Jamshedpur. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर-7 निवासी कृष (19) और अभय (26) के रूप में हुई है. अभय के पिता शिव मुनि सिंह ने बताया कि बेटा अपने दोस्त कृष के साथ खाना खाने के लिए स्टेशन की ओर जा रहा था. दोनों एक बाइक पर सवार थे. इसी बीच जुगसलाई रेलवे फाटक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने अभय की बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों युवक…
Author: News Desk
Jamshedpur । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री ज्योति सिंह मथारू, जिला GPCC पर्यवेक्षक सह उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड सरकार उपस्थित रहे। प्रखंड और पंचायत स्तर पर संगठन की समीक्षा बैठक में जमशेदपुर ग्रामीण, पोटका, पटमदा, बोडाम, साकची, गोलमुरी, बिरसानगर, टेल्को, मानगो एवं कदमा-सोनारी प्रखंडों के अंतर्गत गठित पंचायत कमिटी, वार्ड कमिटी और BLA-2 के गठन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। संगठन को जमीनी स्तर…
JAMSHEDPUR। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस धरने में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी धरना कार्यक्रम में घाटशीला विधायक सोमेश सोरेन, झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, जिला प्रवक्ता मोहन कर्मकार, नगर संयोजक बगराई मार्डी, वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित…
JAMSHEDPUR। जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार जिले के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में चार दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। 28 से 31 दिसंबर तक सभी स्कूल रहेंगे बंद प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में दिनांक 28 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक अवकाश रहेगा। यह निर्णय शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र में जरूरतमंदों को मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए ‘श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजन कार्यक्रम’ का शुभारंभ मानगो, डिमना रोड, आदर्श नगर में शिव मंदिर के समक्ष किया। यहाँ अब प्रत्येक दिन दोपहर में चलंत भोजनालय से लोगों को भोजन उपलब्ध होगा। चलंत वाहन की व्यवस्था विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से किया है जबकि भोजन वितरण और भोजन की व्यवस्था स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के द्वारा की जा रही है।शनिवार होने के कारण मध्याह्न भोजन में…
JAMSHEDPUR । भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। राष्ट्रपति का यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय प्रोटोकॉल से जुड़ा हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त ब्रीफिंग राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों के क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की विस्तृत…
JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय एवं जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बिद्युत वरण महतो ने सोनारी, दोमुहानी में पार्किंग सहित पार्क का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसका निर्माण 5 करोड़ 18 लाख से अधिक की लागत से बना है। इसके अतिरिक्त विधायक सरयू राय ने इसका सौंदर्यीकरण कार्य के लिए अपने विधायक निधि से लगभग 30 लाख रुपए की राशि प्रदान की है। उद्घाटन के अवसर पर श्री राय ने कहा कि इस पार्क का निर्माण उनके जमशेदपुर पश्चिम से विधायक रहने के दौरान वर्ष 2017-18 शुरू हुआ था और इसका निर्माण कार्य करीब करीब…
जमशेदपुर। झारखंड सरकार की ओर से राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव की तैयारी की गयी है. ताकि राज्य में निवेश हो और रोजगार के अवसर पैदा हो सके. यही कारण है कि सरकार की ओर से विशेष रूप से झारखंड इंडस्ट्रियल पॉलिसी लैब का गठन किया गया है. जो झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जिडको) और झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) की संयुक्त पहल है. इस लैब के जरिये राज्य में किस प्रकार निवेश का वातावरण तैयार हो, इसके लिए रिसर्च किया जा रहा है. इस कार्य में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है एक्सएलआरआइ जमशेदपुर.…
HAJIPUR। यात्रा की मांग में लगातार हो रही तीव्र वृद्धि को देखते हुए, अगले 5 वर्षों में प्रमुख शहरों की नई रेल गाड़ियों के संचालन की क्षमता को वर्तमान स्तर से दोगुना करना आवश्यक है। आगामी वर्षों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वर्तमान बुनियादी ढांचे को मजबूत करना होगा। वर्ष 2030 तक संचालन क्षमता को दोगुना करने के लिए निम्नलिखित कार्य शामिल होंगे :- i. मौजूदा टर्मिनलों को अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, स्टेबलिंग लाइन, पिट लाइन और पर्याप्त शंटिंग सुविधाओं से सुसज्जित करना। ii. शहरी क्षेत्र में और उसके आसपास नए टर्मिनलों की पहचान और निर्माण करना। iii. मेगा कोचिंग…
Jamshedpur. झारखंड के 12 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है और कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि गुमला, राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा के लिए शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शीत लहर का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय…
