Author: News Desk

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है, जिसमें उसके समक्ष पेश होने वाले वकीलों द्वारा दलीलों और लिखित निवेदन प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है. इस कदम का उद्देश्य न्यायालय के कामकाज में सुगमता और न्याय मुहैया कराने की व्यवस्था में तेजी लाना है. प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने सोमवार को एक परिपत्र जारी किया, जिसमें सभी मामलों में मौखिक दलीलें प्रस्तुत करने की समयसीमा का पालन करने के लिए एसओपी तय की गई है. तत्काल प्रभाव से लागू इस एसओपी में कहा गया है, “वरिष्ठ…

Read More

Jamshedpur. झारखंड में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही. गुमला की स्थिति शिमला जैसी रही. न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में दिन में भी कनकनी महसूस होती रही. दिन में भी कोहरा छाया रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि कम से कम 13 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया. खूंटी में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 4.6 डिग्री सेल्सियस और डाल्टनगंज में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा,अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में…

Read More

Gumla.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदिवासी समुदाय के विकास के लिए शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए मंगलवार को शिक्षित व्यक्तियों से आग्रह किया कि वे लोगों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करें. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी समुदाय के समावेशी विकास के लिए काम कर रही है, ताकि विकास समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. मुर्मू ने झारखंड के गुमला जिले में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह-कार्तिक यात्रा (अंतरराज्यीय लोक सांस्कृतिक सभा) को संबोधित करते हुए यह बात कही. इस समागम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के आदिवासी समुदायों के…

Read More

Ranchi. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज मंगलवार को गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव और एसटी-एससी विषयक संसदीय समिति के अध्यक्ष फगन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुमला दौरे के पूर्व आज सुबह लोकभवन रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने उनसे…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. यह स्थिति 2 जनवरी तक बनी रह सकती है. जमशेदपुर में ठंड ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं. मंगलवार को शहर घने कोहरे की आगोश में रहा और दिन चढ़ने पर भी लोग धूप के लिए तरसते नजर आए. साल 2025 की विदाई और नए साल 2026 का स्वागत कड़ाके की ठंड के बीच होने वाला है. मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. सुबह…

Read More

Dhaka. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और शेख हसीना की प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनकी राजनीतिक पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया, सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के ढाका में निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. खालिदा जिया के परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं. बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में जिया के योगदान को हमेशा…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुझान के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 209.32 अंक टूटकर 84,486.22 अंक पर और एनएसई निफ्टी 63.25 अंक फिसलकर 25,878.85 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. हालांकि भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में नववर्ष 2026 के मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं  31 दिसंबर और 1 जनवरी को शहर में भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू किया गया है. नो इंट्री के संबंध में डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी) पियुष पांडेय और ट्राफिक डीएसपी नीरज की ओर से संयुक्त रुप से आदेश जारी किया गया है. इसके तहत 31 दिसंबर को शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा. वहीं, 1 जनवरी को सुबह 6 बजे से…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील ने नए साल से पहले अपने शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं। कंपनी संरचना को और मजबूत तथा प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के उद्देश्य से कई महत्त्वपूर्ण पदों पर बदलाब किए गए हैं. कंपनी ने चीफ आर्गनाइजेशन डिजाइन एंड ट्रांसफार्मेशन का नया पद सृजित कर इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारी मुकेश अग्रवाल को सौंपी है। वहीं, वेस्ट बोकारो में भी नेतृत्व परिवर्तन करते हुए आशुतोष कुमार पांडेय को प्रमोशन देकर अहम जिम्मेदारी दी गई है. टाटा स्टील के सीईओ व एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर के अनुसार, कंपनी के भीतर संरचना, डिजाइन और कार्यसंस्कृति…

Read More

Jamshedpur.बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पीएम मॉल के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जनरल सिंह (67) की मौत हो गई. मृतक की पहचान कीताडीह निवासी के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक, वे अपनी बाइक से आदित्यपुर से अपने घर लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जनरल सिंह की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वे जोरदार तरीके से सड़क पर गिर पड़े. गिरने के बाद उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वे नाली के किनारे अचेत अवस्था में पड़े रहे. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को…

Read More