Author: News Desk

JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर थे, जिनके व्यक्तित्व में आदर्श, सरलता, संवेदनशीलता और दृढ़ नेतृत्व का अद्भुत समन्वय था। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के उनके राजनीतिक सफर को याद करते हुए कई प्रेरक प्रसंग साझा किए। यहां जनता दल यूनाइटेड, जमशेदपुर महानगर के बारीडीह स्थित कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब वे संगठनात्मक कार्यों के लिए क्षेत्र में आते थे, तब बहुत कम लोगों के पास वाहन होता था। ऐसे में अटल…

Read More

Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने हाथियों की आवाजाही और कुहासे का हवाला देते हुए चौथी बार टाटानगर से गुवा, बड़बिल, चक्रधरपुर और राउरकेला रूट की लोकल ट्रेनों का परिचालन 25 से 28 दिसंबर तक रद्द कर दिया है. इसके तहत चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू, हटिया-झारसुगुड़ा मेमू, बड़ाबम्बो-बरसुआं मेमू और राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू समेत आठ जोड़ी लोकल ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी हुआ है. लोकल ट्रेनों के रद्द होने से कोल्हान के ग्रामीण यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी होगी. स्थिति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से बिलासपुर और हटिया एक्सप्रेस पहले ही 7…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी के सीईओ व एमडी टीवी नरेंद्रन ने जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट के हाट स्ट्रिप मिल के प्रमुखों की अदला-बदली कर दी है. इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विभाग के चीफ को बेहतरीन काम के लिए प्रमोशन का तोहफा दिया गया है. चीफ एआई ऑफिसर सौम्य बोस को इसी साल एक जुलाई को आइएल-3 लेवल में नियुक्त किया गया था. महज छह महीने के भीतर ही प्रबंधन ने उन पर भरोसा जताते हुए एक जनवरी से उन्हें आइएल-2 लेवल में प्रमोट कर दिया है. सौम्य बोस के लिए…

Read More

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में दो संदिग्ध माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. यहां एक अधिकारी ने बताया कि मनोहरपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर सुरिन टोला में गिरफ्तारियां की गईं. मनोहरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जयदीप लकड़ा के अनुसार, पश्चिम सिंहभूम निवासी दुर्जन जाटे उर्फ दुर्गा जाटे (29) और विमल नाग (22) ने पुलिसकर्मियों को आते देख भागने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने दोनों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया.

Read More

Ranchi. केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि झारखंड के धनबाद जिले में स्थित झरिया खदान में लगी आग से विस्थापित हुए परिवारों को बेलगरिया टाउनशिप में पट्टे पर फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे. बेलगरिया टाउनशिप में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि विस्थापित परिवारों की कई पीढ़ियां इन मकानों में रह सकती हैं, लेकिन वे इन्हें बेच नहीं सकतीं. रेड्डी ने बेलगारिया टाउनशिप में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिसे झरिया पुनर्वास विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) ने कोयला खदान में लगी आग से प्रभावित परिवारों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों में…

Read More

Adityapur.आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनआईटी मार्ग पर सड़क हादसा सामने आया है. यहां गुरुवार की सुबह करीब छह बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से उठाकर थाना में जब्त कर लिया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार में कितने लोग सवार थे और वाहन कौन चला रहा था?…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के हुंडरू-पाथरडीह में शौच करने जा रहे युवक कोकिल सिंह को जंगली हाथियों ने पटक कर बुरी तरह से घायल कर दिया. घटना गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे की है घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम हुंडरू-पाथरडीह पहुंची तथा घायल युवक कोकिल सिंह को नीमडीह सीएचसी में भर्ती किया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. घायल युवक हुंडरू-पाथरडीह का रहने वाला है. वन विभाग ने इलाज के लिए घायल युवक के परिवार वालों को नगद 5 हजार रुपया दिया है. फॉरेस्टर राणा…

Read More

Chandil. सरायकेला-खरसावां जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की बुधवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि विजय तिर्की चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु में मुर्गों की लड़ाई देखने गया था, तभी वहां पहले से इंतजार कर रहे हथियारबंद लोगों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी. अधिकारी के मुताबिक, विजय आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने विजय को कई गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अधिकारी के अनुसार, विजय की व्यक्तिगत दुश्मनी या गैंगवार के कारण हत्या किए जाने की…

Read More

Ranchi. झारखंड कैबिनेट द्वारा पेसा नियमावली को मंजूरी दिए जाने पर राज्य के विभिन्न जिलों के अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र के ग्राम प्रमुख /प्रधान, मुखिया एवं सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधिय आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. वहां मुख्यमंत् हेमंत सोरेन से मिल कर उनके प्रति आभार जताया. सीएम हाउस पहुंचे ग्राम प्रधानों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने ढोल-नगाड़े की धुन पर खुशी का इजहार भी किया. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. आदिवासी परिधानों में सजे पुरुष और महिलाएं झारखंड के आदिवासी समुदायों के लोगों ने बुधवार को यहां ‘पेसा महोत्सव’ मनाया. यह आयोजन राज्य मंत्रिमंडल…

Read More

Jamshedpur. नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जुगसलाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आजाद खटाल मैदान के समीप छापामारी करपुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मौके से कुल 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 7.66 ग्राम बताया गया है. इसके अलावा एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. दानिश (34 वर्ष) शहजादा अंसारी (33 वर्ष) जुगसलाई निवासी के रूप में हुई है. इस मामले में जुगसलाई थाना में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी…

Read More