New Delhi. सरकार आने वाले वर्ष में इस्पात उत्पादन बढ़ाने और कच्चे माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देती रहेगी, क्योंकि भारत 2030 तक 30 करोड़ टन की स्थापित इस्पात विनिर्माण क्षमता हासिल करने के अंतिम पांच वर्षों में प्रवेश कर चुका है. क्षमता विस्तार के साथ ही कम कार्बन उत्सर्जन वाली प्रौद्योगिकियों को अपनाने, हरित इस्पात क्षमता को बढाने और घरेलू उद्योगों तथा निर्यात बाजारों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष और उच्च-स्तरीय इस्पात के उत्पादन पर जोर बना रहेगा. इस्पात मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा इस्पात…
Author: News Desk
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संथाली भाषा में संविधान के विमोचन को ‘‘सराहनीय प्रयास’’ बताया साथ ही कहा कि इससे संविधान के प्रति जागरुकता व लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा. मोदी ने शुक्रवार को यह भी कहा कि देश को संथाली संस्कृति और राष्ट्र की प्रगति में संथाली लोगों के योगदान पर गर्व है. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘एक सराहनीय प्रयास! संथाली भाषा में संविधान, संविधान के प्रति जागरुकता और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां एक समारोह में संथाली भाषा में भारत के संविधान का विमोचन किया. संथाली भाषा…
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे ने हावड़ा-खड़गपुर सेक्शन पर.रूपनारायण नदी पर बने 125 साल पुराने कोलाघाट पुल को रिटायर करने का फैसला लिया है. अब उसकी जगह 481.11 करोड़ रुपये की लागत से एक नया और अत्याधुनिक पुल बनाया जाएगा. वर्ष 2027 के अंत तक इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही टाटानगर और हावड़ा के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और बेवजह की लेटलतीफी से मुक्ति मिलेगी. टाटानगर से हावड़ा जाने की बाधा खत्म होगी टाटानगर से हावड़ा जाने वाली ट्रेनों के लिए यह रूट लाइफलाइन है, लेकिन देउल्टी और कोलाघाट स्टेशनों के बीच स्थित मौजूदा स्टील गार्डर पुल अपनी उम्र…
Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के वर्ष 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर नियुक्त किया है. यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी कर झारखंड सरकार को नियुक्ति की जानकारी दी. पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए शीघ्र कार्यमुक्त किया जाए. गृह…
Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक का शव कब्र खोद कर निकाला. पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को दफना दिया गया था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. आदित्यपुर पुलिस थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर के लोगों ने जमीन के नीचे से पैर निकलते हुए देखे और पुलिस को इसकी सूचना दी. आदित्यपुर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी बिनोद तिर्की के नेतृत्व में एक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और एक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को कब्र से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से पास…
New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक समारोह में संताली भाषा में भारत का संविधान जारी किया. यह समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था. संली भाषा को वर्ष 2003 के 92वें संशोधन अधिनियम के माध्यम से संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था. यह भारत की प्राचीन भाषाओं में से एक है. यह भाषा झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में रहने वाले आदिवासी लोगों द्वारा बोली जाती है. राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह सभी संथाली लोगों के लिए गर्व और खुशी की बात है कि भारत का संविधान अब संथाली भाषा…
New Delhi. रेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को आधिकारिक तौर पर 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के टिकट की कीमत में एक पैसा प्रति किलोमीटर तथा मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गैर वातानुकूलित और सभी ट्रेनों की वातानुकूलित श्रेणियों के टिकट की कीमत में दो पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की अधिसूचना जारी की. मंत्रालय ने 21 दिसंबर को घोषणा की थी कि 26 दिसंबर से यात्री किराए में वृद्धि की जायेगी. यह एक साल में दूसरी बार है जब मंत्रालय ने यात्री रेल किरायों में संशोधन किया है. इससे पहले जुलाई में किराया में वृद्धि की गयी…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य आंदोलन का नेतृत्व करने वाले निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सोरेन ने जेल मोड़ पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व अध्यक्ष की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण किया. सोरेन के साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे. जमशेदपुर के चमारिया गेस्ट हाउस में आठ अगस्त 1987 को बदमाशों ने महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी. सोरेन ने पत्रकारों से कहा, ‘राज्य स्थापना आंदोलन में महतो जी ने अमूल्य योगदान…
Chakardharpur. वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चक्रधरपुर डिविजन को गुरुवार को बड़ा सम्मान मिला है.वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने हाथियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए किए गए विशेष प्रयासों के लिए चक्रधरपुर मंडल के रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया.यह सम्मान समारोह चक्रधरपुर स्थित डीआरएम मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने की. इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तथा वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. हाल ही में बिसरा और बोंडामुंडा के बीच केबिन ‘ए’ सेक्शन में 22 हाथियों का एक…
Jamshedpur. अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज और पुलिस सेवा अधिकारी अरुणा मिश्रा की माता उर्मिला मिश्रा का गुरुवार की सुबह करीब 3 बजे देहांत हो गया. बीते हफ्ते उनके घर के पास ही कार से एक्सीडेंट में वो घायल हो गयी थीं, उसके बाद उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका अभी इलाज चल ही रहा था कि आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली. पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा. सुबह 10:30 उनके सीतारामडेरा स्थित निवास स्थान से स्वर्णरेखा वार्निंग घाट के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी. उर्मिला देवी अपने पीछे दो पुत्र और चार…
