Author: News Desk

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुझान के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 209.32 अंक टूटकर 84,486.22 अंक पर और एनएसई निफ्टी 63.25 अंक फिसलकर 25,878.85 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. हालांकि भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में नववर्ष 2026 के मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं  31 दिसंबर और 1 जनवरी को शहर में भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू किया गया है. नो इंट्री के संबंध में डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी) पियुष पांडेय और ट्राफिक डीएसपी नीरज की ओर से संयुक्त रुप से आदेश जारी किया गया है. इसके तहत 31 दिसंबर को शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा. वहीं, 1 जनवरी को सुबह 6 बजे से…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील ने नए साल से पहले अपने शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं। कंपनी संरचना को और मजबूत तथा प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के उद्देश्य से कई महत्त्वपूर्ण पदों पर बदलाब किए गए हैं. कंपनी ने चीफ आर्गनाइजेशन डिजाइन एंड ट्रांसफार्मेशन का नया पद सृजित कर इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारी मुकेश अग्रवाल को सौंपी है। वहीं, वेस्ट बोकारो में भी नेतृत्व परिवर्तन करते हुए आशुतोष कुमार पांडेय को प्रमोशन देकर अहम जिम्मेदारी दी गई है. टाटा स्टील के सीईओ व एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर के अनुसार, कंपनी के भीतर संरचना, डिजाइन और कार्यसंस्कृति…

Read More

Jamshedpur.बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पीएम मॉल के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जनरल सिंह (67) की मौत हो गई. मृतक की पहचान कीताडीह निवासी के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक, वे अपनी बाइक से आदित्यपुर से अपने घर लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जनरल सिंह की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वे जोरदार तरीके से सड़क पर गिर पड़े. गिरने के बाद उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वे नाली के किनारे अचेत अवस्था में पड़े रहे. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी बजट पर विचार-विमर्श करने के लिए प्रख्यात अर्थशास्त्रियों और क्षेत्र विशेषज्ञों से मंगलवार को मुलाकात करेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश कर सकती हैं. भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और भारत के निर्यात पर अमेरिका के 50 प्रतिशत के भारी शुल्क के बीच यह बजट पेश किया जाएगा. अर्थशास्त्रियों तथा क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अलावा, नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन बेरी, नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम और आयोग के अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल होंगे.

Read More

Chaibasa. घरेलू विवाद में एक बहू ने अपनी सास को डंडा से पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतिका 70 वर्षीय गीता कुई पुरती तांतनगर ओपी के अंरडीहा गांव की रहने वाली थी. जानकारी के अनुसार रविवार शाम को किसी बात को लेकर गीता कुइ पुरती और बहुत तुलसी पुरती के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान तुलसी ने घर में रखे जलावन डंडा को निकालकर सास के सिर में प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. रात के लगभग 9 बजे उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज…

Read More

नई दिल्ली/रांची:- नई दिल्ली में (26 से 28 दिसंबर) तक आयोजित तीन दिवसीय मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। सम्मेलन का आयोजन “विकसित भारत के लिए मानव पूंजी” की थीम पर किया गया, जिसका उद्देश्य भारत की जनसंख्या को कुशल, उत्पादक और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के रूप में विकसित करना रहा। सम्मेलन की प्रमुख उपलब्धि ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत केंद्र और राज्यों के बीच खुले संवाद और संरचित सहयोग को सशक्त बनाना रहा। ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र–राज्य साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता…

Read More

Jamshedpur। भारत की राष्ट्रपति के जिला भ्रमण के सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन के उपरांत जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सभी लाइन डिपार्टमेंट, सुरक्षा एजेंसियों तथा कार्यक्रम से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की खुलकर सराहना की है।  बेहतर समन्वय से हुआ सफल आयोजन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सभी कार्यक्रमों का निर्बाध और समयबद्ध संचालन प्रशासनिक टीम की सुनियोजित रणनीति और उत्कृष्ट अंतर-विभागीय समन्वय का परिणाम रहा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों द्वारा…

Read More

JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को नगर विकास विभाग के मद से 6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत की 54 योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में किया। इस मौके पर मानगो नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए 15वें वित्त आयोग के मद से 3 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि से खरीदी गई 25 ऑटो टिपर गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि पहले यह मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति…

Read More

JAMSHEDPUR। गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्थित गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेन्टर में चल रहे श्रीमद भागवत महापुराण कथा एवं लक्ष्मी नारायण यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को व्यास पीठ से कथावाचक आचार्य पंडित कुमार स्वामी जी महराज ने कथा के माध्यम से बताया कि भागवत कथा सुनने से जीव का ही नहीं अपितु धुंधकारी जैसे प्रेत का भी कल्याण करके उसे परम् गति प्रदान कर देता है। जैसे गंगा लोगों को पवित्र करती है वैसे कथा गंगा लोको को पवित्र करती है। कथा श्रवण मात्र से अज्ञान समाप्त होकर ज्ञान प्राप्त होता है। ये कथा भक्ति, ज्ञान वैराग्य को पुष्ट करती है…

Read More