Ghatsila. पूर्वी सिंहभूम जिले के बड़सोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमडीहा गांव में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में एक स्कूटी से दो किलो गांजा बरामद किया गया, हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़सोल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी के जरिए गांजा की तस्करी कर रहा है. सूचना मिलते ही बड़सोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की. इस दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में बहरागोड़ा अंचलाधिकारी राजाराम…
Author: News Desk
RANCHI। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 23 दिसंबर 2025 को झारखंड मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के प्रशासनिक, शैक्षणिक, आधारभूत संरचना, सामाजिक कल्याण और कार्मिक मामलों से जुड़े अनेक अहम निर्णय लिए गए। बैठक में लिए गए फैसले राज्य के समग्र विकास, सुशासन और जनहित को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। मंत्रिपरिषद ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन को स्वीकृति दी, जिससे विश्वविद्यालय की प्रशासनिक और अकादमिक व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। वहीं शिक्षा क्षेत्र में एक और अहम कदम…
RANCHI। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वद्यालय अधिनियम, 2023 के अंतर्गत राज्य में स्थापित होने वाले झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह के साथ अहम बैठक की। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल यूनिवर्सिटी खोले जाने की दिशा में उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के क्रम में कई अहम निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में संचालित होने वाला यह पहला मेडिकल यूनिवर्सिटी होगा। हमारी सरकार राज्य की चिकित्सा शिक्षा एवं…
DHANBAD. धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में आज दिनांक 23.12.25 को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | यह टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया | इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 712 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 04,60,930 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों…
RANCHI. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 29 दिसंबर को जमशेदपुर एवं आदित्यपुर आगमन प्रस्तावित है। माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में सचिव- वाणिज्य कर विभाग, झारखंड सरकार श्री अमिताभ कौशल तथा जोनल आईजी श्री मनोज कौशिक द्वारा परिसदन जमशेदपुर में माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक की गई। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला खरसांवा श्री नितिश कुमार सिंह, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम श्री पीयूष पांडेय, एसपी सरायकेला खरसावां श्री मुकेश लुणायत समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी बैठक में…
Ranchi. झारखंड कैबिनेट ने मंगलवार को अनुसूचित क्षेत्र का पंचायत विस्तार (पेसा) अधिनियम के तहत नियमों को मंजूरी दे दी|. अधिकारी ने बताया कि ये नियम पेसा अधिनियम के सभी प्रावधानों को शामिल करके बनाए गए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने पत्रकारों को बताया, कैबिनेट ने पेसा अधिनियम के तहत नियमों को मंजूरी दे दी है. अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के अधिकारों को मान्यता देने वाला यह अधिनियम 1996 में लागू किया गया था, लेकिन 2000 में एक अलग राज्य के…
RANCHI. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारियों- कर्मचारियों को बेहतर वातावरण में कार्य करने का अवसर उपलब्ध कराना और उनकी आर्थिक सुरक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एक संवेदनशील सरकार होने के नाते हम राज्य की सेवा करनेवाले कर्मियों के कल्याण के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज झारखंड मंत्रालय में राज्य सरकार तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। यह कर्मियों के लिए खूबसूरत पल है। यह राज्य सरकार की नौकरी करने…
JAMSHEDPUR। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI), जमशेदपुर एवं आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA) के संयुक्त तत्वावधान में “नई श्रम संहिता (New Labour Code)” पर एक विशेष सेमिनार का सफल आयोजन मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को चैंबर भवन, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में किया गया। इस सेमिनार में क्षेत्र के उद्योगपतियों, व्यवसायियों, एचआर प्रोफेशनल्स एवं प्रबंधन प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सेमिनार के मुख्य वक्ता श्री रवि जायसवाल, डायरेक्टर, EY एवं सुश्री रीमा जलान, सीनियर मैनेजर, EY रहे। वक्ताओं ने नई श्रम संहिता के प्रावधानों, अनुपालन ढांचे एवं उनके व्यावहारिक प्रभावों पर विस्तृत प्रस्तुति दी तथा बताया कि यह…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मंगलवार को उनके बिष्टुपुर आवास/कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के मानगो और उलीडीह मंडल के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने मुलाकात की और श्री राय से उनका आशीर्वाद लिया। श्री राय का इन लोगों ने पटका पहनाकर अभिनंदन किया।श्री राय ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और अपेक्षा की कि सभी लोग समाज के हित में कार्य करेंगे। श्री राय से मिलने वाले मंडल अध्यक्षों में मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविंद्र राय, राकेश प्रसाद राजू प्रजापति, अभय, विकेश, महेश, अमित, विकास जायसवाल, मनोज तिवारी, सुशील…
RAIL KHABAR रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर सोनपुर मंडल के हाजीपुर स्टेशन पर गर्डर लांचिंग हेतु 24.12.2025 को 12.30 बजे से 15.30 बजे तक 03 घंटे का यातायात एवं पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण गाड़ियों का पुर्ननिर्धारण एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा – पुर्ननिर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. गोरखपुर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर तथा मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 2. जयनगर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित…
