Author: News Desk

ओडिशा के क्योंझर जिला अन्तर्गत सेल बोलनी माइंस क्षेत्र, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित माइंस क्षेत्र अन्तर्गत ऊची पहाडी से निकलने वाली झिनकिरा नाम का स्थान की झरना लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहा है . वर्तमान मे यह पिकनिक स्पॉट तनाव कम करने, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत करने, प्रकृति से जुड़ने और सामाजिक मेल जोल बढ़ाने के लिए चर्चे में है . यहाँ, माइंस क्षेत्र के लोग शहरी जीवन की भागदौड़ से राहत और खुशी प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं.यह स्थान जीवन की गुणवत्ता बढा…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना कुकड़ू प्रखंड की लेटेमदा ग्राम पंचायत की है, जहाँ बीती रात एक विशालकाय जंगली हाथी ने गौरंग महतो उर्फ बुका महतो नामक ग्रामीण पर हमला कर दिया. इस हमले में गौरंग महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है. फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. क्षेत्र में…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में रांची के एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह हादसा घोड़लीली के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. मृतक की पहचान रांची के नामकुम स्थित श्रीनगर कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय पुनीत कांगड़ के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पुनीत जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-6 में अपने रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे. वे परिजनों के साथ कार से जमशेदपुर पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम के बाद शनिवार रात…

Read More

New Delhi. छुट्टियों के कारण छोटे रहे पिछले सप्ताह में शीर्ष 10 में शामिल सात सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 35,439.36 करोड़ रुपये घट गया. इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ. पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 112.09 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़ा. शीर्ष 10 में शामिल कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई. दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और इंफोसिस लाभ में रहे. भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,692.1 करोड़ रुपये घटकर…

Read More

Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा की. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी राष्ट्रपति के साथ कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर सवार हुए. राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं. राष्ट्रपति मुर्मू से पहले तत्कालीन राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने इस श्रेणी की पनडुब्बी में समुद्री यात्रा की थी राष्ट्रपति आज शाम रांची पहुंचेगी. राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. बयान में कहा गया है, ‘राष्ट्रपति सोमवार…

Read More

Jamui. बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात बड़ा रेल हादसा हो गया. जसीडीह-झाझा रेलखंड पर सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसमें करीब 16 डिब्बे बेपटरी हो गए. हादसा इतना भयानक था कि कई डिब्बे पुल से नीचे नदी में जा गिरे. यह दुर्घटना आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत जसीडीह-झाझा मुख्य रेल मार्ग पर हुई. स्थान टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ नदी पर बना पुल संख्या 676 है. हादसा देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच हुआ, जब मालगाड़ी जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी. मालगाड़ी के कुल 16 से 19…

Read More

Jamshedpur. शुभम जगलान ने शनिवार को यहां पीजीटीआई के सत्र के अंतिम टाटा ओपन के तीसरे दिन युवराज संधू के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की जिससे दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के लिए अंतिम दिन रोमांचक होने की उम्मीद है. बीस वर्षीय जगलान (68-66-65) इस साल की शुरुआत में पेशेवर बनने के बाद पीजीटीआई पर केवल अपना तीसरा टूर्नामेंट खेल रहे हैं. उन्होंने तीसरे दौर में छह अंडर 65 का शानदार कार्ड खेला जिससे वह 14 अंडर 199 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए. अब वह रविवार को अपने करियर का पहला टूर…

Read More

Saraikela.केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार (एमएचए) द्वारा जारी रैंकिंग ऑफ पुलिस स्टेशन  2025 की वार्षिक रिपोर्ट में सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. देशभर के 18 हजार से अधिक पुलिस थानों में चौका थाना को चौथा स्थान, जबकि झारखंड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष देश के सभी राज्यों के पुलिस थानों का व्यापक सर्वेक्षण कर रैंकिंग आफ पुलिस स्टेशन रिपोर्ट जारी की जाती है. इस सर्वेक्षण में अपराध नियंत्रण, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराध, थाना का बुनियादी ढांचा, स्वच्छता, नागरिकों की प्रतिक्रिया, आईटी संसाधन, फोरेंसिक सुविधाएं,…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर में आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होगा. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. इसी क्रम में शनिवार की शाम जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था का मॉक ड्रिल किया गया. रिहर्सल के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई और आवश्यकतानुसार कट और वैकल्पिक मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया. सुरक्षा के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन की योजना बनाई है. एयरपोर्ट से वह सीधे करनडीह जाहेरथान जाएंगी राष्ट्रपति का आगमन 29 दिसंबर…

Read More

Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर के दौरे को लेकर जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले को सुरक्षा के लिहाज से एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए न केवल स्थानीय पुलिस बल्कि पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है. करनडीह जाहेरथान और एनआइटी आदित्यपुर कैंपस की सुरक्षा का जिम्मा एलीट स्पेशल फोर्सेज ने अपने हाथों में ले लिया है. शुक्रवार से ही इन स्थलों पर बिना अनुमति प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. जमीन से आसमान तक…

Read More