Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway: हाथियों और कुहासे का हवाला देकर फिर लोकल ट्रेनों का परिचालन 25-28 दिसंबर तक रद्द, 2 जनवरी से अगले आदेश तक 18 मेमू ट्रेनों को भी रद्द करने का आदेश
    Breaking News

    Railway: हाथियों और कुहासे का हवाला देकर फिर लोकल ट्रेनों का परिचालन 25-28 दिसंबर तक रद्द, 2 जनवरी से अगले आदेश तक 18 मेमू ट्रेनों को भी रद्द करने का आदेश

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने हाथियों की आवाजाही और कुहासे का हवाला देते हुए चौथी बार टाटानगर से गुवा, बड़बिल, चक्रधरपुर और राउरकेला रूट की लोकल ट्रेनों का परिचालन 25 से 28 दिसंबर तक रद्द कर दिया है. इसके तहत चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू, हटिया-झारसुगुड़ा मेमू, बड़ाबम्बो-बरसुआं मेमू और राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू समेत आठ जोड़ी लोकल ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी हुआ है. लोकल ट्रेनों के रद्द होने से कोल्हान के ग्रामीण यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी होगी. स्थिति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से बिलासपुर और हटिया एक्सप्रेस पहले ही 7 जनवरी तक रद्द हैं.

    वहीं, इतवारी एक्सप्रेस को रेलवे दिन बदलकर रद्द कर रहा है. मालूम हो कि हाथियों की मौजूदगी का हवाला देकर रेलवे 18 दिसंबर से लगातार मेमू ट्रेनों का परिचालन बंद कर रहा है, जबकि इसी दौरान मालगाड़ियां निर्बाध रूप से चल रही हैं, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे ने 2 जनवरी से अगले आदेश तक 18 मेमू ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी किया है. इसमें 13 ट्रेनें 2 जनवरी से तो 5 ट्रेनें 3 जनवरी से रद्द रहेगी. ट्रेनों के रद्द रहने से नये वर्ष में लोकल की सवारी करने वाले यात्रियों को परेशानी होनी तय है. रद्द ट्रेनों में झाड़ग्राम-पुरुलिया, खड़गपुर-बेलदा, विशनुपुर-धनबाद, धनबाद-बाकुरा, बाकुरा-यशवंतपुर, खड़गपुर-झाड़ग्राम, झाड़ग्राम-खड़गपुर, पुरुलिया-झाड़ग्राम, चक्रधरपुर-राउरकेला, राउरकेला-झारसुगोड़ा, झारसुगोड़ा-संबलपुर, संबलपुर-झारसुगोड़ा, बेलदा-खड़गपुर, राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू समेत अन्य शामिल है.

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    2 जनवरी से अगले आदेश तक 18 मेमू ट्रेनों को भी रद्द करने का आदेश local train operations have been cancelled from December 25-28. An order has also been issued to cancel 18 MEMU trains from January 2 until further notice. Railway: Citing elephants and fog Railway: हाथियों और कुहासे का हवाला देकर फिर लोकल ट्रेनों का परिचालन 25-28 दिसंबर तक रद्द
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group