. पांच नकाबपोश डकैतों ने हथियार के बल पर महज दस मिनट में जेवरात समेत करीब ढाई लाख रुपए नकद लूट लिए. पीड़ित दुकानदार विजय वर्मा ने बताया कि डकैत करीब डेढ़ किलो सोना और करीब एक क्विंटल चांदी के आभूषण लूट ले गए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन करोड़ रुपए है. उन्होंने बताया कि डकैतों ने लूटपाट के दौरान मारपीट और गाली-गलौज भी की. घटना को अंजाम देने के बाद…
