Jamshedpur/Ranchi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया जाएगा. 28 से 30 दिसंबर तक राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने सभी तैयारी पूरी कर ली है. जमशेदपुर में प्रशासन की ओर से 26 दिसंबर की रात पहली मॉक ड्रिल किए जाने की संभावना है. इधर, रांची में चिह्नित रूट लाइन पर काफिला आने-जाने के दौरान सभी बाइलेन को बंद रखा जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए गुरुवार को ही मुख्य सड़क से जोड़ने वाले 75 से ज्यादा बाइलेन चिह्नित हुए हैं. एयरपोर्ट से राजभवन तक 300 से ज्यादा अतिरिक्त ट्रैफिक…
Author: News Desk
Rajnagar.सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के मुरुमडीह गांव मे शुक्रवार देर रात एक खड़े ट्रेलर को बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,जिसमे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क के किनारे एक ट्रेलर (जेएच05बीवाई 6655) खड़ा था कि गोविंदपुर से धुला मार्डी (28) तथा राजेन मार्डी (30) अपने बाइक से कामारबासा किसी काम से जा रहा था की अचानक पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. वही स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस…
Jamshedpur. एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में 1,114 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी. इनमें बीटेक के 417, पीजी के 149 तथा पीएचडी के 46 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी. शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एमएससी (भौतिकी) के कृष्णाशिष मंडल (9.64 सीजीपी) और बीटेक (विद्युत अभियांत्रिकी) के प्रियांशु राज (9.52 सीजीपीए) को राष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त करने का गौरव हासिल होगा. इस ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी. निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने बताया कि संस्थान के इतिहास में पहला अवसर होगा जब किसी राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है. दीक्षांत समारोह में…
Ranchi. रांची जिले में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने के बाद उस पर गोली चला दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर खलारी पुलिस थाना क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे हुई. उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला को रोका उस पर गोली चला दी. रांची के पुलिस अधीक्षक (देहात) प्रवीण पुष्कर ने बताया कि महिला को सीने में गोली लगी है. बेहतर उपचार के लिए उसे रांची के आरआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया…
jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी स्थित रोड नंबर-31 में बीते दिनों चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. क्वार्टर संख्या के-3 में रहने वाले टाटा मोटर्स के अधिकारी भानु प्रताप सिंह के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य के कैश व गहनों पर हाथ साफ कर दिया. घटना से पूरे कंपनी क्षेत्र में हड़कंप मचा है. भानु प्रताप सिंह किसी निजी कार्य से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व कमरों की तलाशी लेते हुए नकदी,…
New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नयी दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया. उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि पुरस्कार विजेता बच्चों ने अपने परिवारों, समुदायों और पूरे देश को गौरवान्वित किया है. राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रोत्साहित किए जाने के मकसद से प्रदान किए गए यह पुरस्कार देश भर के सभी बच्चों को प्रेरित करेंगे. राष्ट्रपति ने कहा कि…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि आदिवासी स्वशासन, गरिमा और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है. सोरेन ने कहा कि आदिवासियों के अधिकारों, गौरव और स्वशासन को मजबूत करने वाला पेसा कानून आने वाले दिनों में समाज के सर्वांगीण विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा. सोरेन केंद्रीय सरना समिति, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा और रांची आदिवासी छात्रावास के प्रतिनिधिमंडलों को संबोधित कर रहे थे. इन प्रतिनिधिमंडलों ने पेसा नियमों को मंजूरी दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी स्वशासन, गरिमा और सांस्कृतिक…
New Delhi. नीदरलैंड में टाटा स्टील की दो कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. एक सामाजिक संगठन ने पर्यावरण और लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए करीब 1.4 अरब यूरो (लगभग 150 अरब रुपये) का मुआवजा मांगा है. टाटा स्टील ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह मुकदमा उसकी डच इकाइयों के खिलाफ है. यह मामला वहां के एक स्टील प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों से जुड़ा हुआ है. पर्यावरण और सेहत को नुकसान का आरोप शिकायत करने वाले संगठन का कहना है कि स्टील प्लांट से निकलने वाला धुआं और…
Jamshedpur. टाटा स्टील के नोवामुंडी माइंस में पदस्थापित जेनरल मैनेजर (जीएम) ओएमक्यू (आइएल 2 स्तर के अधिकारी) अतुल कुमार भटनागर को टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) का एमडी बनाया गया है. उनका टाटा स्टील यूआइएसएल में तीन साल के लिए पदस्थापन किया गया है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन की ओर से जारी आदेश के तहत अतुल कुमार भटनागर वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज को रिपोर्ट करेंगे. गौरतलब है कि टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा का पिछले दिनों अचानक से मौत हो गयी थी. उनके निधन के बाद से यह पद खाली था, जिनकी जगह नोवामुंडी…
Gamahria. गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को टाटा स्टील गम्हरिया की एक ड्यूटी बस में असामाजिक तत्वों के एक समूह ने जमकर तोड़फोड़ की. घटना उस समय हुई जब बस ए शिफ्ट के कर्मचारियों को छोड़ने के लिए टाटा स्टील गम्हरिया से गम्हरिया स्टेशन की ओर जा रही थी. दोपहर करीब 2:50 बजे जैसे ही बस स्टेशन के पास पहुंची, पहले से घात लगाए उपद्रवियों ने लोहे की रॉड से अचानक हमला कर दिया. हमलावरों ने बस के सभी शीशों को रॉड से मारकर चकनाचूर कर दिया. इस हमले में बस चालक कृष्ण कुमार और खलासी छोटेलाल नायक भी…
