Author: News Desk

JAMSHEDPUR। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  के. रवि कुमार ने कहा है कि विगत गहन पुनरीक्षण के दौरान तैयार मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग कार्य में आम लोगों का सहयोग लेने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। बीएलओ और निर्वाचन कर्मी अन –मैप्ड मतदाताओं के घर जाकर उनकी विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग में सहयोग करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम में कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण के क्रम में बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। श्री के. रवि कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला के दौरे के…

Read More

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले में शस्त्रों के सुरक्षित संचालन और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने दो प्रमुख शस्त्र दुकानों पर तत्काल प्रभाव से संचालन रोकने का आदेश जारी किया है। इसमें शामिल हैं Premier Arms Corporation, Akashdeep Plaza, Golmuri और A.T. Daw & Co., Bharucha Mansion, Bistupur। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इन दुकानों के पास सक्रिय और वैध शस्त्र अनुज्ञप्ति नहीं होने के कारण अब तक कोई भी शस्त्र या कारतूस का क्रय-विक्रय, मरम्मत या नव भंडारण अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि दुकानों के वैध संचालन की…

Read More

JAMSHEDPUR। वेव इंटरनेशनल में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2025 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज अत्यंत गरिमामयी और भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शोभा झारखंड के रक्षा मंत्री श्री संजय सेठ तथा वरिष्ठ नेता एवं झारखंड विधानसभा के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सरयू राय की गरिमामयी उपस्थिति से और भी बढ़ गई।कार्यक्रम के शुभारंभ पर सभी माननीय अतिथियों का गुलदस्ता एवं शॉल भेंट कर पारंपरिक रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर…

Read More

जमशेदपुर।नेताजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत संचालित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं का 30वां वार्षिक संयुक्त खेल महोत्सव मंगलवार, 24 दिसंबर 2025 को टेल्को स्थित सुमंत मूलगाओंकर स्टेडियम में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की दस शाखाओं—बारीडीह, पोखारी, हल्दीपोखर, बिरसानगर, गोविंदपुर, कदमा, कीताडीह, राखामाईंस, परसुडीह तथा मदन मोहन पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर—के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। खेल महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति तथा नेताजी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट और नेताजी…

Read More

Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 12 जिलों में अगले तीन दिन ठंड का पूर्वानुमान जताते हुए बुधवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया. आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, रांची, खूंटी और बोकारो के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है. इसके अनुसार, इन जिलों में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक ठंड का प्रभाव रहने की संभावना है. इसके अलावा, नौ जिलों में शीतलहर की स्थिति जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. बोकारो, कोडरमा,…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के गुजरने वाली दो ट्रेनों में, रांची रेल मंडल से चलने वाली दो ट्रेनों में और खड़गपुर रेल मंडल से गुजरने वाली पांच ट्रेनों में 24 से 26 दिसंबर तक एक एक अतिरिक्त कोच लगा कर चलाने का निर्णय लिया है, ताकि इन ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की अत्यधिक भीड़ से निपटा जा सके और यात्री बडे़ आराम के साथ सफर कर सकेंगे. इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त कोच 24 से 26 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 12837 हावड़ा – पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगी. 25 और 26…

Read More

Ranchi.. झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अंदर दो कैदियों के नृत्य करने से जुड़े वीडियो पर एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का मंगलवार को निर्देश दिया. मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ मीडिया में प्रकाशित उन खबरों पर स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें जेल परिसर के एक हॉल के अंदर दो विचाराधीन कैदियों के “नृत्य” की बात कही गई थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया था. खंडपीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि यह घटना “शर्मनाक” है.…

Read More

Kolkata.मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को लोग गंगासागर में स्नान करते हैं जबकि गंगासागर मेला 10 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी तक चलेगा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पांच जनवरी को दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप का दौरा करने की संभावना है, जहां वह वार्षिक गंगासागर मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगी. अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिला प्रशासन के साथ तैयारी को लेकर बैठक करेंगी और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुरिगंगा नदी पर बनने वाले चार किलोमीटर लंबे पुल की आधारशिला भी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के करनडीह में राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर परसुडीह थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके. इसी कड़ी में सोमवार देर रात पुलिस की एक विशेष टीम ने कीताडीह और आसपास के इलाकों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया. विशेष टीम ने…

Read More

Jamshedpur. राज्य में शीतलहर और सुबह-शाम के घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने 30 दिसंबर की सुबह तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे छाये रहने की संभावना जताई है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. जबकि उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति देखी गई. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव…

Read More