Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरयू राय ने कहा: मानगो नगर निगम में इलेक्टेड बॉडी होगी तो ज्यादा फंड आएगा, खूब विकास होगा
    Breaking News

    Jamshedpur News :सरयू राय ने कहा: मानगो नगर निगम में इलेक्टेड बॉडी होगी तो ज्यादा फंड आएगा, खूब विकास होगा

    6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत की 54 योजनाओं का शिलान्यास,सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहे शिलान्यास समारोह में
    News DeskBy News DeskDecember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को नगर विकास विभाग के मद से 6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत की 54 योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में किया। इस मौके पर मानगो नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए 15वें वित्त आयोग के मद से 3 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि से खरीदी गई 25 ऑटो टिपर गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि पहले यह मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति हुआ करता था, जिसमें सरकार से उतना फंड नहीं मिलता था, जितना एक नगर निगम को मिलता है। इसे मानगो नगर निगम बनाने के लिए उन्होंने पहल की। कार्यकर्ताओं और मानगो की जनता का साथ मिला। काफी आंदोलन हुए, तब जाकर मानगो अक्षेस को मानगो नगर निगम बना दिया गया।

    श्री राय ने कहा कि अब इसमें इलेक्टेड बाॅडी होगी तो अधिक फंड आएगा और मानगो का विकास और तेजी से होगा।

    उन्होंने कहा कि कुछ और बड़ी योजनाएं हैं जो सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजी गई है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही इस पर भी काम प्रारंभ हो जाएगा।

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    श्री राय ने कहा कि आज एनएच 33 में फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है। इसको लेकर भी सभी कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से काफी आंदोलन हुए थे। एनएचएआई के कार्यालय तक गये, मुकदमा लड़े तब इसकी स्वीकृति मिली।

    श्री राय कहा कि शुरू से ही मानगो के नागरिकों को मूलभूत अधिकार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में रही है। पहले लोगों को पीने का पानी नहीं मिलता था। इसके लिए भी काफी संघर्ष किया। घर घर पानी आपूर्ति की व्यवस्था शुरू करवाई। कुछ बस्तियों के घरों मेें अब भी पानी नहीं पहुँच पा रहा है लेकिन बालीगुमा का पानी टंकी शुरू होते ही अगले मई जून से पहले यहाँ के हर घर में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।

    श्री राय ने कहा कि मानगो क्षेत्र में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था के लिए उन्होंने मानगो क्षेत्र में सब-स्टेशन शुरू करवाया। मानगो क्षेत्र के लिए एक अलग कार्यपालक अभियंता का कार्यालय खुलवाया ताकि बिजली से संबंधित कार्यों के लिए लोगों को करनडीह जाने की आवश्यकता नहीं हो। ये सभी सुविधाएं आंदोलन से प्राप्त हुए हैं और आंदोलन को सफल बनाने का श्रेय मानगो की जनता और एनडीए के कार्यकर्ताओं को जाता है।

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    श्री राय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, सड़कों गलियों में रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराना है। डोर टू डोर कचरा उठाव ठीक से लागू हो जाय तो इसकी तुलना टाटा कमांड क्षेत्र से होगी।

    श्री राय ने कहा कि मानगो को विकसित बनाना है, ताकि छोटे-छोटे कार्य के लिए साकची और बिष्टुपुर न जाना पड़े। उन्होंने किसी भी तरह के लिए नागरिकों से व्हाट्सएप नं. 8877537777 पर व्हाट्सएप करने का अनुरोध किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    15th Finance Commission Funds 54 Development Schemes Mango Clean Mango Mission door-to-door garbage collection Jamshedpur local news Jamshedpur Political News Jamshedpur West MLA Jharkhand Urban Development Mango Auto Tipper Vehicles Mango Civic Development Mango Electricity Substation Mango infrastructure development Mango municipal Corporation Mango Water Supply Project NH 33 Flyover News Saryu Rai MANGO News Vidyut Varan Mahato News मानगो नगर निगम विकास सांसद विद्युत वरण महतो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group