Author: News Desk

Vishakhapattanam. आंध्र प्रदेश में यलमंचिली के पास टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस को आग लगने की सूचना रात 12 बजकर 45 मिनट पर मिली. पुलिस के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि प्रभावित डिब्बों में से एक में 82 और दूसरे में 76 यात्री सवार थे. उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से, बी-1 कोच से एक शव मिला. मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में की गई है. दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के विजयवाड़ा मंडल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आग डिब्बे के विद्युत पैनल वाले…

Read More

Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन रांची स्थित लोक भवन से जमशेदपुर पहुंची. यहां वह आज 5.30 घंटे का समय बिताएंगी. अपने दौरे के दूसरे दिन के पहले हिस्से में करनडीह स्थित जाहेरथान पहुंची. यहां पूजा-अर्चना के बाद ओल चिकी लिपी के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल हो रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के एक दिवसीय दौरे के दूसरे हिस्से में एनआईटी के 15वें दीक्षांत में शामिल होंगी. यहां वह दोपहर 2.05 बजे से 3.10 बजे तक रहेंगी. इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेधावी विद्यार्थियों…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के करनडीह स्थित दिशोम जाहेर आज इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब मुख्य मंच पर पहुंच चुकी हैं. उनके मंच पर आते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और पारंपरिक जयघोष से गूंज उठा. राष्ट्रपति के साथ झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह का विधिवत उद्घाटन किया. मंच पर महामहिम के स्वागत का दृश्य बेहद भावुक और गौरवपूर्ण था. पटमदा के बांगुरडा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपने शानदार ‘पाइपर बैंड’ के साथ महामहिम का अभिनंदन किया.…

Read More

Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर पहुंच चुकी हैं. सोनारी एयरपोर्ट पर जमशेदपुर डीसी ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला अब सीधे करनडीह के लिए रवाना हो गया , जहां वे ऐतिहासिक जहरास्थान में पूजा-अर्चना करेंगी और ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी. इसके पश्चात वे आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला अब अपने मुख्य गंतव्य, करनडीह स्थित ‘दिसोम जाहेर’ (जहरास्थान) पहुंच चुका है सोनारी एयरपोर्ट से बिष्टुपुर होते हुए जैसे ही राष्ट्रपति का कारकेड…

Read More

New Delhi. मजबूत निवेशक मांग एवं सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत में लगातार छठे सत्र में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी रही और यह छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई. चांदी की कीमत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 14,387 रुपये यानी छह प्रतिशत चढ़कर 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई. āअंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुझानों को देखते हुए व्यापारियों द्वारा चांदी की जमकर खरीदारी की जा…

Read More

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, हालांकि एशियाई बाजारों में मजबूत रुख एवं घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से बाद में इनमें तेजी आई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 22.24 अंक चढ़कर 85,063.69 अंक पर और एनएसई निफ्टी मामूली रूप से 16 अंक की बढ़त के साथ 26,058.30 अंक पर रहा. शुरुआती सौदों के बाद इनमें तेजी आई और बीएसई सेंसेक्स 105.17 अंक चढ़कर 85,140.33 अंक पर जबकि निफ्टी 35 अंक की बढ़त के साथ 26,080.45 अंक पर कारोबार करने लगा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील,…

Read More

Ranchi. नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर व इवीएम के माध्यम से कराने की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा पांच से सात जनवरी तक अलग-अलग निकायों में धरना देगी. इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा. यह निर्णय रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक में लिया गया. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की मंशा निकाय चुनाव कराने की नहीं है. इसलिए लगातार बहानेबाजी करके चुनाव को टालने का प्रयास हो रहा है. निकाय चुनाव नहीं होने से जनता की बुनियादी…

Read More

Chakardharpur. चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रविवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के ट्रैक पर से गुजरी  हाईटेंशन 25 हजार केवी तार को पकड़कर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी. घटना रविवार शाम लगभग चार बजे की है. बताया जाता है कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति भटक रहा था. व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार लग रहा था. रविवार को वह प्लेटफार्म संख्या दो पर मौजूद था, इसके बाद वह प्लेटफार्म संख्या एक पर आ गया. थोड़ी देर प्लेटफार्म संख्या एक पर…

Read More

Ranchi झारखंड-बिहार की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का आज (28 दिसंबर) की सुबह निधन हो गया. वह पिछले 15 दिनों से बीमार थे और पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनकी उम्र 87 साल थी. वह बेगुसराय के रामदिरी गांव के रहने वाले थे.  रांची चेशायर होम रोड में भी उनका आवास है. रामकृपाल सिंह अपने पीछे दो बेटे सुधीर कुमार, रंजन कुमार, एक बेटी, दो पोता और दो पोती का भरा-पुरा परिवार छोड़ गए हैं. रामकृपाल सिंह का अंतिम संस्कार बेगुसराय के उनके पैतृक गांव में दिन के दो बजे किये…

Read More

Ranchi.  रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में भारी चूक और उनके कारकेड (वाहन काफिले) के बीच एक स्कूटी सवार के घुसने की खबरें आधारहीन है. रांची पुलिस ने बयान जारी कर यह बात कही है. रांची पुलिस ने कहा कि कुछ न्यूज़ चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही थीं कि राष्ट्रपति के कारकेड में स्कूटी सवार घुस गया, जो महामहिम की सुरक्षा में भारी चूक है. हालांकि रांची पुलिस ने इन दावों को आधारहीन बताया है. कहा है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज भी इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक स्कूटी सवार को सड़क…

Read More