Jamshedpur. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई फाटक के पास रविवार देर शाम भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दरअसल, यहां रखे टायरों के ढेर में भीषण आग लग गई चूंकि सोमवार को इसी रास्ते से महामहिम का काफिला करनडीह जाने वाला है, इसलिए आनन-फानन में दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही दमकल…
Author: News Desk
JAMSHEDPUR। आशीर्वाद नगर, पुरानी उलीडीह, मानगो स्थित हनुमान सेवा दल की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयोजक पंडित बिपिन कुमार झा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से 31 दिसंबर 2025 को अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर की तीसरी वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। राम मंदिर वर्षगांठ को लेकर उत्साह बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि श्रीराम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे में उसकी तीसरी वर्षगांठ को सामूहिक पूजा-पाठ, सुंदरकांड पाठ और भंडारे के…
jamshedpur। अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज–मुंडा कल्याण समिति, झारखंड प्रदेश (केंद्रीय समिति) की ओर से भूमिज–मुंडा समाज का 44वां वार्षिक वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह–2025 का भव्य आयोजन रविवार को पोटका प्रखंड के सोहदा फुटबॉल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ एवं विद–दिरि झंडोत्तोलन के साथ हुआ। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामाजिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार उपस्थित रहीं। सभा को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि अखिल…
सरायकेला–खरसावां। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 29 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित दौरे को लेकर सरायकेला–खरसावां जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राष्ट्रपति का कार्यक्रम NIT जमशेदपुर (आदित्यपुर) में निर्धारित है, जिसके मद्देनज़र जिले में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित या प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान कुछ प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बाधित हो सकती है। औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए विशेष निर्देश इस संबंध…
तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव: अंशुल शरण ख्यातिलब्ध कृषि वैज्ञानिक आयेंगे मेले में 2026 में नदी अतिक्रमण के ख़िलाफ़ जबरदस्त आंदोलन 12 को खेलकूद, निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता 13 को कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 14 को उद्गमस्थल पर भव्य नदी पूजा होगी नगड़ी (रांची)। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा है कि बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन धूम धाम से उद्गमस्थल रानीचुआ, नगड़ी, रांची में होगा। इस संबंध में तैयारी जोर शोर से चल रही है। यहां नगड़ी में तैयारी बैठक में शामिल होने आए श्री शरण ने कहा कि यह आयोजन 12 से 14 जनवरी तक होगा।…
रांची। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत रविवार की शाम राजधानी रांची पहुंचीं। राष्ट्रपति का विशेष विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उनका भव्य और औपचारिक स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से लेकर लोक भवन तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची पहुंचने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति…
आदित्यपुर। राष्ट्रपति के 29 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रपति का कार्यक्रम एनआईटी जमशेदपुर, आदित्यपुर में निर्धारित है। इस दौरान वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रण लागू रहेगा। सुरक्षा के मद्देनज़र ट्रैफिक प्रबंधन जिला प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति महोदया के आगमन एवं कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसी कारण कुछ मार्गों पर यातायात सीमित किया जाएगा, जबकि कुछ रूट पूरी तरह से अस्थायी रूप से नियंत्रित या बंद रहेंगे। दोपहर 12 बजे से प्रभावी…
छत्तीसगढ़ के रायपुर में वर्ष 2030 तक रेलवे कोचिंग क्षमता को दोगुना करने की कार्य योजना आगामी समय में ट्रेन परिचालन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावनाओं के अनुरूप रायपुर रेलवे स्टेशन का मेजर रीडेवलपमेंट RAIL KHABAR “यात्रियों की बढ़ती मांग और भीड़भाड़ को कम करने के लिए प्रमुख शहरों में कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार किया जा रहा है। इससे रेलवे नेटवर्क उन्नत होगा और देशभर में कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार होगा।”— श्री अश्विनी वैष्णव, रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अंतर-शहरी व लंबी दूरी की यात्रा की तेज़ी से बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले…
JAMSHEDPUR: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर, जो शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है, अपने 15वें दीक्षांत समारोह का आयोजन सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को संस्थान परिसर में करेगा। दीक्षांत समारोह की तैयारियों के अंतर्गत आज पूर्ण अभ्यास (रिहर्सल) का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समारोह की सभी औपचारिकताओं, कार्यक्रम क्रम, मंच संचालन, प्रोटोकॉल तथा समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारु एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया जा सके। रिहर्सल के दौरान डॉ. रश्मि सिन्हा ने माननीय राष्ट्रपति की भूमिका निभाई, डॉ. अशोक ने माननीय राज्यपाल की भूमिका निभाई, डॉ. रत्नेश मिश्रा…
Sail Chaibasa: गुवा सेल प्रबंधन द्वारा सीएसआर के तहत शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है.इस क्रम में गुवा सेल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में आयोजित एक समारोह के दौरान पांच गांवों के बीपीएल कार्डधारी 50 बच्चों के बीच नि:शुल्क स्कूल बैग, पठन-पाठन सामग्री एवं स्कूल की किताबों का वितरण किया गया. बताया गया कि सीएसआर कार्यक्रम के तहत इन बच्चों को पूर्व में ही स्कूल यूनिफॉर्म, स्वेटर और ब्लेज़र आदि भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं. इस वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक (खान) चंद्रभूषण कुमार ने किया.…
