Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Cold Weather: 30 दिसंबर तक सुबह-शाम कोहरे छाये रहने की संभावना, अगले तीन दिनों में और गिरेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
Breaking News

Cold Weather: 30 दिसंबर तक सुबह-शाम कोहरे छाये रहने की संभावना, अगले तीन दिनों में और गिरेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

News DeskBy News DeskDecember 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. राज्य में शीतलहर और सुबह-शाम के घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने 30 दिसंबर की सुबह तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे छाये रहने की संभावना जताई है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. जबकि उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति देखी गई. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार,  23 दिसंबर की सुबह राज्य के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है. वहीं 24 दिसंबर को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा देखा जा सकता है. 23 दिसंबर को सुबह मध्यम कोहरा रहेगा और बाद में आसमान साफ रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने के बाद मौसम साफ रहेगा.

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

पांच दिनों तक राजधानी का अधिकतम तापमान 23-24 और न्यूनतम तापमान 8 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं प्रभावी हैं. साथ ही मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिसका असर राज्य में देखने को मिल रहा है. इसके कारण आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने, सुबह के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी है.

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026

Chaibasa: अर्जुन मुंडा की मां के निधन के कारण भाजपा का कोल्हान प्रमंडल सम्मेलन स्थगित

November 24, 2026

Jamshedpur: लोन बकाया पर बैंक की बड़ी कार्रवाई, मानगो के जवाहरनगर में दो दुकानें सील

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group