Chaibasa. टाटा स्टील में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर सैकड़ों युवाओं से लाखों रुपये की ठगी का गंभीर मामला मंगलवार को सामने आया है. आरोपित युवक ने खुद को टाटा स्टील का अधिकृत वेंडर बताकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूले और बाद में फरार हो गया, जिससे पीड़ितों में आक्रोश और चिंता का माहौल है. जानकारी के अनुसार, सूर्य प्रताप सिंह नामक युवक ने खुद को टाटा स्टील का आरबीसीबीडी वेंडर बताते हुए लोगों से संपर्क किया और नौकरी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। उसने प्रति व्यक्ति 1075 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क तय किया और भुगतान…
Author: News Desk
Patna. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन मंगलवार को पहली बार पटना पहुंचे. जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें मखाना की माला पहनाकर स्वागत किया और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया. पैंतालिस वर्ष की आयु में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन के स्वागत में पटना हवाई अड्डे से मिलर हाई स्कूल मैदान और भाजपा प्रदेश कार्यालय तक विशाल रोड शो निकाला गया, जिसे संगठन की ताकत, एकजुटता और जोश का प्रदर्शन माना जा…
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली अंजना कुमारी (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार देर रात की है. जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अंजना को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के वक्त अंजना के पिता दुकान पर थे. वह अपनी मां के साथ घर पर अकेली थी. इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Jamshedpur. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के हिल व्यू स्कूल के समीप मंगलवार को सड़क हादसा सामने आया. यहां कार और टेम्पो के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में टेम्पो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार और टेम्पो विपरीत दिशा से आ रहे थे, तभी अचानक दोनों की टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद टेम्पो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार यात्रियों को हल्की चोटें आईं. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को…
Jamshedpur.गोलमुरी गोल्फ कोर्स में दो करोड़ रुपये की इनाम राशि वाले PGTI Tata Open Golf Tournament का भव्य उद्घाटन किया गया.उद्घाटन समारोह में कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रमन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. टूर्नामेंट के पहले दिन प्रो-एमेच्योर मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें 75 एमेच्योर और 25 प्रो गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 25 से 28 दिसंबर तक गोलमुरी गोल्फ ग्राउंड और बेल्डीह गोल्फ ग्राउंड में आयोजित की जाएगी. इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में देश-विदेश के कुल 126 गोल्फर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता में भारत के सभी टॉप-10…
Chaibasa. हाटगमहरिया के केंदपोसी के पास दो ट्रकों के आमने-सामने भिड़ंत होने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई. जब कि एक चालाक जख्मी हो गया है. मृतक चालक 47 वर्षीय संजय मोदक बांकुड़ा बंगाल का रहने वाले थे. जबकि दूसरा जख्मी चालक 29 वर्षीय अनिल प्रधान देवघर के रहने वाला है. जानकारी के अनुसार सोमवार को देर रात में संजय मोदक खाली ट्रक लेकर उड़ीसा की ओर जा रहा था. रास्ते में केदपोसी के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई. जिससे संजय मोदक की घटना स्थल पर मौत हो गई. हाटगमहरिया…
Ranchi. रांची पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिखायी दिए दो यातायात पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली है. वीडियो को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार शाम को ‘रीपोस्ट’ किया था. यह वीडियो कथित तौर पर टाटिसिलवे बैंक मोड़ पर बनाया गया था और इसे सोशल मीडिया पर सबसे पहले दिनेशवर पटेल नामक एक व्यक्ति द्वारा साझा किया गया था. दिनेशवर ने दावा किया था कि वह हजारीबाग का एक सामाजिक कार्यकर्ता है. बाद में राज्य के परिवहन मंत्री और झारखंड मुक्ति…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में दो सत्र से जारी बढ़त के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 116.57 अंक टूटकर 85,450.91 अंक और एनएसई निफ्टी 27.15 अंक फिसलकर 26,145.25 अंक पर पहुंच गया. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि छुट्टियों के कारण छोटा सप्ताह होने की वजह से कारोबार की मात्रा कम रहने का अनुमान है. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, इटर्नल और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. हालांकि, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा…
JAMSHEDPUR। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सहयोग से होटल कैनेलाइट में ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रभात खबर के पूर्व संपादक एवं लेखक श्री अनुज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रामक खबर का व्यक्ति समाज और देश पर व्यापक असर पड़ता है। यदि सोशल मीडिया पर आधारित रिपोर्टिंग होगी तो इसका असर नकारात्मक होगा जो सभी के लिए दुष्प्रभावी होगा। उन्होने कहा कि रिपोर्टर एवं अखबार की विश्वसनीयता होती है, हर पेशेवर से गलती हो…
Jamshedpur। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 29 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। उक्त के मद्देनजर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम से जुड़ी सभी प्रशासनिक, विधि-व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैठक के दौरान रूट लाइन मैपिंग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, सड़कों के आवश्यक मरम्मतीकरण, रंग-रोगन, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को…
